Posts

Showing posts from February, 2020

सुपौल: छातापुर के महद्दीपुर में CAA, NRC और NPR के विरोध में एक दिवसीय संविधान बचाओ देश बचाओ रैली का हुआ आयोजन।

छातापुर। सुपौल। संजय कुमार भगत छातापुर प्रखण्ड के महद्दीपुर मेला मैदान में रविवार को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में सीमांचल डेवलपमेंट फ्रंट के बैनर तले एक दिवसीय संविधान बचाओ देश बचाओ रैली का आयोजन किया गया । ख़ादिम ए मजलिस खलीकुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता सीमांचल डेवलपमेंट फ्रंट के प्रदेश महासचिव शाहजहां शाद और संचालन मौलाना जिलाउल्लाह जिया रहमानी ने की ।  आयोजित रैली में राजद समेत विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए । सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। वहीं सरकार में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पहले अपनी नागरिकता साबित करने की भी बात कही। कहा कि देश मे काला कानून लाकर मानवीय मूल्यों को दबाने की कोशिश हो रही है। कहा तब तक विरोध जारी रहेगी जब तक इस कानून को निरस्त नहीं कर दिया जाता। कहा कि आज देश मे अराजक स्थिति पैदा कर लोगों को भयभीत किया जा रहा है। लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं है, गरीबों एवं आम आदमी की आवाज को हम दबने नहीं देंगे। यह काला कानून वापस लेना ही होग...

मोदी-अमित शाह संविधान के भक्षक बन गए हैं : पप्पू यादव।

पूर्णिया:- अमौर प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुर हाई स्कूल मैदान में रविवार को सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के खिलाफ पूर्व सांसद व जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि देश इस समय ऐसे दौड़ से गुजर रहा है, जिसमें हर एक हिंदुस्तानी को अपनी सरकार पर शर्म आ रही है। न केवल देश में बल्कि देश से बाहर भी केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह संविधान का रक्षक होना चाहिए लेकिन दोनों मिलकर संविधान का भक्षक बन गए है जो किसी भी हिंदुस्तानी को कभी भी बर्दाश्त नही होगा। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार आयी है एक के बाद एक मुसलमानों के खिलाफ कानून बना रही है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

वेतन निर्धारण में लेट लतीफी और भेदभाव से नाराज शिक्षक पिछले 20 घंटों से अनशन पर।

1. -जिलाधिकारी से पूरे मामले को संज्ञान में लेने का शिक्षकों ने किया अनुरोध 2. -विभाग की लापरवाही से नाराज होकर अनिश्चित कालीन अनशन की शुरुआत. समाहरणालय के सामने बैठें हैं अनिश्चिकालीन अनशन पर. 3. -पिछले 13 साल से अप्रशिक्षित का दंश झेल रहे हैं ये शिक्षक. 4. -ग्रेड पे के लाभ से वंचित हैं ये शिक्षक वेतन निर्धारण में भेदभाव और आर्थिक तंगी से जूझ रहे जिले के नव प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों ने अनिश्चित कालीन अनशन  की शरुआत कर दी है.शुक्रवार दोपहर 2 बजे से नियोजित शिक्षक अनशन पर बैठे हैं  बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रागिबुर्र रहमान ने कहा कि आधा दर्जन जिलों में जब नियम के तहत वेतन निर्धारण हुआ है तो किशनगंज शिक्षा विभाग यहां दूसरा नियम कैसे लागू कर सकता है.जिले के नव प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ इस तरह का भेदभावपूर्ण रवैया नहीं चलेगा.संघ के जिलाध्यक्ष रागिबुर्र रहमान ने शिक्षा विभाग के उदासीन रवैया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विभागीय भेदभाव और लेट-लतीफी से आहत होकर शिक्षक अनशन करने को मजबूर है.  राष्ट्र की मुख्यधारा शिक्षा प्रदान करने की जि...

