Bihar || खिलाफत से नाराज हुए नीतीश कुमार, पवन वर्मा से कहा, "JDU छोड़ जहां जाना हो जाएं।"


पटना: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने बड़बोले नेताओं, पवन वर्मा को कड़ी नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें जहां जाना हो, वहां जाएं, उनको हमारी शुभकामनाएं हैं। नीतीश ने कड़े शब्दों में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Ammendment Act) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (National Register of citizens) को लेकर पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है। नीतीश कुमार ने पार्टी विरोधी बयान देने वालों पवन वर्मा और प्रशांत किशोर पर सख्ती दिखाते हुए स्‍पष्ट कर दिया है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी  और जदयू के गठबंधन पर किसी के कुछ कहने-सुनने का कोई असर नहीं होनेवाला है। नीतीश के इस कड़े रूख से स्पष्ट है कि पार्टी के खिलाफ जानेवाले नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments