Posts

Showing posts with the label News

Korona Virus से बचने के कुछ उपाए, जरूर पढ़े..!!

डॉक्टरों द्वारा कोरोना वायरस से मारे गए लोगो का पोस्ट-मोर्टेम करने के बाद इस वायरस से सम्बंधित बहुत अहम् जानकारी दी गयी गई। ये वायरस स्वास नली में जाकर म्यूकस की लेयर बना लेता है जो सॉलिड हो जाती है और स्वास नली बंद हो जाती है . इलाज़ के लिए डॉक्टर्स इसी नली को खोलने की कोशिश करते हैं और दवाई देते हैं, हलाकि इसमें कई दिन लगते हैं और पेशेंट क्रिटिकल हो जाता है. इससे बचने के कुछ उपाय है जो की नीचे है -  १. दिन भर समय समय पर गरम पेय का सेवन करें जैसे की कॉफी, चाय, सूप, गरम पानी| हर २० mins में गरम पानी पिए| ऐसा करने से मुँह सूखेगा नहीं और अगर कोई वायरस आ गया होगा तो वो पेट में चला जायगा और गैस्ट्रिक juices की वजह से ख़तम हो जायगा इसके पहले की वो lungs तक पहुंच के पकड़ बना पाए. २. हर दिन antiseptic जैसे की विनेगर या लेमन या साल्ट और गरम पानी से गरारे करें . ३. वायरस बालो और कपड़ो में चिपक जाता है| किसी भी साबुन या डिटर्जेंट से वो मर जाता है| इसलिए बाहर से घर आते ही सबसे पहले बिना कहीं बैठे सीधे बाथरूम जाके नहा लें | अगर कपडे धो नहीं सकते तुरंत तो धुप में रख देख कपड़ो को | ...

Corona Virus केरल में राजकीय आपदा घोषित, तीन मामले सामने आए..!! Indian Local News.

केरल:- पड़ोसी देश चीन में कहर मचाने वाले कोरोना वायरस के तीन मामले भारत में भी सामने आए हैं। ये तीनों के तीनों मामले केरल के हैं। इसके प्रकोप को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कोरोना वायरस को राजकीय आपदा घोषित किया है।स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने विधानसभा में बताया कि रविवार तक राज्य में 104 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई है।तीनों चीन से केरल लौटे लोगों में हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि हाल ही में चीन के वुहान विश्वविद्यालय से केरल लौटा एक छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित है। छात्र को कासारगोड में कान्हानगढ़ जिला अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।इससे पहले आए दो अन्य मामले भी वुहान से लौटे केरल के लोगों में ही आए हैं।दोनों त्रिशूर और अल्पुझा के रहने वाले हैं।सरकार ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को घरों में रहने को कहा गया है वे कहीं भी आने-जाने से बचें और 28 दिन तक किसी भी कार्यक्रम या आयोजन का हिस्सा ना बनें।      आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Hindi News || देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें - Indian Local News.

Image
सीएम नीतीश कुमार का आज का कार्यक्रम, जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर कार्यक्रम, 10 बजे विधानमंडल परिसर में माल्यार्पण, संग्रहालय में भी प्रतिमा पर माल्यार्पण, 12 बजे CM जाएंगे समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में होंगे शामिल, फुलेश्वरी कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण। अररिया एसपी धुरत शायली  सावलाराम को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर राष्ट्पति रामनाथ कोविंद करेंगे पुरुस्कृत, 2019 के  लोकसभा चुनाव में रचनात्मक और सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिये मिलेगा सम्मान, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच् आर  श्रीनिवाशन  ने ट्वीट कर जानकारी दी है, बिहार से सिर्फ अररिया एसपी को इस अवार्ड के लिये चयनित किया गया है ! स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम नहीं होने पर बोले संदीप दीक्षित, मैं स्टार कैंपेनर नहीं हूं। मुझे दिल्ली की समस्याओं की ज्यादा जानकारी नहीं। मैं पार्टी में बड़ा नेता नहीं हूं। पार्टी को संभाल रहे नेताओं से भी मेरे मतभेद हैं। मैं सुभाष चोपड़ा से बात नहीं करता। हालांकि मैं पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। किशनगंज के त...

Hindi News || आज की मुख्य बड़ी खबरें।

Image
01: पटना हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई, स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी समस्याओं का मामला। 02: पूर्णिया के जलालगढ़ में फोरलेन पर बड़ा हादसा, एम्बुलेंस पर ट्रक पलटने से तीन लोग की मौत, हादसे में ज़ख़्मी एक व्यक्ति की हालत नाजुक, पटना से हरदा लौटने के दौरान हुआ हादसा, सभी एक ही परिवार के हैं सदस्य 03: पटना:  CM नीतीश की चेतावनी पर पवन वर्मा का पलटवार, कहा- 'अभी तक CM ने लेटर का जवाब नहीं दिया, जबाव मिलने पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होंगे' 04: खगड़िया- अंतर जिला शटर चोर गिरोह का खुलासा, लैपटॉप, सीसीटीव, बुलेट समेत कई सामान बरामद, पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, टॉऊन थाना पुलिस ने खगड़िया, बेगूसराय समेत तीन जिलों में की कार्रवाई 05: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने से जुड़े मामले को बड़ी बेंच को रेफर किया जाए या नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इसपर अपना फैसला सुरक्षित रखा। ख़बर सीमांचल 06: पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर माल्यार्पण नहीं होगा। प्रधानमंत्री, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। अब से ...

देश मे पहली बार 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, 3 लाख लोगों ने NRC-CAA के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई..!!

पूर्णिया:- सीमांचल क्षेत्र अंतर्गत अमौर विधानसभा क्षेत्र वासियों ने सीएए एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ सामाजिक भागीदारी संस्था के बैनर तले पूर्व घोषित मानव श्रृंखला सह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को ले सड़कों पर जमा हुए। बायसी रौटा हाइवे मार्ग-99 में अमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमौर बैसा प्रखंड के सीमा क्षेत्र तक लगभग 25 किमी की दूरी को 5 किमी की लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर पूरी की गई। पूर्णिया किशनगंज की सीमा बैसा प्रखंड क्षेत्र के सतभीटा चौक से सुबह दस बजे इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जैसे जैसे तिरंगा खुलता गया लोगों का जनसमूह तिरंगा को पकड़कर आगे बढ़ने लगा। पांच किमी तिरंगा खुलने के बाद तिरंगा सतभीटा से बैसा गांव तक फैल गया। अमौर विधानसभा क्षेत्र के हर धर्म जाति के लोग एक जनसमूह में मिलकर तिरंगा को आगे बढ़ाते चले गए। तिंरगा यात्रा को सतभीटा चौक से शुरुआत करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी महफूज आलम, मीम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम व सचिव इश्तियाक अहमद, बैसा प्रमुख मो परवेज आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष सिकंदर आलम उर्फ दारा, मो जाहिद आलम, मो इफ्तखार आलम, मो अंजार आलम, आमीर आलम ...

अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार- जिन्ना के रास्ते पर न चले..!!

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को हैदराबाद में एक बार फिर एक विवादित टिप्पणी की. हैदराबाद की एक सभा में ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए केंद्र पर निशाना साधा. ओवैसी ने हैदराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग कागज देखने के लिए घर आएं उनसे कह दो कि हमने इस देश में 800 साल राज किया है. ये चार मीनार मेरे बाप-दादा ने बनवाया है, तेरे बाप ने नहीं. अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि आप भारत को डराने का काम न करें. गिरिराज सिंह ने कहा, ''वो मुगल लुटेरे थे. आप भारत को डराने का काम न करें. जिन्ना के रास्ते पर न चलें. भारतवंशी अब जाग चुके हैं.'' आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

हिंदी समाचार || देश दुनिया की बड़ी खबरें || CAA, NRC, NPR, Bihar.

