अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार- जिन्ना के रास्ते पर न चले..!!

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को हैदराबाद में एक बार फिर एक विवादित टिप्पणी की. हैदराबाद की एक सभा में ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए केंद्र पर निशाना साधा. ओवैसी ने हैदराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग कागज देखने के लिए घर आएं उनसे कह दो कि हमने इस देश में 800 साल राज किया है. ये चार मीनार मेरे बाप-दादा ने बनवाया है, तेरे बाप ने नहीं. अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि आप भारत को डराने का काम न करें. गिरिराज सिंह ने कहा, ''वो मुगल लुटेरे थे. आप भारत को डराने का काम न करें. जिन्ना के रास्ते पर न चलें. भारतवंशी अब जाग चुके हैं.''

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments