News - Today's Breaking News Headlines, Hindi News,

Today Breaking News.

● अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयान के बाद ईरान के साथ जंग की स्थिति टलने की उम्मीद से शेयर बाजार झूम उठा। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 398.93 अंक तेजी होकर 41,216.67 पर खुला।

● कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी के दौरे पर। बीएचयू छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिलेंगी।

● दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया।

● जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सभी तालाब और कुओं का किया जाएगा जीर्णोद्धार- नीतीश कुमार।

● सभी तबके को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की है, विकास का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है- नीतीश कुमार।

● जल-जीवन-हरियाली यात्रा अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में जागरूकता सम्मेलन और विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

● पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 24 परगना के मध्यमग्राम में CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन शुरू।

● जेएनयू के वीसी ने 5 जनवरी को हुई हिंसा के मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमिटी बनाई।

● नागरिकता के लिए धर्म को मानदंड न बनाएं। भारत की अनेकता में एकता की छवि को बना कर रखें। किसी भी धर्म या समुदाय को अलग न करें। हमें टारगेट नहीं किया जा रहा है मगर भविष्य में यह मुमकिन है। यह हममें से किसी के साथ भी हो सकता है: पीटर मचाडो, पादरी,।

● एड्विन विल्सन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और अन्य को जारी किया नोटिस। चुनावी प्रचार में प्लास्टिक सामग्री के इस्तेमाल को लेकर नोटिस।

● अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर हैं। वह बोले कि नगर निगम के स्कूलों की हालत खराब।

● 13 जनवरी को दिल्ली में होने जा रही विपक्ष की मीटिंग में जाने से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इंकार। कांग्रेस और लेफ्ट पर लगाया गंदी राजनीति करने का आरोप, बोलीं- 'CAA और NRC के खिलाफ अकेले लड़ेंगी।'

● छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निजी सचिव ओपी गुप्ता नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। ASP प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि इंडियन पीनल कोड और पोक्सो एक्ट की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता सचिव के आवास में ही रहती थी।

● अब इंटर पास करने पर लड़की को राज्य सरकार से मिलेगा इनाम, ग्रेजुएट पास होने से पर लड़कियों को सरकार से 25 हजार का इनाम- नीतीश कुमार।

● जलवायु परिवर्तन से बढ़ा संकट, उत्तर बिहार में भी लगातार भू-जल स्तर गिरते जा रहा है, अब बिहार में असमय बारिश से बाढ़ और सूखे का संकट- नीतीश कुमार।

● दिघलबैंक- मदरसा हाट पदमपुर में नागरिकता एक्ट और NRC के खिलाफ धरना प्रदर्शन, कई सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, सरकार से कानून वापस लेने रखी मांग।

● कटिहार से भागलपुर जा रही बस का ऐक्सीडेंट, 12 लोग घायल, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती, बस में कुल 80 यात्री थे सवार, बाकी सुरक्षित, मनिहारी थाना के पागलबड़ी के पास की घटना।

● 19 जनवरी 2020 को दिन के 11.30 बजे से 12 बजे तक हाथों में हाथ थामें विशाल मानव शृंखला बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करें- नीतीश कुमार।

● आज केलॉन्ग में न्यूनतम तापमान -14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर जगहों पर यह इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान था। शिमला में आज न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस था- मौसम विभाग।

● पटना- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यक्रम, 16 जनवरी को किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज ग्राउंड में दोपहर 12:30 बजे प्रतिरोध सभा, 17 जनवरी को अररिया एकेडमी मैदान में दोपहर 2 बजे सभा, 18 जनवरी को राजेन्द्र स्टेडियम नगरपालिका मैदान कटिहार में करेंगे सभा।

● किशनगंज- मौधो पुल के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, नारा भू स्वामियों ने डीएम से की मुलाकात, विधायक मुजाहिद आलम ने सभी किसानों के साथ मौजूद रहे, मंगलवार को मुआवजा नहीं मिलने से निराश किसानों ने पुल निर्माण का काम रोक दिया था, डीएम हिमांशु कुमार शर्मा ने विधायक की अगुवाई में मिले किसानों को तीस दिनों के अंदर जमीन के मुआवजे का भुगतान कराने को लेकर आश्वस्त किया है।

● नागरिकता कानून के विरोध में पप्पू यादव का किशनगंज के ठाकुरगंज में सभा, पप्पू यादव ने बिहार सरकार समेत केंद्र सरकार पर किया जुबानी हमला, सभा में हज़ारो की तदाद में लोग हुए शामिल।

● कटिहार- बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख चोरी, मनिहारी में सीएसपी संचालक को लगाया चूना, बैंक से रुपए निकाल कर लौट रहा था युवक।

● झारखण्ड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी बारिश। पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार में छाए रहेंगे बादल। उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएं गिराएंगी तापमान।

● शेरघाटी- सीएसपी संचालक से 1.5 लाख की लूट
डोभी के पिपरघट्टी में गोली मारकर रुपए की लूट।

● बेमौसम बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रहेंगी। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम बारिश इसी तरह होने का अनुमान है। 24 घंटों के बाद मौसम में बदलाव होगा।

● हिमाचल के डलहौज़ी में 35 सेंटीमीटर की भारी बर्फबारी हुई। कलपा में 16 सेंटीमीटर, लाहौल-स्पीति में केलोंग में 8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की आई।

● सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत समेत उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को हो सकता है नुकसान।

● बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा- जेएनयू के वाइस चांसलर को हटाया जाए।

● जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में रुकेगा हिमपात | उत्तराखंड में भारी हिमपात के आसार | पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित राजस्थान में फिर कड़ाके की सर्दी।

● गोरखपुर, लखनऊ, कानपूर, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश के आसार | बरैली, सहारनपुर और बिजनौर में हो सकती है भारी बारिश।

● भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने जनगणना 2021 के दौरान जनगणना अधिकारियों द्वारा मांगी जाने वाली सूचना को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।

● पुलिस ने लाठीचार्ज किया है जबकि हम शांति से राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ना चाहते थे। लड़कियों को भी पीटा गया। 75 दिन से हम प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर आज भी एचआरडी मिनिस्ट्री में हमारी मीटिंग संतोषजनक नहीं रही- जेएनयूएसयू।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments