Posts

Showing posts from March, 2020

Korona Virus से बचने के कुछ उपाए, जरूर पढ़े..!!

डॉक्टरों द्वारा कोरोना वायरस से मारे गए लोगो का पोस्ट-मोर्टेम करने के बाद इस वायरस से सम्बंधित बहुत अहम् जानकारी दी गयी गई। ये वायरस स्वास नली में जाकर म्यूकस की लेयर बना लेता है जो सॉलिड हो जाती है और स्वास नली बंद हो जाती है . इलाज़ के लिए डॉक्टर्स इसी नली को खोलने की कोशिश करते हैं और दवाई देते हैं, हलाकि इसमें कई दिन लगते हैं और पेशेंट क्रिटिकल हो जाता है. इससे बचने के कुछ उपाय है जो की नीचे है -  १. दिन भर समय समय पर गरम पेय का सेवन करें जैसे की कॉफी, चाय, सूप, गरम पानी| हर २० mins में गरम पानी पिए| ऐसा करने से मुँह सूखेगा नहीं और अगर कोई वायरस आ गया होगा तो वो पेट में चला जायगा और गैस्ट्रिक juices की वजह से ख़तम हो जायगा इसके पहले की वो lungs तक पहुंच के पकड़ बना पाए. २. हर दिन antiseptic जैसे की विनेगर या लेमन या साल्ट और गरम पानी से गरारे करें . ३. वायरस बालो और कपड़ो में चिपक जाता है| किसी भी साबुन या डिटर्जेंट से वो मर जाता है| इसलिए बाहर से घर आते ही सबसे पहले बिना कहीं बैठे सीधे बाथरूम जाके नहा लें | अगर कपडे धो नहीं सकते तुरंत तो धुप में रख देख कपड़ो को | ...

Kishanganj | बाहर से आये लोगों की जानकारी दें..!!

किशनगंज । कोरोना के संक्रमण को देखते हुए नगर परिषद, क्षेत्रान्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत सेविका व सहायिका अपने - अपने पोषक क्षेत्रान्तर्गत 29 फरवरी के बाद अन्य राज्य व विदेश से आये हुए पुरूष एवं महिला की पूर्ण जानकारी तत्क्षण अपने वार्ड पार्षद, टैक्स दरोगा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को पूर्ण विवरणी के साथ देना सुनिश्चित करेंगी। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

कोरोना वायरस को लेकर गांवों में चलाया गया जनजागरूकता अभियान।

किशनगंज । सावधानी और सतर्कता से कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। इसके लिए शासन-प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न हिस्सो में स्थानीय जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाया। विधायक मुजाहिद आलम ने प्रखंड के बिशनपुर, रहमतपाड़ा, सोंथा सहित गांव क्षेत्र पर पहुंचकर लोगों को मास्क और साबुन बांटे। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के तरीके भी बताए। विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि कोरोना से पूरा विश्व चिंतित है। भारत भी कोरोना से जंग लड़ रहा है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

लॉक डाउन किशनगंज | पुलिसकर्मियों को दिया पानी व एनर्जी वाटर।

किशनगंज। बुधवार को लॉक डाउन का पालन करने के लिए तैनात जिला प्रशासन के अधिकारियों पुलिस कर्मियों को रेड क्रॉस सोसाइटी किशनगंज द्वारा सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए शुद्ध पेयजल व एनर्जी डिंक व फल बिस्कुट बांटा गया। रेड क्रास के सचिव मिक्की साहा ने बताया कि पुलिस अपने परिवार अपनी चिंता छोड़ हम सब की रक्षा के लिए दिन रात लगे हुए हैं।बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी जानकारी। दिघलबैंक। कोरोना वायरस की रोकथाम एवं लोगों को जागरूक करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दायित्वों का निर्वहन करने हेतु पत्र लिखा है। बीडीओ ने सभी मुखिया,सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं पंच प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायतों में लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार करवाने एवं पंचायत की साफ-सफाई करवाने के साथ-साथ इस बात को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र से बाहर से आए तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें एवं पीएचसी के चिक...

कोरोना | ठाकुरगंज के BDO श्रीराम पासवान व अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव ने लोगो को जागरूक करने की अपील।

किशनगंज पौआखाली। ठाकुरगंज बीडीओ श्रीराम पासवान व अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव मंगलवार की दोपहर पौआखाली पहुंचकर स्थानीय पुलिस प्रशासन, मुखिया, सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए उनके सहयोग का आह्वान किया। बीडीओ श्रीराम पासवान ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि लोगों के हाथों की सफाई से लेकर सामाजिक दूरी व अन्य उपक्रमों के साथ ही आमजन को अधिक से अधिक उनके घर तक सीमित रखने के लिए स्थानीय स्तर पर मुखिया व सरपंच के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रभावी तरीके से जागरूकता फैलाने की तीव्र आवश्यकता है। स्थानीय पुलिस कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर संभावित व सख्त से सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत है कि ऐसे विकट संकट की घड़ी में हम सब मिलकर नियमों का सख्ती से पालन करें व कोरोना के संचालित चेन को तोड़ने व नष्ट करने में मददगार साबित हों। पौआखाली में बैठक में अहमद हुसैन, इकरामुल हक, राहिल अख्तर, असलम आजाद एवं दिलीप दास आदि शामिल हुए। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Corona Virus | गुलाबबाग में एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच को ले गई।

पूर्णिया कोरोना के भय से आम लोग भी दहशत में हैं। यही कारण है कि परदेस से कमा कर घर लौट रहे लोगों को भी गांव वाले घर में घुसने नहीं दे रहे हैं और गांव के बाहर ही उन्हें पहले जांच करवा कर गांव घुसने की नसीहत दे रहे हैं। कुछ इसी तरह का मामला सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग बसगामा गांव स्थित कद्दू टोला में बुधवार के दोपहर को नजर आया। बताया जाता है कि बसगामा कद्दू टोला के ही रहने वाले पंकज कुमार पिछले एक वर्ष से हैदराबाद में काम करता था। और वह बुधवार को ही घर लौट रहा था। लेकिन गांव वालों ने उन्हें गांव से पहले ही रोक दिया। स्थानीय लोगों और ग्रामीण ने बताया कि पंकज कुमार को सर्दी-खांसी थी इसलिए ग्रामीणों ने उन्हें पहले सदर अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाने के लिए कहा। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Lock Down Bihar || यातायात थाने में जुटी वाहन चालकों की भीड़, दर्जनों वाहन जब्त।

पूर्णिया यातायात थाना के सामने ही बैरेकेडिंग कर बिना वाहन चालकों को रोका जा रहा था। यातायात थानाध्यक्ष खुद मोर्चा संभाले हुए थे। थाने के आगे ही बैरेकेडिंग कर वाहन चालकों को रोका जा रहा था। जो हेलमेट में थे उनसे निकलने का कारण पूछा जा रहा था। सटीक व सही कारण बताने वालों को जाने दिया गया। लेकिन बिना हेलमेट वालों की बाइक को जब्त कर थाना परिसर में लगाकर जब्त कर लिया गया। देखते ही देखते दर्जनों वाहन थाना परिसर में लॉक कर दिया गया। वाहन चालक थानाध्यक्ष से छोड़ देने कि गुहार लगा रहे थे। कुछ सरकारी विभाग के कर्मचारी भी थे। कोई अपने वाहनों पर लदे सिलेंडर दिखाकर गैस भरवाने जाने की बात कह रहे थे तो कोई दवाई और राशन के लिए निकलने की बात करते नजर आए। इस दौरान कुछ लोग हंगामा करने लगे। फौरन कार्यालय में बैठे ट्रैफिक डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने डपटते हुए सबको कहा कि हंगामा न करें। हेलमेट नहीं पहनने का फाइन भरिये और जाइए। कुछ लोगों ने फाइन भी कटवाया। इसी दौरान एक न्यायिक पदाधिकारी की वाहन उस रास्ते से गुजर रही थी। बैरेकेडिंग नहीं हटाए जाने पर उन्होंने फौरन यातायात थानाध्यक्ष को बुलाया और बैरेकेड...

Lock Down | ग्रामीण ने बांस बल्ले से घेराबंदी कर वाहनों की आवाजाही रोकी।

पूर्णिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने गांव को बाहरी लोगों के आवाजाही पर रोक लगाने के लिए बांस-बल्ले से घेराबंदी की है। इसमें जगैली, खोखा समेत अन्य गांवों में यह जारी है। इस संबंध में ग्रामीण ने बताया कि कई मनचले युवक बेवजह बाइक लेकर घूमते रहते हैं। समझाने के बाद विवाद करने लगते हैं। ग्रामीण ने खुद बाहरी लोगों को अपने टोला में प्रवेश करने से रोकने के लिए टोले के मुहाने पर घेराबंदी की है। स्थानीय ग्रामीण भरत मिश्र, अमरजीत कुमार, राहुल कुमार, अजीत पासवान, मिथुन पासवान आदि ने बाहर से आए लोगों को अपने अपने घरों में रहने की अपील की है। वहीं आदत बनाने के लिए कहा गया है। ग्रामीण ने टोले गलीयो में लोग दुसरे गांव के लोगों को अपने अपने गाँव में रहने की आदत बनाने के लिए जागरूक किया गया। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

बिहार:- गर्मी से होने लगी परेशानी, पारा 32 डिग्री।

पूर्णिया मिनी दार्जिलिंग में गर्मी दस्तक देने लगी है। इस सीजन में अभी तक दिन का तापमान 32 के आगे नहीं गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चौबीस घंटे के दौरान दिन का पारा और चढ़ सकता है।बुधवार को दिन में धूप और छांव का खेल जारी रहा। मंगलवार को भी दिन में आसमान पर बादल थे और बुधवार को भी छिटपुट बादल छाए रहे। धूप निकलने के कारण ही लगातार तापमान बढ रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक कहते हैं कि अगले चौबीस घंटे के दौरान दिन का तापमान थोड़ा ऊपर जा सकता है। इसके अलावा आसमान में हल्के बादल भी नजर आ सकते हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। सुबह साढे आठ बजे वायुमंडल की आद्रता 74 प्रतिशत रिकार्ड किया गया जबकि शाम साढे पांच बजे आद्रता 55 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

सूचना और जन-सम्पर्क विभाग, बिहार।

आज की बड़ी खबरें..!! 👉एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर राहत पैकेज के भी ऐलान किए गए हैं। इसी बाबत बिहार के श्रम विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसके तहत राज्य में कोरोना वायरस से मौत होने पर मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसकी घोषणा कर रखी है। 👉COVID19 से बचाव व निपटने के लिए मोतिहारी जिला प्रशासन युद्ध स्तर कार्य कर रही है। आम नागरिकों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने राधाकृष्णन भवन में नियंत्रण कक्ष का गठन किया और कई दिशा निर्देश दिये। 👉पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव के कारण जहां लोग अपने घरों में लॉक डाउन है वहीं कार्यपालक पदाधिकारी, दीपक झा के नेतृत्व में नगर परिषद सीतामढ़ी एवं नगर पंचायत डुमरा में साफ सफाई एवं चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा फागिंग किया जा रहा है, ताकि लोग सुरक्षित रह सके। 👉दरभंगा में राज्य के बाहर से लौटे सभी व्यक्तियों का सर्वेक्षण व हाथ पर  स्टांप लगाने का कार्य किया जा रहा ह...

कोई भी दुकान दार मनमानी करें तो इस नंबर पर काल करे प्रशासन को खबर करें:-

कोई भी दुकान दार मनमानी करें तो  इस  नंबर पर काल करे प्रशासन को खबर करें:- ★कैमूर: 9473191227; 9431822979 ★पश्चिम चंपारण बेतिया: 9473191294; 9431822986  ★बगहा 9431822987 ★पूर्वी चंपारण मोतिहारी: 9473191301; 9431822988 ★सीतामढ़ी: 9431241088; 9431822983 ★शिवहर: 9431603444; 9431822984 ★वैशाली: 9473191310; 9431822985 ★छपरा:9473191267; 9431822989 ★सिवान: 9473191273; 9431822990 ★गोपालगंज:9473191278; 9431822991 ★दरभंगा:9473191317; 9431822992 ★मधुबनी:9473191324; 9431822994 ★समस्तीपुर: 9473191332; 9431822993 ★सहरसा: 9473191340; 9431822995 ★मधेपुरा: 947319353; 9431822997 ★सुपौल: 9473191345; 9431822996 ★पूर्णिया: 9473191358; 9431822998 ★कटिहार: 9473191375; 9431800001 ★अररिया: 9431228200; 9431800002 ★किसनगंज: 9473191371; 9431822999 ★भागलपुर: 9473191381; 9431800003 ★बांका: 9473191387; 9431800004 ★मुंगेर: 9471635897; 9431800006 ★बेगूसराय: 9473191412; 9431800011 ★जमुई: 9473191404; 943180...

