Posts

Showing posts from January, 2020

दिल्ली चुनाव: पहली बार चुनावी सभा में गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ मंच साझा करेंगे बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार।

Image
पटना :- बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार दिल्ली के सियासी दंगल में एक साथ मंच साझा करेंगे। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और अमित शाह जेडीयू कैंडिडेट शैलेंद्र कुमार के समर्थन में आगामी 2 फरवरी को दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, दिनांक 27-01-2020 की बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किये गये।

11 सदस्य कोर कमेटी का गठन निम्नवत है। 01- ब्रजनंदन शर्मा 02- प्रदीप कुमार पप्पू 03- पूरण कुमार 04- आनंद कौशल सिंह 05- बंशीधर ब्रजवासी 06- राजू सिंह 07- शिवेंद्र पाठक 08- मार्कंडेय पाठक 09- कृतन्जय चौधरी 10- केशव कुमार 11- प्रदीप राय निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किये गये:- 01 - कोई भी पत्रकार कोर कमेटी के हस्ताक्षर से होगा। 02 - किसी भी प्रकार के वार्ता में कोर कमेटी के सभी सदस्य एक साथ जाएंगे, कोई भी संगठन अलग-अलग नहीं जाएगा। 03 - कोई भी निर्णय अध्यक्ष मंडल के सहमति से लिया जाएगा। समन्वय समिति के सभी संगठन के सदस्य अध्यक्ष मंडल के सदस्य होंगे। 04 - कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष पद का इस्तेमाल नहीं करेंगे किसी भी एकल हस्ताक्षर से ज्ञापन पत्राचार और बयान नहीं दिया जाएगा। 05 - श्री ब्रजनंदन शर्मा पूर्ववत संयोजक के पद पर रहेंगे। 06 - सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 17 फरवरी 2020 दिन सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाए।हड़ताल अवधि में शिक्षक परीक्षा मूल्यांकन, बीएलओ, जनगणना आदि कोई भी काम नहीं करेंगे। 07 - किसी भी संगठन के पद धा...

Hindi News || देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें - Indian Local News.

Image
सीएम नीतीश कुमार का आज का कार्यक्रम, जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर कार्यक्रम, 10 बजे विधानमंडल परिसर में माल्यार्पण, संग्रहालय में भी प्रतिमा पर माल्यार्पण, 12 बजे CM जाएंगे समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में होंगे शामिल, फुलेश्वरी कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण। अररिया एसपी धुरत शायली  सावलाराम को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर राष्ट्पति रामनाथ कोविंद करेंगे पुरुस्कृत, 2019 के  लोकसभा चुनाव में रचनात्मक और सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिये मिलेगा सम्मान, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच् आर  श्रीनिवाशन  ने ट्वीट कर जानकारी दी है, बिहार से सिर्फ अररिया एसपी को इस अवार्ड के लिये चयनित किया गया है ! स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम नहीं होने पर बोले संदीप दीक्षित, मैं स्टार कैंपेनर नहीं हूं। मुझे दिल्ली की समस्याओं की ज्यादा जानकारी नहीं। मैं पार्टी में बड़ा नेता नहीं हूं। पार्टी को संभाल रहे नेताओं से भी मेरे मतभेद हैं। मैं सुभाष चोपड़ा से बात नहीं करता। हालांकि मैं पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। किशनगंज के त...

Hindi News || आज की मुख्य बड़ी खबरें।

Image
01: पटना हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई, स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी समस्याओं का मामला। 02: पूर्णिया के जलालगढ़ में फोरलेन पर बड़ा हादसा, एम्बुलेंस पर ट्रक पलटने से तीन लोग की मौत, हादसे में ज़ख़्मी एक व्यक्ति की हालत नाजुक, पटना से हरदा लौटने के दौरान हुआ हादसा, सभी एक ही परिवार के हैं सदस्य 03: पटना:  CM नीतीश की चेतावनी पर पवन वर्मा का पलटवार, कहा- 'अभी तक CM ने लेटर का जवाब नहीं दिया, जबाव मिलने पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होंगे' 04: खगड़िया- अंतर जिला शटर चोर गिरोह का खुलासा, लैपटॉप, सीसीटीव, बुलेट समेत कई सामान बरामद, पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, टॉऊन थाना पुलिस ने खगड़िया, बेगूसराय समेत तीन जिलों में की कार्रवाई 05: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने से जुड़े मामले को बड़ी बेंच को रेफर किया जाए या नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इसपर अपना फैसला सुरक्षित रखा। ख़बर सीमांचल 06: पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर माल्यार्पण नहीं होगा। प्रधानमंत्री, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। अब से ...

Bihar || खिलाफत से नाराज हुए नीतीश कुमार, पवन वर्मा से कहा, "JDU छोड़ जहां जाना हो जाएं।"

Image
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने बड़बोले नेताओं, पवन वर्मा को कड़ी नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें जहां जाना हो, वहां जाएं, उनको हमारी शुभकामनाएं हैं। नीतीश ने कड़े शब्दों में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Ammendment Act) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (National Register of citizens) को लेकर पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है। नीतीश कुमार ने पार्टी विरोधी बयान देने वालों पवन वर्मा और प्रशांत किशोर पर सख्ती दिखाते हुए स्‍पष्ट कर दिया है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी  और जदयू के गठबंधन पर किसी के कुछ कहने-सुनने का कोई असर नहीं होनेवाला है। नीतीश के इस कड़े रूख से स्पष्ट है कि पार्टी के खिलाफ जानेवाले नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

कटिहार में हत्या के लिए किराए पर बुलाए गए दो अपराधियों को ग्रामीणों ने दबोचा।

कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र के भेरमाड़ा गांव में ग्रामीण ने एक परिवार की हत्या की नीयत से पहुंचे तकरीबन आधे दर्जन अपराधियों में सर 2 को दबोच लिया है। अपराधियों के पास से एक लोडेड बंदूक और एक रायफल भी बरामद किया गया है। आक्रोशित ग्रामीण ने खंभे से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की है। सूचना मिलते ही मनसाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों अपराधियों को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच जारी है।  ग्रामीण राम प्रसाद मंडल के अनुसार उनके छोटे भाई देवन मंडल ने ही इन अपराधियों को किराए पर बुलाया था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने जाल बिछा कर दो अपराधियों को दबोच लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधियों में मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत के हॉट टोला निवासी दिलीप मंडल और केवाला निवासी विकास मंडल के रूप में पहचान की गई है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

देश मे पहली बार 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, 3 लाख लोगों ने NRC-CAA के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई..!!

पूर्णिया:- सीमांचल क्षेत्र अंतर्गत अमौर विधानसभा क्षेत्र वासियों ने सीएए एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ सामाजिक भागीदारी संस्था के बैनर तले पूर्व घोषित मानव श्रृंखला सह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को ले सड़कों पर जमा हुए। बायसी रौटा हाइवे मार्ग-99 में अमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमौर बैसा प्रखंड के सीमा क्षेत्र तक लगभग 25 किमी की दूरी को 5 किमी की लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर पूरी की गई। पूर्णिया किशनगंज की सीमा बैसा प्रखंड क्षेत्र के सतभीटा चौक से सुबह दस बजे इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जैसे जैसे तिरंगा खुलता गया लोगों का जनसमूह तिरंगा को पकड़कर आगे बढ़ने लगा। पांच किमी तिरंगा खुलने के बाद तिरंगा सतभीटा से बैसा गांव तक फैल गया। अमौर विधानसभा क्षेत्र के हर धर्म जाति के लोग एक जनसमूह में मिलकर तिरंगा को आगे बढ़ाते चले गए। तिंरगा यात्रा को सतभीटा चौक से शुरुआत करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी महफूज आलम, मीम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम व सचिव इश्तियाक अहमद, बैसा प्रमुख मो परवेज आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष सिकंदर आलम उर्फ दारा, मो जाहिद आलम, मो इफ्तखार आलम, मो अंजार आलम, आमीर आलम ...

अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार- जिन्ना के रास्ते पर न चले..!!

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को हैदराबाद में एक बार फिर एक विवादित टिप्पणी की. हैदराबाद की एक सभा में ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए केंद्र पर निशाना साधा. ओवैसी ने हैदराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग कागज देखने के लिए घर आएं उनसे कह दो कि हमने इस देश में 800 साल राज किया है. ये चार मीनार मेरे बाप-दादा ने बनवाया है, तेरे बाप ने नहीं. अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि आप भारत को डराने का काम न करें. गिरिराज सिंह ने कहा, ''वो मुगल लुटेरे थे. आप भारत को डराने का काम न करें. जिन्ना के रास्ते पर न चलें. भारतवंशी अब जाग चुके हैं.'' आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

बिहार: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 33 हजार से अधिक तालाबों का होगा जीर्णोद्धार।

Image
पटना :- गर्मियों में कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के मद्देनजर बिहार सरकार ने भूजल स्तर में सुधार के लिए अब तालाबों के संरक्षण का काम प्रारंभ कर दिया है. राज्य सरकार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक एक लाख, 33 हजार 342 तालाबों की पहचान की है, जिनके पर्यवेक्षण का काम जारी है. इस बीच सरकार ने फैसला किया है कि वह उन सभी 33 हजार से अधिक तालाबों का जीर्णोद्धार करवाएगी। इस अभियान को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री विशेष रूप से चिंतित हैं और वह पूरे राज्य में यात्रा कर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं. आधिकरिक सूत्रों के मुताबिक, 33342 तालाबों की साफ-सफाई और उड़ाही का काम किया जाना है. अभियान की नोडल एजेंसी ग्रामीण विकास विभाग ने जिला अधिकारियों को जल्द ही अन्य तालाबों और पोखरों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं. पर्यवेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, 33342 तालाबों में से 30 हजार से अधिक तालाबों में पानी पाया गया है, जबकि 13 हजार ऐसे तालाब भी सामने आए हैं, जिनपर अतिक्रमण है. इनमें 2354 तालाबों पर स्थाई अतिक्रमण हुआ है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

हिंदी समाचार || देश दुनिया की बड़ी खबरें || CAA, NRC, NPR, Bihar.

Image
Today Breaking News ● मुजफ्फरपुर जीआरपी पुलिस ने स्टेशन से 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार, जिले के सदर थाना और पुरानी थाना क्षेत्र में कई लूटकांड को दिया अंजाम, कुख्यात माही यादव ग्रुप के है तीनों सदस्य। ● पटनासिटी- नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर में टेढ़ी पुल के पास मंदिर को ट्रक ने किया ध्वस्त, नशे में था ड्राइवर, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। ● मुजफ्फरपुर- फौकनिया और मौलवी की परीक्षा , 8 केंद्रों पर दो पालिया में ली जाएगी परीक्षा, प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा की तैयारी की। ● खगड़िया - अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल युवक को भेजा अस्पताल, अलौली थाना इलाके के सन्छौती गांव की घटना। ● फोकानिया और मौलवी की परीक्षा शुरू..!! बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा जिले के शहरी इलाके में कई केंद्रों पर दो पालिया में ली जाएगी, जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए की तैयारी पूरी ● संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने इस कानून पर अंतरिम रोक लगाने और मामले को संविधान पीठ के पास भेजने की...

Bihar:- 10 मिनट में बिजली बिल सुधार, चुटकी में मुआवजा राशि जारी। Indian Local News.

Image
खगड़िया  जिले के गोगरी अनुमंडलीय लोक शिकायत केंद्र की पहल पर  महीनों के फर्जी फर्जी बिल का निपटारा मिनटों में होने का रिकॉर्ड बना है। बेलदौर थाना के डुमरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नम्बर 1 के रहने वाले 70 प्रभु शाह ने बिजली विभाग की मनमानी के ख़िलाफ़ परिवाद दाखिल किया था। जिनके नाम नवम्बर और दिसम्बर महीने में अत्यधिक बिल आ गया था और भुगतान के पैसे का समायोजन भी नहीं किया जा रहा था। SGPRO मो शफीक ने बुजुर्ग को कुर्सी पर बिठाया और विभागीय अभियंता को तुरन्त हल निकालने का निर्देश दिया। 10 मिनट में 180 रूप का बिजली बिल व्हाट्सएप्प कर दिया गया। इस तरह से हजारों के फर्जी बिल का निपटारा हो गया। बुजुर्ग प्रभु शाह खुशी खुशी वापस लौट गए।  एक अन्य मामले में उसरी के नया टोली की परिवादी नजमा खातून को भी न्याय मिला है। जिन्हें बेटा खोने के बावजूद 2018 से सहायता राशि के लिए एक मां को दर दर भटकना पड़ रहा था। दरअसल नजमा के बेटे मो दानिश आलम (17 साल उम्र) नवगछिया में नदी में डूबने से मौत हो गई थी। सरकारी प्रावधान के मुताबिक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुआवजा की राशि मिलनी थी। जिसके लिए दुख...

बिहार :- कतारों में लगी 192 देशों से बड़ी आबादी, बना मानव श्रृंखला का विश्‍व रिकार्ड। Indian Local News.

Image
बिहार:- मानव श्रृंखला पटना :   बिहार में जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के खिलाफ रविवार को विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गई। पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आधे घंटे तक जब 4.27 करोड़ से अधिक लोग एक-दूसरे का हाथ थामेे खड़े हुए तो विश्‍व रिकार्ड तो बनना ही था। एक-दूसरे के हाथ थामे इन लोगों की संख्या कानाडा व आस्‍ट्रेलिया सहित विश्‍व के 192 देशों की आबादी से बड़ी थी। मानव श्रृंखला का मुख्‍य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में इसका आरंभ किया गया। अब राज्य सरकार मानव श्रृंखला का डाक्यूमेंटेशन करा प्रमाण स्वरूप वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को सौंपेेेगी। इसके लिए 15 हेलीकॉप्टर एरियल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में लगाए गए। मानव श्रृंखला के अवलोकन के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स के  प्रतिनिधि  भी आमंत्रित किए गए। मुख्य सचिव दीपक कुमार के मुताबिक 18 हजार 34 किमी तक मुख्य मार्ग पर कतार में खड़े हुए 3 करोड़ 45 लाख 50 हजार 15 लो...

Hindi News:- बिहार की दस बड़ी खबरें। Indian Local News.

बिहार की 10 बड़ी खबरें..!! 01: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर किशनगंज पुलिस लाइन में औचक निरीक्षण, एसपी की जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं, एसपी ने सभी कर्मियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, पुलिस लाइन की कंटीली तारों से घेराबंदी और संतरी की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं। 02: सुपौल- त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय से निकला जागरुकता रथ, एसडीओ विनय कुमार सिंह और बीडीओ ममता कुमारी की अगुवाई में  पैदल मार्च, जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर मानव ऋंखला के लिए जागरुकता रैली। 03: बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में मानव ऋंखला की तैयारी तेज, BDO, CO, SHO के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली, 19 जनवरी को लोगों से भागीदारी निभाने की अपील। 04: अररिया में नागरिकता एक्ट के खिलाफ प्रतिरोध सभा, तेजस्वी यादव और इमरान प्रतापगढ़ी ने सभा को किया संबोधित, कई विधायक और सांसद मंच पर रहे मौजूद, हजारों की संख्या में अररिया कॉलेज मैदान में जुटे लोग, सरकार से कानून को वापस लेने की रखी मांग। 05: बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 18 और 19 जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान। 06: सुपौल उत्पाद...

1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगी जन-गणना, जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल..!! जानिए जनगणना क्या-क्या सवाल पूछे जाएंगे।

Image
2020 आगामी जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल..!! 1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी या जनगणनना नंबर)। 2. सेंसस हाउस नंबर। 3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में इस्तेमाल किया गया मैटीरियल। 4. मकान का इस्तेमाल किस चीज़ के लिए हो रहा है। 5. मकान की स्थिति। 6. मकान का नंबर। 7. घर में आमतौर पर रहने वाले लोगों की कुल संख्या। 8. घर के मुखिया का नाम। 9. मुखिया का लिंग। 10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या किसी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 11. मकान का ओनरशिप स्टेटस। 12. मकान में मौजूद कमरों की संख्या। 13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं। 14. पीने के पानी का मुख्य स्रोत। 15. घर में पानी का स्रोत। 16. बिजली का मुख्य स्रोत। 17. घर शौचालय है या नहीं। 18. किस तरह के शौचालय हैं। 19. ड्रेनेज सिस्टम के बारे में। 20. वॉशरूम है या नहीं। 21. रसोई घर है या नहीं, इसमें LPG/PNG कनेक्शन है या नहीं। 22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन। 23. रेडियो/ट्रांजिस्टर। 24. टेलिविजन। 25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं। 26. लैपटॉप/कंप्यूटर...

Hindi News || आज की 20 बड़ी खबरें - Indian Local News.

Today Breaking News 01: जामिया ने प्रदर्शन का आह्वान किया, AIIMS के डॉक्टर और SC के वकील हो सकते हैं शामिल। 02: जामिया यूनिवर्सिटी में आज CAA को लेकर विरोध, AIIMS के डॉक्टर और वकील होंगे मार्च में शामिल। 03: दिल्ली- सेना दिवस पर भव्य परेड का आज, परेड की अगुवाई करेंगी कैप्टन तान्या शेरगिल। 04: दिल्ली- शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों ने नहीं मानी पुलिस की अपील। 05: दिल्ली- JNU हिंसा मामले में कोमल शर्मा ने लिखी महिला आयोग को चिट्ठी, बोलीं- तस्वीरों में मैं नहीं। 06: हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को क्रिकेटर ऑफ द ईयर (वनडे) अवॉर्ड से नवाजा गया। रोहित ने वर्ल्ड कप के दौरान 5 और 2019 में 7 शतक जड़े थे। 07: कप्तान विराट कोहली को 2019 आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड से नवाजा गया। कोहली को यह अवॉर्ड वर्ल्ड कप मैच के दौरान लोगों को स्टीव स्मिथ को टीज से करने से मना करने के लिए दिया गया। 08: दिल्ली- संशोधित नागरिकता कानून और संभावित एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शन में आज पंजाब से आए प्रदर्शनकारियों ने भी हिस्सा लिया। इन प्रदर्शन...

Hindi News :- भारत की 50 बड़ी खबरें। Indian Local News.

Image
Today Breaking News. ● बिहार के सीएम नीतीश कुमार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, मानव श्रृंखला को लेकर सभी जिलों से ले रहे हैं, रिपोर्ट। ● डीएसपी देविंदर सिंह के पकड़े जाने बोले जम्मू कश्मीर गर्वनर के सलाहकार फारुख खान, हर संगठन में ऐसे लोग होते हैं। लेकिन यहां जम्मू कश्मीर पुलिस की तारीफ करनी चाहिए कि उन्होंने उनका पर्दाफाश किया। ● आतंकियों के साथ पकड़े गए डीसीपी देविंदर सिंह पर जम्मू कश्मीर पुलिस की सफाई आई। पुलिस ने बताया कि उन्हें गृह मंत्रालय की तरफ से कोई वीरता पुरस्कार नहीं मिला है। देविंदर सिंह को सिर्फ जम्मू कश्मीर सरकार ने वीरता पुरस्कार दिया था। ● दिल्ली कोर्ट ने कहा, 'भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद एक उभरते हुए राजनेता हैं। विरोध करने में क्या गलत है? मैंने कई लोगों को देखा है और कई मामले भी देखे हैं जहां विरोध प्रदर्शन संसद के बाहर हुए।' ● दिल्लीः डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की 4 सदस्यीय टीम छात्रों के साथ बातचीत के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया पहुंची। ● दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को गवाहों को समन जारी करने और...

आज किशनगंज जिला का 30वां स्थापना दिवस..!!

Image
किशनगंज बिहार का एक शहर है, यह किशनगंज जिला का मुख्यालय है। बिहार की राजधानी पटना से 425 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित यह जगह पहले कृष्‍णाकुंज के नाम से जाना जाता था। पर्यटन की दृष्टि से यहां पर पर्यटक खगरा मेला, नेहरु शांति पार्क, चुर्ली किला, जैसे जगह घूम सकते है। किशनगंज का क्षेत्रफल 1,884 वर्ग किलोमीटर है। किशनगंज जिले के पश्चिम में अररिया जिला, दक्षिण-पश्चिम में पूर्णिया जिला, पूर्व में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला, और उत्तर में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला और नेपाल से घिरा हुआ है। 2011 की जनगणना के अनुसार किशनगंज जिले की आबादी लगभग 16,90,948 है। जिले में जनसंख्या घनत्व 898 प्रति व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर (2,330 / वर्ग मील) है। किशनगंज में प्रत्येक 1,000 के लिए 946 महिलाओं का लिंग अनुपात पुरुष, और 57.04% की साक्षरता दर है। किशनगंज जिले के गठन की कहानी..!! किशनगंज पूर्णिया के पुराने और महत्वपूर्ण अनुमंडल थे। सोशल वर्कर्स, नेताओं, पत्रकार, व्यापारी, किसान आदि सहित किशनगंज के लोगों के सत्रह वर्षों के लंबे और कठिन संघर्ष के बाद, किशनगंज जिला 14 जनवरी 1990 को अस्तित्व...

Hindi News :- देश-दुनिया की 50 बड़ी खबरें - Indian Local News.

Today Breaking News. ● मायावती- राजस्थान में कांग्रेस ने BSP को तोड़ा, इसलिए बैठक में शामिल नहीं होगी पार्टी। ● दिल्ली- कांग्रेस की ओर से CAA के विरोध में बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होगी BSP। ● पटना- सब्जी बाग में CAA-NRC के खिलाफ सत्याग्रह,दिल्ली के शाहीन बाग की तरह सब्जी बाग में धरना प्रदर्शन,सभी समुदाय के लोग धरना प्रदर्शन में हुए शामिल,भारी संख्या में महिला और पुरुष धरना में ले रहे हैं हिस्सा। ● पटना- सफाई कर्मियों ने कामकाज किया ठप 4 माह के बकाए वेतन भुगतान की है मांग,कंकड़बाग और बांकीपुर अंचल के कर्मी शामिल,कामकाज ठप कर सभी कर रहे हैं प्रदर्शन। ● न्यू जीलैंड दौरे के लिए उप कप्तान रोहित शर्मी की भारत की टी20 टीम में वापसी, संजू सैमसन को नहीं मिला मौका। टी20 टीम: विराट कोहली (C), रोहित शर्मा (VC), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर। ● शबरिमला में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, CJI एसए बोबडे की अ...

Jharkhand :- NRC, CAA और NPR के ख़िलाफ़ झारखंड में विरोध प्रदर्शन तेज. - Indian Local News

झारखंड विधानसभा चुनाव के नागरिकता संशोधन एक्ट 2019 के खिलाफ सूबे में आंदोलन अब तेज हो गया है। इसी कड़ी में लोहरदगा शहर में भी लोगों ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार की नीति का विरोध किया है। यहां पर जुलूस में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की है। लोगों का मार्च बड़ी मस्जिद से निकला और अंजुमन इस्लामिया तक पहुंचा, भीड़ में शामिल लोगों ने एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में जमकर नारे लगाए। जुलूस में शामिल हजारों की संख्या में लोग बड़ी मस्जिद होते हुए सोमवार बाजार, सुभाष चौक, रेलवे साईडिंग, ब्लॉक मोड़ से समाहरणालय तक पहुंचा, लोग तिरंगा और तख्ती हाथों में लेकर चल रहे थे। इन लोगों के जनसभा के बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदर्शन का कांग्रेस पार्टी, जेएमएम, सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, बहुजन क्रांति मोर्चा ने भी समर्थन दिया था। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Bihar | आज की बड़ी खबरें - Indian Local News.

Image
आज की बड़ी खबरें..!! ● बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की परीक्षा आज, 11880 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज और 20 जनवरी को ली जाएगी परीक्षा, परीक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, दो पालियों में परीक्षा का किया गया आयोजन, सुबह 10 से 12 बजे और 2 से 4 बजे परीक्षा। ● बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा:- परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी होगी बॉयोमेट्रिक तरीके से फिंगरप्रिंट भी लिए जाएंगे परीक्षा के लिए बिहार में 550 सेंटर बनाए गए एक शिफ्ट में होंगे करीब 3.25 लाख अभ्यर्थी। ● ठंड और घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट:- 12392 - श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई चल रही घंटे लेट। 12326 नागालैंड कोलकाता सुपरफास्ट 5 घंटे लेट। 12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे लेट। 12436 आनंद विहार जयनगर गरीब रथ 5 घंटे लेट। 12368 आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला 4 घंटे लेट। 15635 गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस भी 2 घंटे है लेट। 13007/13008 - तूफान एक्सप्रेस को किया रद्द। 12369 - हरिद्वार हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस रद्द। 12328 - उपासना एक्सप्र...

बिहार कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर मुहर।

बिहार कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर मुहर..!! ★बिहार में गवाहों को मिलेगी विशेष सुरक्षा सुविधा ★सरकार ने गवाह सुरक्षा योजना के लिए दी मंजूरी ★अतिसंवेदनशील केस के गवाह- परिजन को सुरक्षा कैबिनेट विशेष सचिव  ★उपेंद्रनाथ पांडेय की सेवा बढ़ी ★उपेंद्रनाथ पांडेय का एक साल के लिए एक्सटेंशन ★अररिया पॉलटेक्निक कॉलेज के नाम में बदलाव फणीश्वर नाथ रेणु के नाम पर रखा गया नाम ★कई सरकारी निर्माण के लिए 61.57 करोड़ स्वीकृत ★धौंस नदी पर बराज और सिंचाई योजना को मुहर ★सिंचाई योजना के लिए 47 करोड़ की राशि स्वीकृत ★शराब बंदी के लिए बने पुलिस निरीक्षक के 50 पद ★वनक्षेत्रों को बढ़ाने के लिए 141 करोड़ की स्वीकृति ★पूर्णिया के चिकित्सा पदाधिकारी सेवा से बर्खास्त ★कटिहार के चिकित्सा अधिकारी सेवा से बर्खास्त आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

बिहार की 20 बड़ी खबरें - Indian Local News.

Image
बिहार की 20 बड़ी खबर..!! 1: पटना यूनिवर्सिटी का स्थापना दिवस समारोह आज, सम्मानित किए जाएंगे 41 टॉपर्स। 2: गोपालगंज जिले में अबतक नही शुरू हुई धान की खरीद, 15 नवम्बर से ही सरकार ने धान खरीद का जारी किया था निर्देश, निर्देश के बावजूद किसी भी पैक्स पर नहीं हो रही खरीद। 3: गोपालगंज- मानव श्रृंखला को लेकर तैयारी तेज, डीएम के नेतृत्व में सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में जागरूकता बैठक का आयोजन, सभी विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों को दी जा रही है जानकारी, 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली को लेकर आयोजित है मानव श्रृंखला। 4: पटनासिटी- नंदी थाना के मौजीपुर में छत के रास्ते से घुसे चोर, नकद और गहने सहित लाखों के सामान की चोरी 5: पटना विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह, कुल 41 टापर्स को किया जाएगा सम्मानित, सीनेट हॉल में विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल, 1 अक्टूबर को मनाया जाता है स्थापना दिवस, जलजमाव के कारण स्थगित हुआ था समारोह। 6: सरकार ने तो गेहूं किसानों को ठग लिया..!! कोचाधामन में गेहूं किसान बेहद परेशान हैं,  सरकारी बीज लेने का किसानों को इतना बड़ा फायदा हुआ है, 32 एकड़ एरिय...

धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति नहीं होने देंगे : पप्पू यादव.

Image
पूर्णिया:- बैसा प्रखंड के रौटा बाजार में गुरुवार को जन सहयोग समिति व सामाजिक भागीदारी के संयुक्त तत्वाधान में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि देश में जो नागरिकता संशोधन कानून लाया गया है, उससे देश के लोगों के बीच मतभेद पैदा किया जा रहा है। धर्म के आधार पर राजनीति कर यह तानाशाही सरकार देश में बटवारें की राजनीति कर रही है। हमारा भारत विश्व के सभी देशों से बिल्कुल अलग है क्योंकि यह गुलदस्ते की तरह विश्व में यह संदेश देता आ रहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब एक हैं। हमें कोई भी ताकत न तो जुदा कर सकती है और न ही मिटा सकती है। उन्होंने कहा कि ये सीएए और एनआरसी नहीं है, बल्कि ये भारत की सत्ता और सियासत है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का सव...

बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा मालिकों पर होगी कार्रवाई.

Image
पूर्णिया| शहर में निबंधन करवाए बिना सड़क पर फर्राटे भरने वाले ई-रिक्शा पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला परिवहन विभाग अब वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात के नियम तोड़ने वाले ई- रिक्शा को जब्त करेगी। इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों को लाइसेंस भी बनवाना होगा। जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार ने आदेश जारी कर कहा कि शहर में बिना निबंधन और लाइसेंस वाले ई रिक्शा चलाना गैर कानूनी है। जल्द ही जिले में नियमों को ताक पर रख कर चलने वाले ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सभी ई- रिक्शा चालकों और मालिकों को निर्देश दिया जाता है कि 15 जनवरी तक किसी भी हाल में अपने वाहन का निबंधन करवा लें। निबंधन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत इनसे पांच हजार रुपए फाइन तक वसूला जाएगा। इसके अलावा ई-रिक्शा बेचने वाले एजेंसियों को नोटिस भेज दिया गया है कि उनके यहां से बेचे गए ई-रिक्शा का जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। हाल के दिनों में रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की कवायद तेज हुई है। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के लगभग सभी नियम ई-रिक्शा पर भी लागू होंगे। नियम के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए...

DMU : चक्के में आयी खराबी, डेढ़ घंटे तक यात्रियों का हंगामा

Image
पूर्णिया से सहरसा जा रही 75257 डाउन डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के चक्के में एकाएक गड़बड़ी आ गयी। इससे रेल पटरी को नुकसान पहुंच रहा था। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही रेल अधिकारियों ने सतर्कता बरता। और ट्रेन का परिचालन रोक दिया। जिससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी। रेल अधिकारियों ने सहायक स्टेशन अधीक्षक बनमनखी जंक्शन को मेमो देकर ट्रेन रोकने का आदेश दिया था। जिससे तकरीबन एक घंटे से अधिक डीएमयू पैसेंजर ट्रेन बनमनखी जंक्शन पर खड़ी रही। ट्रेन में सफर कर रहे सैकड़ों यात्रियों ने ट्रेन परिचालन कराने को लेकर जमकर बवाल काटा। पूर्णिया और बनमनखी के पार्ट 2 के कई परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने में विलंब भी हो गया। इससे छात्र-छात्राओं ने भी स्टेशन कंट्रोल रूम गेट पर पहुंच कर हंगामा किया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि सहरसा से पूर्णिया आने के क्रम में ही मुरलीगंज और जानकीनगर के बीच डीएमयू के चक्के में गड़बड़ी आ गयी थी। जिससे रेलवे स्टेशन में एलार्म मिला था। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

छातापुर के मिडिल स्कूल में हुई विविध कार्यक्रम, सफल बच्चे हुये पुरस्कृत..!!

Image
छातापुर।सुपौल। सोनू कुमार भगत छातापुर में बाल विवाह, दहेज उन्मूलन,जल जीवन  हारियाली, सरक सूरक्षा को लेकर सी आर  सी  मध्य विद्यालय छातापुर  से उच्च विद्यालय सुरपतगंज  तक जागरूकता रैली आज शनिवार को निकाली गई।  जिसमें स्कूली बच्चे भाग लेकर 19 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके बाद म. वि. छातापुर  में निबंध ,भाषन , चित्रांकन ओर  मेहंदी प्रतियोगिता  का आयोजन किया  गया  सफल  प्रतिभागी  के बीच पुरस्कार  भाषन , चित्रांकन ओर  मेहंदी प्रतियोगिता  का आयोजन किया  गया  सफल  प्रतिभागी  के बीच पुरस्कार  वितरन किया  गया । सफल बच्चों को स्कूली शिक्षकों समेत मुख्यत अतिथि थाना अध्यक्ष   अनमोल कुमार  द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर बिभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षिका समेत अभिभावक व  गुंजन भगत, सुभाष कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, पीयूष कुमार पिंकू मौजूद थे। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

डीएम और एसपी ने सुपौल के बिभिन्न प्रखंडों में सुपौल में की मानव श्रीखला की सफलता को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक।

Image
सुपौल: डीएम और एसपी ने सुपौल के बिभिन्न प्रखंडों में सुपौल में की मानव श्रीखला की सफलता को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक। सुपौल। सोनू कुमार भगत  जिले के अलग अलग प्रखंडों में  डीएम और एसपी ने मानव श्रीखला की सफलता को लेकर बैठक की। यहाँ बतादे की गुरुवार को आगामी 19.01.2020 को बनने बाली राज्यव्यापी मानव श्रृखंला की तैयारी में जुटे सभी कर्मियों/पदाधिकारी सभी प्रतिनिधिगण यथा -मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, सदस्य एवं वार्ड सदस्यों के साथ जिलाधिकारी, सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा संयुक्त रूप से निर्मली व मरौना प्रखंड में बैठक की गई। मद्य निषेद्य, बाल विवाह, व दहेज प्रथा रोकने तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान महत्व पर कई बातें व अनुभव साझा की गई। इस माध्यम से आमजनों के मध्य मानव श्रृखंला के सफल क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक वातावरण निर्माण हेतु जन प्रतिनिधिगण से अपील की गई। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Today Breaking News, Hindi News, -Indian Local News.

Image
Today Breaking News. ● जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के सरकार के निर्णय के बाद इस पूर्व राज्य में लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और अन्य की याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय आज फैसला सुना रहा है। जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस बी आर गवई की तीन सदस्यीय पीठ ने इन प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पिछले साल 27 नवंबर को सुनवाई पूरी की थी। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान समाप्त करने के बाद वहां लगाए गए प्रतिबंधों को 21 नवंबर को सही ठहराया था। ● वैशाली- चकमजाहिद गांव मे तीन घरों में चोरी, लाखों के कीमती सामान लेकर चोर हुआ फरार, महुआ थाना क्षेत्र की घटना। ● शेखपुरा- दो पक्षों के बीच गोलीबारी,वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी, सदर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की घटना। ● बेगूसराय- मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी,दुकान का दीवार काटकर चोरी, बखरी थाना क्षेत्र के सलोना रेलवे स्टेशन के पास की घटना। ● अमेरिकी रक्षा मंत्री ...

News - Today's Breaking News Headlines, Hindi News,

Image
Today Breaking News. ● अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयान के बाद ईरान के साथ जंग की स्थिति टलने की उम्मीद से शेयर बाजार झूम उठा। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 398.93 अंक तेजी होकर 41,216.67 पर खुला। ● कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी के दौरे पर। बीएचयू छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिलेंगी। ● दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया। ● जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सभी तालाब और कुओं का किया जाएगा जीर्णोद्धार- नीतीश कुमार। ● सभी तबके को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की है, विकास का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है- नीतीश कुमार। ● जल-जीवन-हरियाली यात्रा अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में जागरूकता सम्मेलन और विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ● पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 24 परगना के मध्यमग्राम में CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन शुरू। ● जेएनयू के वीसी ने 5 जनवरी को हुई हिंसा के मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमिटी बनाई। ● ...