किशनगंज :- एसडीएम व डीईओ ने जूश पिलाकर नियोजित टीचरों की अनशन समाप्त की।

किशनगंज :-  बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर अनुमंडल पदाधिकारी(SDM)  द्वारा आज अनशन स्थल में वार्ता हुई,वार्ता के दौरान किशनगंज डीएम से फोन मे बात भी हुईं जिसमें सहमति बनी की कल दिनांक 10 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं के संघ के प्रतिनिधि जिलाधिकारी के साथ समस्थानिक इंडेक्स फिक्सेशन पर वार्ता होगी। जिले के डीएम के पहल पर एसडीएम शहनशाह अहमद नियाजी एवं प्रभारी डीईओ कुंदन कुमार के द्वारा अनशनकारियों को जूश पीलाकर अनिश्चित कालीन अनशन की समाप्ति कर दी गई। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

किशनगंज:- नियोजित शिक्षकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी।

किशनगंज :- बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले  जिला मुख्यालय टाऊन हॉल परिसर में नियोजित शिक्षकों के मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है। नियोजित शिक्षकों का कहना है कि एक की कार्य के लिए सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार करती है, शिक्षकों को प्रशिक्षित होने के बाद भी प्रशिक्षित वेतन से वंचित रखना सरकार की एक सोची समझी रणनीति है जो गलत है साथ हो शिक्षकों का कहना है कि वर्षो से लंबित पड़े अनुग्रह राशि मृत शिक्षकों के आश्रितों को नही मिल पाया है प्रखंड एंव नगर के शिक्षकों को मातृत्व अवकाश चिकित्सा अवकाश एवं लंबित वेतन का भुगतान नही हुवा है। वही धरने पर बैठे प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रागिबुर रहमान का कहना है कि बिहार सरकार और शिक्षा विभाग नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरी नही करेगी हम लोग अनशन पर डटे रहेंगे। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

बैसा/पूर्णिया: अमौर विधायक जलील मस्तान ने किया 2 सड़को का शिलान्यास, मलहरा गांव में लगी आग, विधायक ने लिया स्थिति का जायजा..!!

बैसा (पूर्णिया): पूर्व मंत्री सह अमौर विधायक जलील मस्तान ने बुधवार को 2 सड़कों का शिलान्यास किया। पहली सड़क कठलबाड़ी pmsy सड़क से अरथा तक एवं दूसरी सड़क T o1 सड़क से महाल टोली तक जाएगी। वही रौटा में आयोजित बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ के प्रखंड सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बुधवार दोपहर शीशाबाड़ी पंचायत के मलहरा गाँव में भीषण आग लग गई जिससे दर्जनों घर जलकर राख हो गया।आग कैसे लगी अभी इसकी जांच चल रही है।  आग लगी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक जलील मस्तान स्थिति का जायजा लेने खुद मलहरा गांव पहुंचे। उन्होंने लोगो की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तथा SDO को भी मलहरा अग्निकांड की जानकारी दी एवं उचित मदद करने का निर्देश दिया।  आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

पूर्णिया सत्र 2018-19 के B.A Part 1 का Marksheet नहीं मिलने से छात्र परेशान। Indian Local News.

पूर्णिया सत्र 2018-19 के बीए पार्ट वन का मार्कशीट जारी नहीं होने से छात्रों को परेशानी हो रही है। इसी परेशानी को लेकर पूर्णिया छात्र संघर्ष मोर्चा के नेता सौरभ कुमार ने मंगलवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनय सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता सौरभ कुमार ने ज्ञापन में कहा है कि बीए पार्ट वन, बी कॉम एवं बी एससी सत्र 2018 -19 का मार्कशीट पीयू के सभी कॉलेजों में अभी तक भेजा नहीं गया है। मार्कशीट नहीं मिलने से छात्रों को परेशानी हो रही है। सौरभ कुमार ने कहा कि 8 महीना बीत जाने के बाद भी पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया में बी ए पार्ट वन का मार्कशीट जारी नहीं किया। छात्र हित को ध्यान रखते हुए पीयू प्रशासन को शीध्र मार्कशीट जारी करना चाहिए। छात्र नेता पीयू के परीक्षा नियंत्रक से मांग किया है कि बी ए पार्ट वन के छात्रों का अंक प्रमाण पत्र जारी करवाया जाय। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

पूर्णिया में पप्पू यादव का नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला, बोले- दुनिया का बेशर्म इंसान है, नीतीश कुमार..!!

पूर्णिया:- CAA और एनपीआर के विरोध में पूर्णिया के लाइन बाजार रेणु स्मृति उद्यान में कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। आज शाम इसी विरोध सभा को संबोधित करने जाप अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे। अपने संबोधन के दैरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया। पप्पू यादव ने नीतीश कुमार,पीएम मोदी, अमित शाह तथा अनुराग ठाकुर पर जमकर बरसे। उन्होंने नीतीश कुमार को दुनिया का सबसे गिरा हुआ इंसान बताया। पप्पू यादव ने CAA को देश विरोधी तथा समाज को बांटने वाला बताया। दिल्ली में पिछले 3 दिनों से लगातार गोली बारी की घटना को अनुराग ठाकुर से जोड़कर बताया। कहा कि अनुराग ठाकुर के गोली मारो..बयान के वजह से दिल्ली में महिलाओं तथा छात्रों पर संघ समर्थित लोग गोली चला रहे है।पीएम मीदो की तुलना उन्होंने हिटलर से की।जाप अध्यक्ष ने महिलाओं के हौसलों को जमकर सराहा और उन्हें रजिया सुल्तान तथा लक्ष्मी बाई की उपाधि दी। उन्होंने 1947 के आजादी के बाद इस लड़ाई को बेरोजगारी, अशिक्षा, भुखमरी, भेदभाव, गरीबी से मुक्ति लेने की लड़ाई बताया।  आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Corona Virus केरल में राजकीय आपदा घोषित, तीन मामले सामने आए..!! Indian Local News.

केरल:- पड़ोसी देश चीन में कहर मचाने वाले कोरोना वायरस के तीन मामले भारत में भी सामने आए हैं। ये तीनों के तीनों मामले केरल के हैं। इसके प्रकोप को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कोरोना वायरस को राजकीय आपदा घोषित किया है।स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने विधानसभा में बताया कि रविवार तक राज्य में 104 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई है।तीनों चीन से केरल लौटे लोगों में हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि हाल ही में चीन के वुहान विश्वविद्यालय से केरल लौटा एक छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित है। छात्र को कासारगोड में कान्हानगढ़ जिला अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।इससे पहले आए दो अन्य मामले भी वुहान से लौटे केरल के लोगों में ही आए हैं।दोनों त्रिशूर और अल्पुझा के रहने वाले हैं।सरकार ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को घरों में रहने को कहा गया है वे कहीं भी आने-जाने से बचें और 28 दिन तक किसी भी कार्यक्रम या आयोजन का हिस्सा ना बनें।      आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

पूर्णिया: एक महीने से जारी है, NRC, NPR, और CAA के खिलाफ धरना प्रदर्शन। Indian Local News.

पूर्णिया लाइन बाजार में एक महीने से एनआसी और सीएए के खिलाफ धरना चल रहा है। पिछले महीने की छह तारीख को हसीब कांप्लेक्स के सामने समाज के कुछ जिम्मेदार लोगों ने धरना शुरू किया था। उधर रेणू पार्क में एनआरसी और सीएए के खिलाफ धरना जारी है।मंगलवार को दोनों जगहों पर दर्जनों महिला और पुरुषों ने एनआरसी, सीएए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लाइन बाजार में धरना का नेतृत्व कर रहे तनवीर मुस्तफा ने कहा कि देश को बांटने वाले काले कानून को जब तक वापस नहीं लिया जाता है जब तक हमारा शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। फिरोजा दानिश ने कहा कि केंद्र सरकार समाज को बांटने की साजिश कर रही है। और उनके भक्तगण उनको साथ दे रहे हैं। लेकिन हमें ये कानून नहीं चाहिए। हम जैसे थे वैसे ही रहेंगे। उधर रेणू पार्क में धरना पर बैठक शाहिद हुसैन ने कहा कि एनआरसी और सीएए किसी खास समुदाय के खिलाफ नहीं है। ये कानून पूरे देश के गरीबों के खिलाफ है।मंगलवार को धरना पर तनवीर मुस्तफा,अब्दुल वासे,तनवीर आलम,साजिद रज़ा,मुश्ताक आलम,गयास उद्दिन, तन्ज़ील, अहमद रज़ा, शाहनवाज़ आलम,गुलाम नबी, सालीक रज़ा, सादिक आलम, अलाउद्दिन, रिदा तनवीर, हिना आमरीन, ...

पूर्णिया: बैसा प्रखंड के रौटा बाजार में समस्याओं का अंबार..!! Indian Local News.

बैसा (पूर्णिया) : प्रखंड के रौटा बाजार में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। हजारों की संख्या में दुकानों वाले रौटा बाजार में कूड़ा-कचरा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। बरसात के दिनों में कचरा से दुर्गंध निकलती है। बाजार में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल तो दूर जरूरत के हिसाब से चापाकल की भी व्यवस्था नहीं है। बाजार होकर गुजरने वाली एसएच 99 सड़क का स्थायी व फुटपाथी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लेने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे यातायात घटों बाधित हो जाती है। जाम के कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही साथ बाजार जाने वाली लगभग सभी गलियों को दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

दिघलबैंक :- प्रखंड के एएमएस तुलसिया में विदाई समारोह आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई।

Image
दिघलबैंक :-  प्रखंड के एएमएस तुलसिया के दो शिक्षक हुए सेवानिवृत्त, इस अवसर पर आज विद्यालय में विदाई समारोह आयोजन कर प्रधानाध्यापक मोहम्मद अकलीम जो पिछले साल 30 अप्रैल को हुए थे सेवानिवृत्त वही प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री देव नारायण सिंह जो पिछले महीने 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। आज विदाई समारोह आयोजन कर  दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई,इस अवसर पर शिक्षकों ने शॉल,डायरी,बुके आदि भेंट स्वरूप प्रदान किया। मोहम्मद अकलीम जो मूल निवासी  अररिया जिले के है वे शिक्षा के जगत में अलग अलग विद्यालय में लगभग 37 वर्ष पद स्थापित रहे। वहीं श्री देव नारायण सिंह जो मूल रूप से किशनगंज के ही निवासी हैं उन्होंने भी शिक्षा के क्षेत्र में अलग अलग स्कूलों में लगभग 35 वर्ष का योगदान दिया है। आज विद्यालय प्रांगण में विदाई समारोह आयोजन कर दोनों ही शिक्षकों को भाव भीनी विदाई दी गई। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित प्रखंड के अलग अलग स्कूलों के शिक्षक,प्रखंड प्रमुख, समाजसेवी एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!का खबर..!!

किशनगंज: रोड जाम और सोशल मीडिया पर बेज़ा हरकत करनेवालों पर होगी FIR || Indian Local News.

महत्वपूर्ण सूचना..!! पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में जगह-जगह से लगातार अप्रिय घटनाओं की सूचना आ रही है, लोग विरोध करते-करते हिंसात्मक हो जा रहे हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जान और माल की क्षति हो रही है। कृपया ऐसा ना करें। किशनगंज बड़ी ही अदब और तहज़ीब का जिला रहा है, अपने पूर्वजों की मिल्लत और अमन वाली विरासत हमें याद रखनी है, किसी भी तरीके के हिंसक और भड़काऊ प्रदर्शन की यहां कोई जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करें, आपकी आवाज बिल्कुल सही जगह तक दुरुस्त पहुंचेगी। प्रशासन हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा है, जिले के अमन औ चैन को बचाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। किसी भी तरीके के बहकावे में ना आयें, ज़म्हुरियत में विरोध-प्रदर्शन करना सबका हक़ है पर ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण हो, किसी तरह के जान-माल की क्षति ना हो, सड़कों पर टायर ना जलाएं जाए, रास्ता रोकने की गलती ना की जाए, राहगीरों से और सरकारी संपत्ति पर बदसुलूकी ना हो..इन सारी बेजा हरक़तों पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगायी है और ना मानने वालों पर ताजरते- हिन्द की कड़ी से कड़ी दफाओं में केस...

Breaking News || बिहार में एक BDO ने लागू करवा दिया NRC, सोशल मीडिया पर लेटर वायरल। Indian Local News.

पटना:- बिहार में NRC पर पहले से बवाल मचा हुआ है। अब एक नया मामला सामने आ गया है। राजधानी पटना मुख्‍यालय के अंतर्गत आनेवाले मोकामा प्रखंड के बीडीओ सतीश कुमार ने तो एक कदम आगे बढ़कर बिहार में एनआरसी को लागू करा दिया है। इतना ही नहीं, इस संबंध में उन्‍होंने पत्र भी जारी कर दिया है। बीडीओ का यह विवादित पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक से लेकर ट्विटर होते हुए यह पत्र अब बिहार के सियासी गलियारे में भी पहुंच चुका है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव व रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि बाद में बीडीओ ने भूल सुधार कर नया लेटर जारी किया और कहा गया कि भूलवश एनपीआर की जगह एनआरसी लिखा गया था। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!