Hindi News :- देश-दुनिया की 50 बड़ी खबरें - Indian Local News.

Today Breaking News.

● मायावती- राजस्थान में कांग्रेस ने BSP को तोड़ा, इसलिए बैठक में शामिल नहीं होगी पार्टी।

● दिल्ली- कांग्रेस की ओर से CAA के विरोध में बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होगी BSP।

● पटना- सब्जी बाग में CAA-NRC के खिलाफ सत्याग्रह,दिल्ली के शाहीन बाग की तरह सब्जी बाग में धरना प्रदर्शन,सभी समुदाय के लोग धरना प्रदर्शन में हुए शामिल,भारी संख्या में महिला और पुरुष धरना में ले रहे हैं हिस्सा।

● पटना- सफाई कर्मियों ने कामकाज किया ठप 4 माह के बकाए वेतन भुगतान की है मांग,कंकड़बाग और बांकीपुर अंचल के कर्मी शामिल,कामकाज ठप कर सभी कर रहे हैं प्रदर्शन।

● न्यू जीलैंड दौरे के लिए उप कप्तान रोहित शर्मी की भारत की टी20 टीम में वापसी, संजू सैमसन को नहीं मिला मौका। टी20 टीम: विराट कोहली (C), रोहित शर्मा (VC), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर।

● शबरिमला में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, CJI एसए बोबडे की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय संविधान पीठ करेगी सुनवाई।

● न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी की हुई वापसी, 24 जनवरी से 2 फरवरी तक खेली जाएगी 5 टी-20 मैचों की सीरीज।

● सभी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह त्यौहार सबके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि का संचार करें — राष्ट्रपति कोविन्द।

● शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 124.50 अंकों की तेजी के साथ 41,724.22 पर खुला, निफ्टी ने 40 अंकों की मजबूती के साथ 12,296.70 पर की कारोबार की शुरुआत।

● यूपी में कमिश्नर सिस्टम लागू, लखनऊ और नोएडा में होंगे पुलिस कमिश्नर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी इसकी जानकारी।

● सीएम नीतीश कुमार पहुंचे बिहार विधानसभा, विधानसभा सदस्यों ने बुके देकर किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी से की मुलाकात, सीएम ने विजय चौधरी से मिलकर दी बधाई।

● सुप्रीम कोर्ट ने 17 जनवरी को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने उन 20 करोड़ रुपये को वापस करने की मांग की है जिसे उन्होंने कोर्ट की रजिस्ट्री के पास एक विदेश यात्रा की अनुमति के शर्त के तौर पर जमा किया था। सुप्रीम कोर्ट 17 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगी।

● 17 जनवरी 2020 को सुबह 2.35 बजे फ्रेंच गुआना में कोरू लॉन्च बेस से कम्युनिकेशन सैटलाइट GSAT30, ऐरिएन-5 लॉन्च वीइकल से प्रक्षेपित किया जाएगा @isro

● जेएनयू प्रशासन ने कहा- 'हमारे संज्ञान में आया है कि जेएनयू शिक्षक संघ के 2 पदाधिकारियों ने 'नॉन-कोऑपरेशन प्लान' की घोषणा की है। यह परिसर में सामान्य स्थिति की बहाली के प्रयासों के खिलाफ है और विश्वविद्यालय के कामकाज को बाधित करने के JNUTA के इरादे को दर्शाता है।'

● भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में 41 विमान हिस्सा लेंगे। वायुसेना के चिनूक हेवीलिफ्ट हेलिकॉप्टर्स और अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर्स पर भी पहली बार परेड में हिस्सा लेंगे।

● दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर के ऑफिस के बाहर छात्रों के समूह ने परीक्षा तारीखों के पुनर्निर्धारण, पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज करने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी भी की।

● हमने भारत में डे-नाइट टेस्ट खेला और जैसा यह हुआ उससे हम खुश हैं। यह किसी भी टेस्ट सीरीज की एक बहुत ही रोमांचक विशेषता बन गई है, हम डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं, हम हर चुनौती के लिए तैयार हैंः विराट कोहली, कप्तान टीम इंडिया।

● दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम सिंह नेताजी आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर सकते हैं। खबर है कि ये दोनों नेता दोपहर 2 बजे AAP जॉइन करेंगे।

● 26 जनवरी को एयरफोर्स की झांकी में राफेल, तेजस, लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर, आकाश मिसाइल, अस्त्र मिसाइल दिखाई जाएंगी।

● दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 जेएनयू प्रफेसरों की याचिका पर ऐपल, वॉट्सऐप, गूगल को नोटिस जारी करके जेएनयू कैंपस में 5 जनवरी को हुई हिंसा से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वॉट्सऐप चैट और अन्य सबूतों को संरक्षित करने को कहा।

● जेएनयू हिंसा का CCTV फुटेज केस (जेएनयू प्रफेसरों की याचिका): दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने पहले ही 5 जनवरी की हिंसा के सीसीटीवी फुटेज मांगे थे, लेकिन यूनिवर्सिटी से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्होंने वॉट्सऐप से 2 ग्रुपों की डीटेल्स मांगी है, अभी उनकी जवाब का इंतजार है।

● ठाकुरगंज- मैगल चौक के पास एनएच 327ई पर भीषण हादसा, ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, हादसे में आधे दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी में कराया गया भर्ती । जिले में एक दिन में अलग अलग हादसों में अब तक 2 लोगों की मौत और दर्जनभर लोग जख्मी हुए हैं।

● वैशाली जिले में लुटेरों ने मचाया तांडव, कंपनी दफ्तर से 17 लाख रुपए की लूट, पेट्रोल पम्प से तीन लाख रुपए की लूट, CSP से दिनदहाड़े 2 लाख रुपए की लूट, बेलसर में भी कोर्ट कर्मी से लाखों की लूट।

● झारखण्ड की नयी राह बनी है, आइये हम सब मिलकर समरसता और भाईचारे के साथ नये झारखण्ड का निर्माण करें- हेमंत सोरेन, सीएम।

● किशनगंज- कोचाधामन के बलिया पुलिस पिकेट का आला अधिकारियों ने किया दौरा, आईजी, एसपी और एसडीपीओ ने किया दौरा, व्यवस्था का लिया जायजा, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में तैनात जवान हैं परेशान।

● वैशाली- पेट्रोल पंप पर 2.50 लाख की लूट, कर्मचारियों को बंधक बना कर लूटी रकम, हवाई फायरिंग कर बाइक से भागे अपराधी, गांधी सेतु रोड के पास की वारदात।

● बिहार विधानसभा में SC/ST आरक्षण विधेयक को मंजूरी:-
👉 11-17 जनवरी तक .. 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।
👉 10 साल के लिए आरक्षण..विधेयक को मंजूरी।
👉 19 जनवरी को बिहार में बनेगी मानवशृंखला।

● सुपौल- जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने मानव ऋंखला की तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक, त्रिवेणीगंज प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, मीटिंग में डीडीसी, एसडीओ और बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, डीएम ने सभी लोगों से भागीदारी निभाने की अपील की है।

● सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश वासियों को दी बधाई और शुभकमानाएं, मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर बधाई संदेश।

● पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वालों को गोली मारने के बयान पर बरसीं ममता बनर्जी, 'यह शर्मनाक है। उनका नाम लेना भी शर्म की बात है। आप फायरिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। यह यूपी नहीं, यहां फायरिंग नहीं होगी। अगर कल को आपके साथ कुछ गलत होगा तो आप भी उसके लिए बराबर जिम्मेदार होंगे। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को आप गोली मारना चाहते हैं?'

● दिल्ली एयरपोर्ट से 18 उड़ानें रद्द, गंतव्य स्थल पर खराब मौसम की वजह से उड़ानें हुईं रद्द।

● आईपीएस अधिकारी एपी माहेश्वरी को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने सीआरपीएफ का डायरेक्टर जनरल के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी।

● कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के सभी वरिष्ट नेताओं से विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा।

● CAA विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर एग्जाम को अगले आदेश तक रद्द किया गया।

● दिसंबर महीने में उपभोक्ता महंगाई दर बढ़कर 7.35 प्रतिशत हुई, नवंबर में 5.54 प्रतिशत थी महंगाई दर।

● विपक्ष के नेताओं ने लोगों को 23, 26 और 30 जनवरी को नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में एकजुट करने का फैसला किया हैः डी. राजा, सीपीआई।

● युवाओं की समस्याओं को सुलझाने की जगह नरेंद्र मोदी देश का ध्यान भटकाने और लोगों के विभाजन की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं की मांगें वैध हैं और उन्हें दबाया नहीं जाना चाहिएः राहुल गांधी।

● विपक्ष की बैठक के बाद मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी। बोले- पीएम मोदी को चैलेंज देता हूं कि किसी विश्वविद्यालय में जाएं और छात्रों के सवालों का जवाब दें।

● 'माइनॉरिटी फ्रंट' ने सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता कानून और एनपीआर के विरोध में डाली याचिका।

● युवाओं को द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिन्हें देशवासियों का समर्थन प्राप्त था। CAA और NRC इसकी तत्कालिक वजह लगते हैं, लेकिन यह लोगों के अंदर की निराशा और गुस्से को दिखात है, यह अब खुलकर बाहर आ गया है। दिल्ली और यूपी में पुलिस की प्रतिक्रिया क्रूर और पक्षपातपूर्ण रही है। पीएम और गृह मंत्री ने देश को गुमराह किया है। उन्होंने विरोधाभासी बयान दिए हैंः सोनिया गांधी।

● विपक्ष की बैठक में बोलीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, 'सरकार लोगों को दबाने, नफरत फैलाने और विभाजन का काम कर रही है। अभूतपूर्व घबराहट का माहौल है। संविधान को कमजोर किया जा रहा है और गवर्नेंस के साधनों दुरुपयोग किया जा रहा है।'

● 259.97 अंकों की तेजी के साथ 41,859.69 पर और निफ्टी 72.75 अंकों की तेजी के साथ 12,329.55 पर बंद हुआ।

● महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने कहा, 'सभी किसान अपनी गायों और बैल को प्यार से पालते हैं। इसमें कुछ भी अंधविश्वास नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि इसे अन्यथा क्यों लिया जा रहा है। मैं कांग्रेस से ताल्लुक रखती हूं और 'सर्वधर्म' में विश्वास करती हूं। मैं एक हिंदू हूं लेकिन मैं 'दरगाह' भी जाती हूं।'

● विराट कोहली ने सोमवार को संकेत दिए कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अंतिम एकादश में शिखर धवन और लोकेश राहुल दोनों को जगह देने के लिए वह बल्लेबाजी क्रम में स्वयं नीचे आ सकते हैं।

● दिल्ली के मुख्य चुनाव कार्यालय (सीईओ) ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आम आदमी पार्टी को 2 और दिल्ली बीजेपी को एक नोटिस जारी किया।

● जामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि कैंपस में सुरक्षा इंतजामों को दोगुना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस बिन पूछे कैंपस में दाखिल हुई थी।

● पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार ने अररिया और किशनगंज के कई थानों का किया दौरा, इलाके में हत्या, लूट, डकैती और लॉ एंड ऑर्डर के मामलों को लेकर ली रिपोर्ट, बैरगाछी, पलासी, जोकीहाट, कोचाधामन पुलिस से आईजी ने सीधे की संवाद।

● पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा:-
24 फर्जी छात्रों को किया गया गिरफ्तार। मुजफ्फरपुर, भभुआ, पटना से गिरफ्तार। जमुई, नवादा, कटिहार से भी गिरफ्तार। समस्तीपुर, बेगूसराय में मिले फर्जी छात्र। मोतिहारी, रोहतास, बेतिया से गिरफ्तार। केंद्रीय चयन पर्षद के ओएसडी ने दी जानकारी।

दिल्ली :- JNU हिंसा की जांच से जुड़ी बड़ी खबर, छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष से पूछताछ करेगी क्राइम ब्रांच की टीम. आएशी और दूसरे छात्रों को हिंसा वाली जगह पर ले सकती है टीम. पूछताछ के लिए 16 सवालों की लिस्ट तैयार की गई है.

दिल्ली:- सोनिया गांधी की अध्यक्षता में विपक्ष की बैठक। RJD, JMM, RLSP और HAM के नेता हुए शामिल। शिवसेना, TMC, SP, BSP, AAP नेता बैठक से रहे अलग।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments