देश मे पहली बार 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, 3 लाख लोगों ने NRC-CAA के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई..!!

पूर्णिया:- सीमांचल क्षेत्र अंतर्गत अमौर विधानसभा क्षेत्र वासियों ने सीएए एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ सामाजिक भागीदारी संस्था के बैनर तले पूर्व घोषित मानव श्रृंखला सह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को ले सड़कों पर जमा हुए। बायसी रौटा हाइवे मार्ग-99 में अमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमौर बैसा प्रखंड के सीमा क्षेत्र तक लगभग 25 किमी की दूरी को 5 किमी की लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर पूरी की गई। पूर्णिया किशनगंज की सीमा बैसा प्रखंड क्षेत्र के सतभीटा चौक से सुबह दस बजे इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जैसे जैसे तिरंगा खुलता गया लोगों का जनसमूह तिरंगा को पकड़कर आगे बढ़ने लगा। पांच किमी तिरंगा खुलने के बाद तिरंगा सतभीटा से बैसा गांव तक फैल गया। अमौर विधानसभा क्षेत्र के हर धर्म जाति के लोग एक जनसमूह में मिलकर तिरंगा को आगे बढ़ाते चले गए। तिंरगा यात्रा को सतभीटा चौक से शुरुआत करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी महफूज आलम, मीम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम व सचिव इश्तियाक अहमद, बैसा प्रमुख मो परवेज आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष सिकंदर आलम उर्फ दारा, मो जाहिद आलम, मो इफ्तखार आलम, मो अंजार आलम, आमीर आलम उर्फ मंटू, मो मरगूब आलम, शमीम अख्तर, अकील जौहर, मो शमशाद आलम, मो शाहिद आलम, मो जमीर अनवर, अफरोज आलम, असरारूल हक, नेहाल अख्तर मस्ताना सहित हजारों लोग मोजूद रहे।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments