बिहार की 20 बड़ी खबरें - Indian Local News.
बिहार की 20 बड़ी खबर..!!
1: पटना यूनिवर्सिटी का स्थापना दिवस समारोह आज, सम्मानित किए जाएंगे 41 टॉपर्स।
2: गोपालगंज जिले में अबतक नही शुरू हुई धान की खरीद, 15 नवम्बर से ही सरकार ने धान खरीद का जारी किया था निर्देश, निर्देश के बावजूद किसी भी पैक्स पर नहीं हो रही खरीद।
3: गोपालगंज- मानव श्रृंखला को लेकर तैयारी तेज, डीएम के नेतृत्व में सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में जागरूकता बैठक का आयोजन, सभी विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों को दी जा रही है जानकारी, 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली को लेकर आयोजित है मानव श्रृंखला।
4: पटनासिटी- नंदी थाना के मौजीपुर में छत के रास्ते से घुसे चोर, नकद और गहने सहित लाखों के सामान की चोरी
5: पटना विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह, कुल 41 टापर्स को किया जाएगा सम्मानित, सीनेट हॉल में विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल, 1 अक्टूबर को मनाया जाता है स्थापना दिवस, जलजमाव के कारण स्थगित हुआ था समारोह।
6: सरकार ने तो गेहूं किसानों को ठग लिया..!!
कोचाधामन में गेहूं किसान बेहद परेशान हैं, सरकारी बीज लेने का किसानों को इतना बड़ा फायदा हुआ है, 32 एकड़ एरिया में प्रखण्ड के कई किसानों ने प्रायोगिक तौर पर गेहूं की खेती की थी, अब तक बीज का अंकुरण नहीं होने पर किसानों की मेहनत पर पूरी तरह से पानी फिर गई है, किसानों को अब समझ नहीं आ रहा है क्या करें और न करें, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है, गेहूं का सीजन अब निकल चुका है, किसान खाली हाथ बैठे हैं।
7: बिहार में आज से शुरू हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह, सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अलग अलग जिलों में स्कूली बच्चो ने निकाली जागरूकता रैली।
8: जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय में CAA के खिलाफ RJD का धरना प्रदर्शन।
9: किशनगंज में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, एसडीएम ने केंद्रों का किया दौरा।
10: अररिया इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम फणीश्वर नाथ रेणु होगा, बिहार कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी।
11: दिघलबैंक के पील टोला एसएसबी कैंप में फायरिंग की सूचना है, आसपास के ग्रामीणों में दहशत है
12: अररिया- जोकीहाट मार्किट में युवक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा, पलासी थाना के सनगौरा का रहने वाला था दिलीप ठाकुर, घटना के बाद से लोगों का भड़का गुस्सा।
13: बहादुरगंज- गांगी पंचायत के वार्ड नंबर 9 में अगलगी का मामला, अग्नि पीड़ितों को राहत राशि का मिला चेक, प्रखंड प्रमुख और उप मुखिया ने पीड़ितों को दिया चेक।
14: अररिया जेल में डीएम, एसपी के निर्देश पर SDM और SDPO ने जिले के कई थानों की पुलिस के साथ आज छापेमारी की है, ये छापेमारी लगभग दो घंटे चली। इस छापेमारी में जेल की हर वार्ड की सघन जांच की गयी। हलाकि जांच के बाद जेल से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।
15: दिघलबैंक में इंडो नेपाल बार्डर पर मौजूद पील टोला कैंप के बाहर का नजारा, कैंप में एक जवान ने मचाया उत्पात, फायरिंग की आवाज से ग्रामीण सड़क पर इकट्ठा हुए, कई राउंड फायरिंग के बाद बेकाबू जवान काबू में आया
16: कोचाधामन - मजकुरी पंचायत के मनरेगा भवन में जल जीनव हरियाली अभियान को लेकर अहम बैठक,मीटिंग में मुखिया ओमप्रकाश झा,सरपंच बहादुर यादव,वार्ड सदस्य हुए शामिल, बीडीओ सिकन्दर सिंह ने मानव ऋंखला की तैयारी को लेकर दिए अहम निर्देश
17: कोचाधामन - मजकुरी पंचायत के मनरेगा भवन में जल जीनव हरियाली अभियान को लेकर अहम बैठक,मीटिंग में मुखिया ओमप्रकाश झा,सरपंच बहादुर यादव,वार्ड सदस्य हुए शामिल, बीडीओ सिकन्दर सिंह ने मानव ऋंखला की तैयारी को लेकर दिए अहम निर्देश
18: दिघलबैंक के कुढ़ैली इलाके में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ लोगों का मार्च, कोढ़ोबाड़ी थाना प्रभारी की निगरानी में हजारों लोगों ने किया मार्च
19: वैशाली- बैंक स्टाफ से पौने दो लाख की लूट, महनार थाना के लावपुर चौक के पास लूटपाट, बाइक सवार तीन अपराधियों ने छीने रुपए
20: कोचाधामन में मानव ऋंखला को लेकर तैयारी तेज, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अलग अलग पंचायतों का दौरा कर प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सुन्दरबारी, मजकुरी, कैरीबीरपुर किया गया डेमो, 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बिहार में मानव ऋंखला।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!