Image
Today Breaking News ● मुजफ्फरपुर जीआरपी पुलिस ने स्टेशन से 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार, जिले के सदर थाना और पुरानी थाना क्षेत्र में कई लूटकांड को दिया अंजाम, कुख्यात माही यादव ग्रुप के है तीनों सदस्य। ● पटनासिटी- नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर में टेढ़ी पुल के पास मंदिर को ट्रक ने किया ध्वस्त, नशे में था ड्राइवर, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। ● मुजफ्फरपुर- फौकनिया और मौलवी की परीक्षा , 8 केंद्रों पर दो पालिया में ली जाएगी परीक्षा, प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा की तैयारी की। ● खगड़िया - अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल युवक को भेजा अस्पताल, अलौली थाना इलाके के सन्छौती गांव की घटना। ● फोकानिया और मौलवी की परीक्षा शुरू..!! बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा जिले के शहरी इलाके में कई केंद्रों पर दो पालिया में ली जाएगी, जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए की तैयारी पूरी ● संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने इस कानून पर अंतरिम रोक लगाने और मामले को संविधान पीठ के पास भेजने की...

1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगी जन-गणना, जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल..!! जानिए जनगणना क्या-क्या सवाल पूछे जाएंगे।

Image
2020 आगामी जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल..!! 1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी या जनगणनना नंबर)। 2. सेंसस हाउस नंबर। 3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में इस्तेमाल किया गया मैटीरियल। 4. मकान का इस्तेमाल किस चीज़ के लिए हो रहा है। 5. मकान की स्थिति। 6. मकान का नंबर। 7. घर में आमतौर पर रहने वाले लोगों की कुल संख्या। 8. घर के मुखिया का नाम। 9. मुखिया का लिंग। 10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या किसी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 11. मकान का ओनरशिप स्टेटस। 12. मकान में मौजूद कमरों की संख्या। 13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं। 14. पीने के पानी का मुख्य स्रोत। 15. घर में पानी का स्रोत। 16. बिजली का मुख्य स्रोत। 17. घर शौचालय है या नहीं। 18. किस तरह के शौचालय हैं। 19. ड्रेनेज सिस्टम के बारे में। 20. वॉशरूम है या नहीं। 21. रसोई घर है या नहीं, इसमें LPG/PNG कनेक्शन है या नहीं। 22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन। 23. रेडियो/ट्रांजिस्टर। 24. टेलिविजन। 25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं। 26. लैपटॉप/कंप्यूटर...

Hindi News || आज की 20 बड़ी खबरें - Indian Local News.

Today Breaking News 01: जामिया ने प्रदर्शन का आह्वान किया, AIIMS के डॉक्टर और SC के वकील हो सकते हैं शामिल। 02: जामिया यूनिवर्सिटी में आज CAA को लेकर विरोध, AIIMS के डॉक्टर और वकील होंगे मार्च में शामिल। 03: दिल्ली- सेना दिवस पर भव्य परेड का आज, परेड की अगुवाई करेंगी कैप्टन तान्या शेरगिल। 04: दिल्ली- शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों ने नहीं मानी पुलिस की अपील। 05: दिल्ली- JNU हिंसा मामले में कोमल शर्मा ने लिखी महिला आयोग को चिट्ठी, बोलीं- तस्वीरों में मैं नहीं। 06: हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को क्रिकेटर ऑफ द ईयर (वनडे) अवॉर्ड से नवाजा गया। रोहित ने वर्ल्ड कप के दौरान 5 और 2019 में 7 शतक जड़े थे। 07: कप्तान विराट कोहली को 2019 आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड से नवाजा गया। कोहली को यह अवॉर्ड वर्ल्ड कप मैच के दौरान लोगों को स्टीव स्मिथ को टीज से करने से मना करने के लिए दिया गया। 08: दिल्ली- संशोधित नागरिकता कानून और संभावित एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शन में आज पंजाब से आए प्रदर्शनकारियों ने भी हिस्सा लिया। इन प्रदर्शन...

Hindi News :- भारत की 50 बड़ी खबरें। Indian Local News.

Image
Today Breaking News. ● बिहार के सीएम नीतीश कुमार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, मानव श्रृंखला को लेकर सभी जिलों से ले रहे हैं, रिपोर्ट। ● डीएसपी देविंदर सिंह के पकड़े जाने बोले जम्मू कश्मीर गर्वनर के सलाहकार फारुख खान, हर संगठन में ऐसे लोग होते हैं। लेकिन यहां जम्मू कश्मीर पुलिस की तारीफ करनी चाहिए कि उन्होंने उनका पर्दाफाश किया। ● आतंकियों के साथ पकड़े गए डीसीपी देविंदर सिंह पर जम्मू कश्मीर पुलिस की सफाई आई। पुलिस ने बताया कि उन्हें गृह मंत्रालय की तरफ से कोई वीरता पुरस्कार नहीं मिला है। देविंदर सिंह को सिर्फ जम्मू कश्मीर सरकार ने वीरता पुरस्कार दिया था। ● दिल्ली कोर्ट ने कहा, 'भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद एक उभरते हुए राजनेता हैं। विरोध करने में क्या गलत है? मैंने कई लोगों को देखा है और कई मामले भी देखे हैं जहां विरोध प्रदर्शन संसद के बाहर हुए।' ● दिल्लीः डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की 4 सदस्यीय टीम छात्रों के साथ बातचीत के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया पहुंची। ● दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को गवाहों को समन जारी करने और...

Hindi News :- देश-दुनिया की 50 बड़ी खबरें - Indian Local News.

Today Breaking News. ● मायावती- राजस्थान में कांग्रेस ने BSP को तोड़ा, इसलिए बैठक में शामिल नहीं होगी पार्टी। ● दिल्ली- कांग्रेस की ओर से CAA के विरोध में बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होगी BSP। ● पटना- सब्जी बाग में CAA-NRC के खिलाफ सत्याग्रह,दिल्ली के शाहीन बाग की तरह सब्जी बाग में धरना प्रदर्शन,सभी समुदाय के लोग धरना प्रदर्शन में हुए शामिल,भारी संख्या में महिला और पुरुष धरना में ले रहे हैं हिस्सा। ● पटना- सफाई कर्मियों ने कामकाज किया ठप 4 माह के बकाए वेतन भुगतान की है मांग,कंकड़बाग और बांकीपुर अंचल के कर्मी शामिल,कामकाज ठप कर सभी कर रहे हैं प्रदर्शन। ● न्यू जीलैंड दौरे के लिए उप कप्तान रोहित शर्मी की भारत की टी20 टीम में वापसी, संजू सैमसन को नहीं मिला मौका। टी20 टीम: विराट कोहली (C), रोहित शर्मा (VC), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर। ● शबरिमला में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, CJI एसए बोबडे की अ...

Jharkhand :- NRC, CAA और NPR के ख़िलाफ़ झारखंड में विरोध प्रदर्शन तेज. - Indian Local News

झारखंड विधानसभा चुनाव के नागरिकता संशोधन एक्ट 2019 के खिलाफ सूबे में आंदोलन अब तेज हो गया है। इसी कड़ी में लोहरदगा शहर में भी लोगों ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार की नीति का विरोध किया है। यहां पर जुलूस में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की है। लोगों का मार्च बड़ी मस्जिद से निकला और अंजुमन इस्लामिया तक पहुंचा, भीड़ में शामिल लोगों ने एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में जमकर नारे लगाए। जुलूस में शामिल हजारों की संख्या में लोग बड़ी मस्जिद होते हुए सोमवार बाजार, सुभाष चौक, रेलवे साईडिंग, ब्लॉक मोड़ से समाहरणालय तक पहुंचा, लोग तिरंगा और तख्ती हाथों में लेकर चल रहे थे। इन लोगों के जनसभा के बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदर्शन का कांग्रेस पार्टी, जेएमएम, सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, बहुजन क्रांति मोर्चा ने भी समर्थन दिया था। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Today Breaking News, Hindi News, -Indian Local News.

Image
Today Breaking News. ● जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के सरकार के निर्णय के बाद इस पूर्व राज्य में लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और अन्य की याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय आज फैसला सुना रहा है। जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस बी आर गवई की तीन सदस्यीय पीठ ने इन प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पिछले साल 27 नवंबर को सुनवाई पूरी की थी। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान समाप्त करने के बाद वहां लगाए गए प्रतिबंधों को 21 नवंबर को सही ठहराया था। ● वैशाली- चकमजाहिद गांव मे तीन घरों में चोरी, लाखों के कीमती सामान लेकर चोर हुआ फरार, महुआ थाना क्षेत्र की घटना। ● शेखपुरा- दो पक्षों के बीच गोलीबारी,वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी, सदर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की घटना। ● बेगूसराय- मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी,दुकान का दीवार काटकर चोरी, बखरी थाना क्षेत्र के सलोना रेलवे स्टेशन के पास की घटना। ● अमेरिकी रक्षा मंत्री ...

News - Today's Breaking News Headlines, Hindi News,

Image
Today Breaking News. ● अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयान के बाद ईरान के साथ जंग की स्थिति टलने की उम्मीद से शेयर बाजार झूम उठा। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 398.93 अंक तेजी होकर 41,216.67 पर खुला। ● कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी के दौरे पर। बीएचयू छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिलेंगी। ● दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया। ● जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सभी तालाब और कुओं का किया जाएगा जीर्णोद्धार- नीतीश कुमार। ● सभी तबके को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की है, विकास का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है- नीतीश कुमार। ● जल-जीवन-हरियाली यात्रा अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में जागरूकता सम्मेलन और विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ● पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 24 परगना के मध्यमग्राम में CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन शुरू। ● जेएनयू के वीसी ने 5 जनवरी को हुई हिंसा के मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमिटी बनाई। ● ...

Hindi News || देश-दुनिया की आज की 50 बड़ी खबरें..!!

Today Breaking News..!! ● पटना- AIFTU संगठन का प्रदर्शन, भारत बंद का संगठन कर रहा समर्थन, राजेंद्रनगर के पास कर रहे हैं विरोध। ● कैमूर- 3 नाबालिग चोर रंगेहाथ गिरफ्तार, चैनपुर बीडीओ आवास में कर रहे थे चोरी, दो चोर फरार, पुलिस की छापेमारी जारी। ● दरभंगा- ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल, आंदोलनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को रोका, बंद समर्थक ट्रेन रोक कर रहे नारेबाजी। ● बक्सर- 25 लाख का नशीला पदार्थ बरामद, कई थानों की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, ब्रह्मपुर थाना इलाके से नशीला पदार्थ बरामद। ● आज दस सेंट्रल ट्रेडयूनियनों का भारत बंद। पटना में कई छात्र संगठनों ने मचाया हुड़दंग, राजेंद्र नगर के पास की ट्रेन रोकने की कोशिश, छात्र नेताओं को पुलिस ने स्टेशन से हटाया। ● गोपालगंज- शीतलहर का प्रकोप, कोहरे और पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी, फिलहाल 11 डिग्री है न्यूनतम तापमान। ● गोपालगंज- सारण स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 16 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा। ● कोहरे और ठंड के कारण रद्द होने वाली ट्रेनें 13120 - आनंद विहार सियालदह एक्सप्रेस 12369/12370 - कुम्भ एक्सप्रेस है रद्द...

Hindi News || Latest News || News Today || News India || News In Hindi

Image
Today Breaking News..!! ● आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 171 अस्पताल पैनल से बाहर, 4.5 करोड़ का जुर्माना। ● सीएम नीतीश कुमार का आज का कार्यक्रम, मधेपुरा के गौरीपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री, 11 बजे विकास कार्यों का लेंगे जायजा, 12.15 बजे सीएम नीतीश पहुंचेंगे सुपौल, पिपरा में विकास कार्यों का लेंगे जायजा, 1.15 बजे जागरुकता सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, शाम में फिर मधेपुरा लौट जाएंगे सीएम। ● बेगूसराय मंडल कारा में सघन छापेमारी , एसडीओ डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं। ● NRC  के खिलाफ यशवंत सिन्हा निकलेंगे यात्रा, 9 जनवरी को गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू होगी यात्रा, गुजरात, राजस्थान और यूपी में भी निकलेगी यात्रा, 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट में होगा समापन। ● गुवाहाटी में भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच का पहला मुकाबला आज, शाम 7 बजे से खेला जाएगा मैच। ● 6 जनवरी को स्मृति इरानी का अमेठी दौरा, कौशल विकास केंद्र का करेंगी लोकार्पण। ● राजस्थान- कोटा में बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 109 पहुंचा। ● दिल्ली की हवा आज भी खराब, AQI 260 के पार। ...

भारत :- हिंदी समाचार || भारतीय स्थानीय समाचार || Indian Local News.

Today Breaking News. ★ CAAके खिलाफ मोर्चा बनाने की कोशिश तेज..!! केरल के CMने 11मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र बचाने की कही बात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी। ★ पाकिस्तान के झूठ का फिर हुआ पर्दाफाश, प्रधानमंत्री इमरान खान ने बांग्लादेश के सात साल पुराने वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर ट्वीट किया था, विदेश मंत्रालय ने इस फेक वीडियो को जारी करने पर इमरान खान की आलोचना की जिसके बाद इमरान खान ने ट्वीट हटा दिया। ★ दिल्ली- केंद्र सरकार के विशेषज्ञों के एक उच्चस्तरीय दल ने किया कोटा अस्पताल का दौरा, अस्पताल में कई नवजातों की हुई है मौत, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गहलोत सरकार को जारी किया नोटिस। ★ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज खगड़िया में बेलदौर प्रखंड के तेलिहार दौरा, 2 करोड़ 20 लाख की लागत से बन रहे बैसा जलकर कार्य का करेंगे निरीक्षण, 2200 करोड़ की  योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 73 करोड़ की लागत बने बिजली पावर सब-स्टेशन समेत अन्य कार्य का करे...

भारत :- आज की बड़ी खबरें..!!

Today Breaking News. ● सुपौल-राजकीय समारोह के साथ पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की पुण्यतिथि आज, सूबे के ऊर्जा, आपदा व जल संसाधन मंत्री सहित अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल। ● सुपौल-भलुआही चौक पर एक किराना दुकान से हजारों की चोरी, ताला व फाटक तोड़कर दिया गया वारदात को अंजाम, मरौना थाना क्षेत्र की घटना। ● खगड़िया -बहादुर यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 2 पिस्टल और 5 चक्र जिंदा कारतूस किया बरामद, 20 अक्टूबर 2019 को बहादुर यादव की हुई थी हत्या, गोगरी थाना पुलिस ने फुदकीचक में किया कार्रवाई। ● कटिहार- चापाकल के नाले की पानी बहाने को लेकर उठे विवाद में दो सगे भाइयों को एक पड़ोसी ने चाकू मार कर गंभीर रूप से किया जख्मी,  दोनों जख्मी भाइयों का सीएचसी में चल रहा है इलाज, मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की कर रहे हैं तहकीकात, फलका थाना के मध्य रहटा गांव की घटना। ● मैं एनआरसी और नागरिकता कानून के खिलाफ लड़ रही हूं। मेरे साथ जुड़ें, मैं सभी लोगों से लोकतंत्र के लिए साथ आने की अपील करती हूं- ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल सीएम (सिलीगुड़ी में)। ...