Bihar | आज की बड़ी खबरें - Indian Local News.
आज की बड़ी खबरें..!!
● बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की परीक्षा आज, 11880 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज और 20 जनवरी को ली जाएगी परीक्षा, परीक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, दो पालियों में परीक्षा का किया गया आयोजन, सुबह 10 से 12 बजे और 2 से 4 बजे परीक्षा।
● बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा:-
परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी होगी
बॉयोमेट्रिक तरीके से फिंगरप्रिंट भी लिए जाएंगे
परीक्षा के लिए बिहार में 550 सेंटर बनाए गए
एक शिफ्ट में होंगे करीब 3.25 लाख अभ्यर्थी।
● ठंड और घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट:-
12392 - श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई चल रही घंटे लेट।
12326 नागालैंड कोलकाता सुपरफास्ट 5 घंटे लेट।
12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे लेट।
12436 आनंद विहार जयनगर गरीब रथ 5 घंटे लेट।
12368 आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला 4 घंटे लेट।
15635 गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस भी 2 घंटे है लेट।
13007/13008 - तूफान एक्सप्रेस को किया रद्द।
12369 - हरिद्वार हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस रद्द।
12328 - उपासना एक्सप्रेस को किया रद्द।
14223/14224 - बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस भी रद्द।
11105 - प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस रद्द।
13240 - पटना कोटा एक्सप्रेस को किया रद्द।
13120 - आनंद विहार सियालदह एक्सप्रेस रद्द।
13005/13006 - अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल रद्द।
● गोपालगंज- गैंगस्टर राजकुमार शर्मा हत्याकांड में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, बाइक सवार अपराधियों की पहचान के लिए पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी की जांच, शनिवार को मीरगंज में चीनी मिल के रेक पॉइंट के पास हुई थी हत्या।
● गोपालगंज में शीतलहर का कहर, 8 डिग्री है न्यूनतम तापमान, तेज पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी।
● गोपालगंज- सिपाही भर्ती परीक्षा में शहर के कमला राय कॉलेज में सुबह 10 बजे से 12 से और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू।
● गोपालगंज- एसएमडी कॉलेज के सैकड़ो छात्रों को नहीं मिला इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड, छात्र परेशान।
● गोपालगंज- दो युवक की मौत, काम करने के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में मौत, नगर थाना के मंगुरहा के रहने वाले थे दोनों मृतक।
● समस्तीपुर- अधिवक्ता के घर अपराधियों का तांडव, 7 हथियारबंद अपराधियों ने की लाखों रुपए की लूट, दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव की घटना।
● समस्तीपुर- स्वर्ण व्यवसायी से गहने और बाइक लूटे, विरोध करने पर पिस्टल की बट से किया घायल, घायल व्यवसायी का निजी क्लिनिक में इलाज जारी, दलसिंह सराय थाना इलाके के मधेपुर की घटना।
● सुपौल- राजरथ बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, कई यात्री घायल, सीएससी सरायगढ़ में भर्ती, भपटियाही थाना में एनएच 57 के पास हादसा।
● गोपालगंज- भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार, उत्पाद विभाग ने कुचायकोट के बल्थरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान की कार्रवाई।
● बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर किशनगंज में सख्त व्यवस्था, एसडीएम ने एग्जाम सेंटरों का किया मुआयना, कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन।
● दिघलबैंक के पीलटोला एसएसबी कैम्प में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला, जवान अभय कुमार को नौकरी से किया जाएगा डिसमिस, इंसास रायफल से करीब ढाई सौ राउंड की थी फायरिंग, जिसकी वजह से बीओपी और ग्रामीण सड़क पर आ गए थे, मामले की एसएसबी के अलावा किशनगंज पुलिस भी कर रही है जांच।
● सुपौल- सरायगढ़ भपटियाही के पिपरा खुर्द में एनएच 57 पर भीषण हादसा, पटना से जाने वाली राजरथ ट्रेवल्स की बस और भारी वाहन में टक्कर, हादसे में तकरीबन 22 लोग जख्मी, घायलों में ज्यादातर परीक्षार्थी शामिल हैं। पीड़ितों का इलाज करने वाले डॉक्टर तजेमुल हुसैन के मुताबिक किशनगंज के रहने वाले कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया है। बस का ड्राइवर और उनके सहयोगी गंभीर रूप से घायल थे जिनका पैर फ्रैक्चर था, बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल एडमिट कराया गया है।
● अररिया सिविल कोर्ट के पीपी महेस्वर शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अररिया सांसद, डीएम एसपी ,एसडीएम, एसडीपीओ सहित लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
● पटना- जीतनराम मांझी 3.30 बजे जाएंगे दिल्ली, दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में होगें शामिल, 13 जनवरी को पार्लियामेंट एनेक्सी में होगी बैठक, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एनेक्सी में बैठक।
● सोमवार को होगा बिहार विधानमंडल का विशेष सत्र, SC/ST, ऐंग्लो इंडियन के आरक्षण बढ़ाने पर सत्र, 11 बजे से शुरू होगी बिहार विधानसभा की बैठक, 126 वां संशोधन विधेयक मंत्री श्रवण कुमार करेंगे पेश, 2.30 बजे से शुरू होगी बिहार विधानपरिषद की बैठक, संशोधन विधेयक के अनुसमर्थन का प्रस्ताव होगा पेश।
● पटना में बढ़ते ठंड के मद्देनजर डीएम का निर्देश, पांचवीं कक्षा तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, छठी से ऊपर की क्लासेस 10 बजे से शुरू होंगी।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!