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 में क‍ितने छात्र हुए पास।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2020 फर्स्‍ट ड‍िवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्‍या: 4,43,284 सेकेंड ड‍िवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्‍या: 4,69,439 थर्ड ड‍िवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्‍या : 56,115 बता दें क‍ि तीनों संकाय की परीक्षा में कुल 80.44 फीसदी छात्र पास हुए हैं. कॉमर्स टॉपर्स के नाम यहां चेक करें:- 1. कौसर फातिमा (1): 476 2. सुधांशु नारायण चौधरी (1): 476 3. ब्‍यूटी राज (2) : 474 4. राहुल कुमार (2): 474 5. कर्नल कुमार (3): 473 6. अमित कुमार (4): 472 7. कुणाल कुमार (5): 470 8. सबीहा परवीन (5): 470 9. यशवंत राज (5): 470 10. सौम्‍या भारती (5): 470 साइंस टॉपर्स के नाम यहां चेक करें:- 1. नेहा कुमारी (1): 476 2. विकी कुमार (2): 474 3. जहांगीर आलम (2): 474 4. शिवम कुमार वर्मा (3): 473 5. मनीष कुमार जायसवाल (3): 473 6. नवीन कुमार (4): 471 7. गौतम कुमार (4): 471 8. अभिषेक सुमन (4): 471 9. शिवानी शर्मा (4): 471 10. उज्‍जवल कुमार (4): 471 11. ज्‍योतसना शिखा (4): 471 12. किशन कुमार (4): 471 13. सुशील कुमार गुप...

बिहार: नीतीश कुमार नहीं मनाएंगे होली, Corona Virus के कारण मंत्री ने भी रंगाें से बनाई दूरी..!!

पटना:- होली पर कोरोना वायरस का असर बिहार में भी देखा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरह बिहार में सीएम नीतीश कुमार भी इस बार होली नहीं मनाएंगे। सीएम आवास पर भी नहीं होगी होली। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहले ही होली नहीं मनाने की बात कह चुके हैं। वहीं, बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में शामिल कई मंत्रियों ने शुक्रवार को ही होली नहीं मनाने की बात कही थी। हालांकि, विधानसभा में हाेली की छुट्टी होने पर शुक्रवार को कुछ मंत्रियों-विधायकों व पार्षदों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी थी। नगर मंत्री सुरेश शर्मा ने होली गीत भी गाया था- होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा...!! आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Bihar: आज की मुख्य बड़ी खबरें || Breaking News Bihar. || Indian Local News.

आज की बड़ी खबरें..!! ● किशनगंज- कोचाधामन के मस्तान चौक के पास सड़क हादसे में जख्मी कमलपुर के हंगरु लाल सिंह की मौत, विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने सदर अस्पताल का किया दौरा, पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि देने का दिया आश्वासन। ● किशनगंज के कोचाधामन में पिछले कई दिनों से चल रहे अष्टयाम का हुआ समापन, दूर दराज से आए हजारों लोग यज्ञ में शामिल हुए। शांति और सद्भाव के साथ संकीर्तन का सफल आयोजन से आयोजक गदगद है। ● गया- सिलेंडर बम मिलने से इलाके में दहशत लोगों के मुताबिक शरारती तत्वों की है करतूत नक्सली घटना को लेकर जांच करेगी पुलिस परैया थाना इलाके के बाली गांव की घटना ● बांका- शंभुगंज थाना के खपड़ा मोड़ के पास ऑटो से गिरकर युवती की मौत, मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई। ● बेगूसराय- बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति घायल, आक्रोशित लोगों ने किया कोरिया के पास मंझौल बेगूसराय पथ जाम, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया की घटना ● बेगूसराय- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया एनएच 28 जाम, रविवार शाम जीरोमाइल ओवरविज्र रेलवे लाइन किना...

Braking News: किशनगंज-अररिया की बड़ी खबरें..!!

आज की बड़ी खबरें..!! ● दिघलबैंक:- इंडो नेपाल बॉर्डर पर कोरोना वायरस को लेकर लगातार हाई अलर्ट जारी है। जागरूकता को लेकर बॉर्डर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के तरफ से तीन कैंप बनाये गए हैं जहां दोनों देशों के लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी एवं इस वायरस से बचाव की जानकारी लगातार मेडिकल टीम के ओर से दिया जा रहा है एवं भारत-नेपाल सीमा पर बनी सभी तीन चौकियों पर आने जाने वाले का कोरोना वायरस  की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के ओर से लगातार बॉर्डर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ● किशनगंज में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर निगरानी तेज, एसडीएम शाहनवाज ए नियाजी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त। ● अररिया जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है सिपाही भर्ती की परीक्षा, दो पालियो में चलने वाली इस परीक्षा में लगभग 11600 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे है, परीक्षा को लेकर केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है साथ ही साथ 7 जोनल मजिस्ट्रेट और तीन उड़नदस्ता ट...

