Jharkhand :- NRC, CAA और NPR के ख़िलाफ़ झारखंड में विरोध प्रदर्शन तेज. - Indian Local News

झारखंड विधानसभा चुनाव के नागरिकता संशोधन एक्ट 2019 के खिलाफ सूबे में आंदोलन अब तेज हो गया है। इसी कड़ी में लोहरदगा शहर में भी लोगों ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार की नीति का विरोध किया है। यहां पर जुलूस में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की है। लोगों का मार्च बड़ी मस्जिद से निकला और अंजुमन इस्लामिया तक पहुंचा, भीड़ में शामिल लोगों ने एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में जमकर नारे लगाए। जुलूस में शामिल हजारों की संख्या में लोग बड़ी मस्जिद होते हुए सोमवार बाजार, सुभाष चौक, रेलवे साईडिंग, ब्लॉक मोड़ से समाहरणालय तक पहुंचा, लोग तिरंगा और तख्ती हाथों में लेकर चल रहे थे। इन लोगों के जनसभा के बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदर्शन का कांग्रेस पार्टी, जेएमएम, सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, बहुजन क्रांति मोर्चा ने भी समर्थन दिया था।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments