Hindi News || देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें - Indian Local News.
- सीएम नीतीश कुमार का आज का कार्यक्रम, जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर कार्यक्रम, 10 बजे विधानमंडल परिसर में माल्यार्पण, संग्रहालय में भी प्रतिमा पर माल्यार्पण, 12 बजे CM जाएंगे समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में होंगे शामिल, फुलेश्वरी कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण।
- अररिया एसपी धुरत शायली सावलाराम को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर राष्ट्पति रामनाथ कोविंद करेंगे पुरुस्कृत, 2019 के लोकसभा चुनाव में रचनात्मक और सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिये मिलेगा सम्मान, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच् आर श्रीनिवाशन ने ट्वीट कर जानकारी दी है, बिहार से सिर्फ अररिया एसपी को इस अवार्ड के लिये चयनित किया गया है !
- स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम नहीं होने पर बोले संदीप दीक्षित, मैं स्टार कैंपेनर नहीं हूं। मुझे दिल्ली की समस्याओं की ज्यादा जानकारी नहीं। मैं पार्टी में बड़ा नेता नहीं हूं। पार्टी को संभाल रहे नेताओं से भी मेरे मतभेद हैं। मैं सुभाष चोपड़ा से बात नहीं करता। हालांकि मैं पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।
- किशनगंज के तत्कालीन डीएम अनिमेष पराशर होंगे सम्मानित। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे सम्मानित। गोपालगंज में डीएम रहते हुए बेहतर कार्य के लिए मिलेगा सम्मान।
- आजकल राजनीति में फोन टैपिंग होती है। मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता। गृह मंत्रालय फोन टैपिंग का आदि हो चुका है और विपक्ष नजर रखता है। उनकै फोन टैपिंग के बावजूद हमने महाराष्ट्र में सरकार बनाईः संजय राउत, शिवसेना।
- 33 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी आजादी के बाद देश के नागरिकों की रक्षा के लिए शहीद हुए हैं। पुलिस के प्रति आदर और गौरव का भाव बनना चाहिएः पीएम मोदी।
- गुरुवार को स्कूल और सीसीटीवी पर दिए गए गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर केजरीवाल ने साधा निशाना। बोले- मुझे खुशी है आपको 'कुछ' CCTV कैमरे तो दिखाई दिए। कुछ दिन पहले तो आपने कहा था एक भी कैमरा नहीं लगा। थोड़ा समय निकालिए, आपको स्कूल भी दिखा देते हैं?
- भारत में लोकतंत्र की परीक्षा होती ही रहती है। पिछले कुछ महीनों से बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर युवा सड़कों पर हैं और अपनी आवाज उठा रहे हैं। भारत के संविधान में उनका विश्वास देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र में तर्क-वितर्क करने और सभी की बात सुनने का अधिकार होता हैः पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी।
- सीपीआई के सांसद बिनय विश्वम ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि विरोध के तौर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया है।
- दिल्ली- AAP विधायक हाजी इशराक खान और जगदीप सिंह ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया है। पार्टी से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
- दिल्ली- पूर्व जजों और अधिकारियों के 154 सदस्यीय शिष्टमंडल ने सीएए को लेकर राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की है। उन्होंने देश में बने माहौल पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
- बीजेपी वाले हरियाणा में जाट और नॉन-जाट करते हैं। महाराष्ट्र में मराठा- नॉन मराठा करते हैं, गुजरात में हिंदू-मुसलमान करते हैं। कल दिल्ली में अमित शाह स्कूल, अस्पताल और वाई-फाई की बात कर रहे थे। दिल्ली में इनकी जात-पांत की राजनीति नहीं चलतीः अरविंद केजरीवाल।
- 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकासी गेट बंद रहेंगे। लोक कल्याण मार्ग और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट सुबह 8: 45 AM से 12:00PM तक बंद रहेंगे। केंद्रीय सचिवालय पर मेट्रो बदली जा सकेगी।
- नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस के मुताबिक सितंबर 2017 से नवंबर 2019 तक 3,03,05,347 नए लोग ईपीएफ से जुड़े हैं, 3,37,26,225 नए लोगों ने स्टेट इंश्योरेंस स्कीम में निवेश किया है और 16,72,813 लोगों ने नेशनल पेंशन स्कीम ली है।
- पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर पत्रकार एमजे अकबर के द्वारा प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानी के मुकदमें की सुनवाई 7 फरवरी तक टली। रमानी ने यौन उत्पीड़न का लगाया था आरोप। मामले की सुनवाई कर रहे जज विशाल पाहुजा आज अवकाश पर थे।
- हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग बताया है, बर्फबारी के बाद अब भी 237 मार्ग बंद हैं जिनमें से चार नेशनल हाइवे हैं। बिजली सप्लाइ की 32 लाइनें बाधित हैं।
- केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि किसी की खाने की आदतों से उसकी राष्ट्रीयता का पता नहीं लगता। मैं भी #Poha खाता हूं और यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।
- बिहार के अति पिछड़े उद्यमियों के लिए सीएम नीतीश कुमार का एलान, उद्यमी योजना से अति पिछड़ों को मिलेगा ऋण, ब्याज रहित 5 लाख रुपए तक का मिलेगा कर्ज, बिहार सरकार करेगी ट्रेनिंग की विशेष व्यवस्था।
- बिहार के हर घर बिजली योजना को पूरे देश ने अपनाया है, इसी तरह से हर घर नल का जल योजना पूरे देश में लागू हो गया है- नीतीश कुमार।
- झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) नेता अभय सिंह ने हेमंत सोरेन की सरकार से समर्थन वापस ले लिया है।
- बिहार में नियोजित पंचायत शिक्षकों को मिलेगा EPF का लाभ, लोकहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला।
- बिहार के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया, 4 सप्ताह बाद मामले की होगी सुनवाई।
- मधेपुरा- बैंक कर्मी से एक लाख रुपए की लूट, उदाकिशुनगंज के रहटा चौक पर वारदात, मौके से 2 बदमाश फरार और एक लुटेरा गिरफ्तार।
- साहस हमारे स्वभाव में होना चाहिए। साहस के बिना जीवन संभव नहीं। आपके जैसे लोग ऐसा करेंगे तो लोगों को काफी प्रेरण मिलेगीः पीएम मोदी (राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों से)
- बेगूसराय- बलिया प्रखंड के लखमीनिया फुल चौक पर 13 दिनों से सीएए, एनआरपी और एनआरसी के खिलाफ सत्याग्रह जारी, केंद्र सरकार से लोगों ने कानून को वापस लेने की रखी मांग।
- सुपौल- भीमपुर के कटिंग चौक के पास एनएच 57 पर बड़ा हादसा, एसएसबी की गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग जख्मी, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी।
- ठाकुरगंज के तैयबपुर में राहगीर से पचास हजार रुपए की लूट, बैंक से लौटने के दौरान उचक्कों ने छीने रुपए, तैयबपुर निवासी सरोज चौधरी को उच्चकों ने बनाया शिकार।
- पटना: बिहार में 2.5 लाख तक आय वाले अतिपिछड़ा वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का एलान, पहले 1.5 लाख आय वाले परिवारों के बच्चों को मिलता था लाभ।
- दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने NSA के तहत दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लोगों को हिरासत में लेने का अधिकार देने वाली अधिसूचना मे दखल देने से इनकार किया। कोर्ट ने कहा कि इस बारे में जनरल आदेश नहीं दिया जा सकता। कानून के दुरुपयोग की कोई विशेष घटना हो तभी सुनवाई हो सकती है।
- दिल्ली: केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा ( सीटेट या सीटीईटी ) के लिए इच्छुक उम्मीदवार https://t.co/AF6VCecd8k पर जाकर आज से आवदेन ( CBSE CTET July 2020 registration ) कर सकेंगे।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!