Today Breaking News, Hindi News, -Indian Local News.
Today Breaking News.
● जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के सरकार के निर्णय के बाद इस पूर्व राज्य में लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और अन्य की याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय आज फैसला सुना रहा है। जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस बी आर गवई की तीन सदस्यीय पीठ ने इन प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पिछले साल 27 नवंबर को सुनवाई पूरी की थी। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान समाप्त करने के बाद वहां लगाए गए प्रतिबंधों को 21 नवंबर को सही ठहराया था।
● वैशाली- चकमजाहिद गांव मे तीन घरों में चोरी, लाखों के कीमती सामान लेकर चोर हुआ फरार, महुआ थाना क्षेत्र की घटना।
● शेखपुरा- दो पक्षों के बीच गोलीबारी,वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी, सदर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की घटना।
● बेगूसराय- मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी,दुकान का दीवार काटकर चोरी, बखरी थाना क्षेत्र के सलोना रेलवे स्टेशन के पास की घटना।
● अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की टेलीफोन पर बात, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करने का लिया संकल्प, एस्पर ने दी खाड़ी क्षेत्र के ताज़ा घटनाक्रम के बारे में रक्षा मंत्री को जानकारी।
● आज से गुवाहाटी में शुरु हो रहे हैं खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 6800 एथलीट लेंगे हिस्सा, आयोजकों के साथ-साथ वॉलेंटियर्स ने भी की पूरी तैयारी।
● प्रियंका गांधी आज वाराणसी दौरे पर, संत रविदास मंदिर में करेंगी संवाद।
● साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 2 बजकर 42 बजे तक रहेगा।
● झारखंड- गाैरी लंकेश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर कर रहा था नौकरी।
● उत्तराखंड- अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, पाला और कोहरा बढ़ाएगा परेशानी।
● पटना- 'छपाक' के विरोध को लेकर पुलिस सक्रिय, मोना सिनेमा हॉल के पास पुलिस बल की तैनाती, दीपिका ने जताया था जेएनयू पर हमले का विरोध, कुछ संगठनों के विरोध को लेकर पुलिस है सतर्क
● सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर में पाबंदी हटाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अपने सभी आदेशों को दोबारा देखे सरकार। कोर्ट ने कहा कि गैरजरूरी आदेशों को वापस ले सरकार। इंटरनेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद नहीं कर सकते हैं।
● सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सरकार अपने सभी आदेशों की 1 हफ्ते के अंदर समीक्षा करे।
● नागरिकता कानून को लेकर विभिन्न हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की केंद्र की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा है कि वह 22 जनवरी को नागरिकता कानून से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान ही केंद्र की याचिका पर विचार करेगा।
● वकील सदन फरसत ने कहा- जम्मू कश्मीर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अनिश्चितकाल के लिए इंटरनेट पर बैन नहीं लगाया जा सकता। यह संविधान के खिलाफ है, यह शक्ति का दुरुपयोग।
● सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर में पाबंदी हटाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अपने सभी आदेशों को दोबारा देखे सरकार। कोर्ट ने कहा कि गैरजरूरी आदेशों को वापस ले सरकार। इंटरनेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद नहीं कर सकते हैं।
● सुप्रीम कोर्ट की कश्मीर में पाबंदियों पर टिप्पणी, इंटरनेट को पूरी तरह से बैन करना सख्त कदम है।
● कश्मीर में पाबंदी फैसला देते हुए जज ने कहा कि स्वतंत्रता और सुरक्षा में संतुलन जरूरी है। इंटरनेट की जरूरत को नकारा नहीं जा सकता।
● पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही एसआईटी टीम ने फरार चल रहे आरोपी ऋषिकेश देवड़ीकर को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया
● शीतकालीन सत्र के लिए वर्तमान पंजीकरण के दौरान छात्रावास के लिए स्टूडेंट्स से सर्विस और यूटिलिटी चार्ज नहीं लिया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के चर्चा के आधार पर अगले नोटिस तक यूजीसी सर्विस और यूटिलिटी चार्ज का वहन करेगा।
● दिल्ली, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर लोग संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन
● पटना में 11 जनवरी से कूच बिहार टूर्नामेंट, मोईनुल हक़ स्टेडियम में U-19 टूर्नामेंट, बिहार का कल से पांडिचेरी से होगा मुकाबला, 41 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है बिहार
● कोचाधामन के बलिया पुलिस पिकेट में गार्ड का तबादला, बीएमपी के जवानों की हुई तैनाती, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक हाईवे पर होगी पेट्रोलिंग
● जमुई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल जीवन हरियाली जागरूकता कार्यक्रम, रतनपुर में कई योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
● मुजफ्फरपुर जिले में शीतलहर के मद्देनजर सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, क्लास 1 से 8वीं तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद, 9वीं क्लास से ऊपर के स्कूलों का सुबह 10 बजे से होगा संचालन
● कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने जम्मू कश्मीर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताया। चिदंबरम ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल सतपाल मलिक को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए गवर्नर पद से इस्तीफा देना चाहिए। बता दें कि मलिक फिलहाल गोवा के गवर्नर हैं।
● जेएनयू की टीचर्स फेडरेशन ने गृह मंत्री अमित को लिखा पत्र, कहा बेअसर है दिल्ली पुलिस। 16 टीचरों के साइन
● ऐंटी करप्शन ब्यूरो को झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास के खिलाफ मिली शिकायत। झारखंड मोमेंटम समिट में घोटाले को लेकर मिली शिकायत
● बिहार के अपर मुख्य सचिव का सभी जिला अधिकारियों को निर्देश, 'मानव श्रृंखला में हिस्सा लेने के लिए किसी पर जबरदस्ती न करें'
● 11 जनवरी को दो दिवसीय कोलकाता दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
● कश्मीर में पाबंदियों से जुड़े सभी फैसले सार्वजनिक करे सरकार, बेहद जरूरी हालात में इंटरनेट पर पाबंदी हो, इंटरनेट लोगों की अभिव्यक्ति का अधिकार है, कश्मीर में बैंकिंग, व्यापारिक सुविधाओं को तुरंत बहाल किया जाए- सुप्रीम कोर्ट
● कल जयपुर जाएंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी नेता के बेटे की शादी में होंगी शामिल
● प्रियंका गांधी जयपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जुबेर खान के बेटे के शादी में शामिल होंगी
● कटिहार में राहगीर से 1.60 लाख की लूट, गरभेली के पास अपराधियों ने की लूटपाट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
● प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके परिवार की कुल 78 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की
● हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। हम दिल्ली पुलिस से नहीं डरते। हम कानून के साथ खड़े होंगे और शांति और लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे: आइशी घोष
● हमने मांग की कि जेएनयू के वीसी को तुरंत उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि वह विश्वविद्यालय नहीं चला पा रहे हैं। हमें एक ऐसे वीसी की जरूरत है जो नए सिरे से कैंपस में सामान्य स्थिति लाने में मदद कर सकेः आइशी घोष
● औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) नवंबर में 1.8 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी महीने में इसमें 0.2 प्रतिशत वृद्धि हुई थी
● JNU हिंसा को लेकर अजय देवगन ने एक बार फिर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'मैंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि हमें उचित तथ्यों का इंतजार करना चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं- हम शांति और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएं।'
● मुझे इस देश की कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि जांच निष्पक्ष होगी। मुझे न्याय मिलेगा। लेकिन दिल्ली पुलिस पक्षपात क्यों कर रही है? मेरी शिकायत एफआईआर के रूप में दर्ज नहीं की गई है। मैंने कोई मारपीट नहीं की हैः आइशी घोष, जेएनयूएसयू अध्यक्ष
● धनबाद से पकड़ाया पत्रकार गौरी लंकेश का हत्यारा, बेंगलुरू SIT और धनबाद पुलिस को सफलता, नाम बदल कर 10 महीने से कतरास में रह रहा था आरोपी।
● दिल्ली- ओखला के शाहीनबाग में धरना में शामिल हुए RJD सांसद मनोज झा, CAA और NRC के खिलाफ महिलाओं को तीन सप्ताह से धरना और प्रदर्शन जारी।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!