Hindi News || आज की मुख्य बड़ी खबरें।
01: पटना हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई, स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी समस्याओं का मामला।
02: पूर्णिया के जलालगढ़ में फोरलेन पर बड़ा हादसा, एम्बुलेंस पर ट्रक पलटने से तीन लोग की मौत, हादसे में ज़ख़्मी एक व्यक्ति की हालत नाजुक, पटना से हरदा लौटने के दौरान हुआ हादसा, सभी एक ही परिवार के हैं सदस्य
03: पटना: CM नीतीश की चेतावनी पर पवन वर्मा का पलटवार, कहा- 'अभी तक CM ने लेटर का जवाब नहीं दिया, जबाव मिलने पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होंगे'
04: खगड़िया- अंतर जिला शटर चोर गिरोह का खुलासा, लैपटॉप, सीसीटीव, बुलेट समेत कई सामान बरामद, पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, टॉऊन थाना पुलिस ने खगड़िया, बेगूसराय समेत तीन जिलों में की कार्रवाई
05: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने से जुड़े मामले को बड़ी बेंच को रेफर किया जाए या नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इसपर अपना फैसला सुरक्षित रखा। ख़बर सीमांचल
06: पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर माल्यार्पण नहीं होगा। प्रधानमंत्री, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। अब से 26 जनवरी को इंडिया गेट पर सलामी का कोई कार्यक्रम नहीं होगा
07: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी ऐडमिशन की सीटों के लिए पहली लिस्ट कल आएगी। EWS की पहली लिस्ट 29 फरवरी को आएगी।
08: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 24 जनवरी, 2020 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2020 के 49 बाल विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे।
09: ये 49 पुरस्कृत बच्चे देश के विभिन्न राज्यों के हैं, जिनमें एक-एक पुरस्कृत बच्चा जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश का है।
10: इन बच्चों ने कला एवं संस्कृति, नवाचार, प्रतिभा, समाज सेवा, खेल और बहादूरी जैसे क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त किया है
11: दिल्ली में आचार संहिता लागू होने के बाद जिन गाड़ियों पर राजनीतिक पार्टियों के विज्ञापन लगे थे, उन 2,064 गाड़ियों के अब तक चालान काटे जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1,781 ऑटो हैं
12: जेडीयू नेता पवन वर्मा द्वारा CAA और NRC को लेकर लिखे पत्र पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा- 'अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह व्यक्ति पार्टी की बैठकों में इस पर चर्चा कर सकता है, लेकिन इस तरह के सार्वजनिक बयान आश्चर्यजनक हैं। वह जा सकते हैं और किसी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं जिसे वह पसंद करते हैं, उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'
13: झारखंड में शुक्रवार को नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से किया आग्रह, चाईबासा में 7 लोगों की हत्या के बाद पूरे सूबे में गम का माहौल
14: दिघलबैंक- धनगढ़ा इलाके में बाइक और स्कोर्पियो में टक्कर, हादसे में बाइक चालक की मौत, वार्ड नंबर 14 के शमशाद नाम के युवक की मौत, स्कोर्पियो चालक अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार।
15: किशनगंज में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ कैंडिल मार्च और तिरंगा यात्रा, कसेरा पट्टी से निकल कर टाउन के अलग अलग हिस्सों से होते हुए मजार चौक धरना स्थल पर पहुंचे हजारों लोग, मार्च में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
16: गोपालगंज शहर के अधिवक्ता नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, बीजेपी कार्यालय के सामने बह रहा गंदे नाले का पानी, कार्यालय के सामने 26 जनवरी को झंडोत्तोलन को लेकर कार्यकताओं में आक्रोश।
17: सीएम नीतीश कुमार का मानव श्रृंखला पर बयान, 'हरियाली को लेकर किए कार्यों में सरकार है सफल', 'लोग हमारे जागरूकता अभियान से जागरूक हो रहे', 'पर्यावरण संरक्षण में लोगों का जुड़ना खुशी की बात', इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से ना देखें- सीएम नीतीश, जल जीवन हरियाली लोगों के सुरक्षा के लिए है ।
18: पूर्णिया: जिले के सभी विद्यालयों में पुस्तकालय खुलेगा, इन पुस्तकालयों में पर्याप्त संख्या में पुस्तक उपलब्ध हो इसको लेकर 25 जनवरी से जिले में पुस्तक दान अभियान शुरू होगा। इस पुस्तक दान अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी राहुल कुमार पुस्तक दान कर करेंगे।
19: निर्वाचन साक्षरता, सशक्त लोकतंत्र:- आइये आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के अवसर पर लोकतंत्र के सक्रिय सहभागी बने।
20: पहले केजरीवाल जी कहते रहे कि उन्हें काम नहीं करने दिया गया। अब कह रहे हैं कि उन्होंने पांच साल में विकास का काम किया इसलिए 'लगे रहो केजरीवाल': गृह मंत्री अमित शाह।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!