Bihar:- 10 मिनट में बिजली बिल सुधार, चुटकी में मुआवजा राशि जारी। Indian Local News.
खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय लोक शिकायत केंद्र की पहल पर महीनों के फर्जी फर्जी बिल का निपटारा मिनटों में होने का रिकॉर्ड बना है। बेलदौर थाना के डुमरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नम्बर 1 के रहने वाले 70 प्रभु शाह ने बिजली विभाग की मनमानी के ख़िलाफ़ परिवाद दाखिल किया था। जिनके नाम नवम्बर और दिसम्बर महीने में अत्यधिक बिल आ गया था और भुगतान के पैसे का समायोजन भी नहीं किया जा रहा था। SGPRO मो शफीक ने बुजुर्ग को कुर्सी पर बिठाया और विभागीय अभियंता को तुरन्त हल निकालने का निर्देश दिया। 10 मिनट में 180 रूप का बिजली बिल व्हाट्सएप्प कर दिया गया। इस तरह से हजारों के फर्जी बिल का निपटारा हो गया। बुजुर्ग प्रभु शाह खुशी खुशी वापस लौट गए।
एक अन्य मामले में उसरी के नया टोली की परिवादी नजमा खातून को भी न्याय मिला है। जिन्हें बेटा खोने के बावजूद 2018 से सहायता राशि के लिए एक मां को दर दर भटकना पड़ रहा था। दरअसल नजमा के बेटे मो दानिश आलम (17 साल उम्र) नवगछिया में नदी में डूबने से मौत हो गई थी। सरकारी प्रावधान के मुताबिक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुआवजा की राशि मिलनी थी। जिसके लिए दुखियारी को चक्कर काटने पड़ रहे थे। लोकशिकायत पदाधिकारी ने सीओ के मनमानी करने पर अंचल नाजिर को कैश बुक के साथ तलब किया और मोहम्मद शफीक ने अवलोकन के बाद प्राकृतिक आपदा शीर्ष राशि से चेक कटवा कर महिला को हाथों हाथ सौंपा, जिस पर नजमा खातून ने शुक्रिया अदा किया है।
आपका प्रदेश, आपका खबर।।

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!