किशनगंज और अररिया की मुख्य बड़ी खबरें। Bihar News | Indian Local News.

आज की बड़ी खबरें..!! ● महानंदा ब्रिज की मरम्मती कार्य में सुस्त रफ्तार को लेकर कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने किशनगंज डीएम से की मुलाकात, जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश ने कार्य में तेजी लाने का दिया आश्वासन, बार बार जाम की समस्या से राहगीर हैं दो चार, इस मौके पर विधायक ने  अनुग्रह अनुदान योजना, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय एवं अन्य लम्बित योजनाओं पर भी की चर्चा, मुलाकात के दौरान नगर परिषद के अन्य प्रतिनिधि भी रहे साथ। ● किशनगंज- पौआखाली थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना अध्यक्ष इकबाल अहमद खां की अध्यक्षता में विचार विमर्श, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियो ने मीटिंग में लिया हिस्सा, इलाके में शांति और सदभाव के साथ पर्व त्योहार मनाने को लेकर रजामंदी। ● किशनगंज में महानंदा पुल और उसके आसपास जाम की स्थिति को लेकर वनवे सिस्टम लागू, बारी बारी से राहगीरों की आवाजाही होने से लोगों को मिली राहत, पिछले 5 साल से पुल और सड़क का निर्माण ऐसे किया जा रहा है जैसे ताजमहल और लालकिला का निर्माण किशनगंज में हो रहा है। ● कोचाधामन- सोंथा पंचायत के पूनास गांव में सड़क निर...

Bihar:- आज दिनभर की मुख्य खबरे।

बिहार की मुख्य खबरे..!! ● Coronavirus: बिहार में एक भी केस पॉजिटिव नहीं, सीएम नीतीश ने लोगों से कहा- सजग रहें। ● पटना- बिहार के शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से की अपील, छात्रों के हित में हड़ताल वापस लेने की अपील, मामले में सदन में शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, नियोजित शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी जारी है, 1500 पाने वाले अब 29 हजार रुपए उठा रहे हैं, नीतीश सरकार अपनी हैसियत से वेतन दे रही है। ● अररिया:- डीएम प्रशांत कुमार ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, कोरोना वायरस को लेकर अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के लिये बनाये वार्ड का  निरिक्षण। ● कटिहार:- डिरेल हुई डीएमयू पैसेंजर ट्रेन की बोगी बारसोई से खुलने के बाद ही पटरी से उतरी बोगी सुधार कार्य के लिए कटिहार से भेजा गया टीम । ● मोतिहारी- गोली लगने से जख्मी युवक की मौत, अपराधियों ने गोली मारकर लूटी थी बाइक, कल्याणपुर के शंभूचक गांव में अपराधियों ने मारी थी गोली। ● गोपालगंज:- 17 बोतल विदेशी शराब सहित बाइक जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार,कुचायकोट पुलिस ने शिवराजपुर नहर के पास का कार्रवाई। ● खगड़िय...

बिहार में अब जमीन का नक्शा मुफ्त में मिलेगा, सरकार ने लांच की नई वेबसाइट।

पटना:- बिहार राज्य में अब जमीन का नक्शा मुफ्त में मिलेगा। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई वेबसाइट जारी की है। इस विभाग के अधीन भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जय सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहले डिजिटल मैप प्लॉटर मशीन से प्रति नक्शा 150 रुपये में उपलब्ध कराए जा रहे थे। निदेशक ने बताया कि भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट   irc. bihar.nic.in के अलावा एक और वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in लांच की गई है। इसमें सर्वे से संबंधित सारी जानकारी, पत्र व सूचनाएं उपलब्ध हैं। सर्वेक्षण में इस्तेमाल होने वाले सभी प्रपत्र भी हैं। खासकर प्रपत्र-2 जिसमें रैयत को अपनी जमीन का ब्योरा भर शिविर प्रभारी को देना है और प्रपत्र-3 जिसमें वंशावली का फॉर्मेट है। दोनों को डाउनलोड करके और अपने हाथ से भर शिविर प्रभारी को देकर पावती ले सकते हैं। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!