Corona Virus | गुलाबबाग में एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच को ले गई।
पूर्णिया कोरोना के भय से आम लोग भी दहशत में हैं। यही कारण है कि परदेस से कमा कर घर लौट रहे लोगों को भी गांव वाले घर में घुसने नहीं दे रहे हैं और गांव के बाहर ही उन्हें पहले जांच करवा कर गांव घुसने की नसीहत दे रहे हैं। कुछ इसी तरह का मामला सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग बसगामा गांव स्थित कद्दू टोला में बुधवार के दोपहर को नजर आया। बताया जाता है कि बसगामा कद्दू टोला के ही रहने वाले पंकज कुमार पिछले एक वर्ष से हैदराबाद में काम करता था। और वह बुधवार को ही घर लौट रहा था। लेकिन गांव वालों ने उन्हें गांव से पहले ही रोक दिया। स्थानीय लोगों और ग्रामीण ने बताया कि पंकज कुमार को सर्दी-खांसी थी इसलिए ग्रामीणों ने उन्हें पहले सदर अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाने के लिए कहा। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!