कटिहार में हत्या के लिए किराए पर बुलाए गए दो अपराधियों को ग्रामीणों ने दबोचा।

कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र के भेरमाड़ा गांव में ग्रामीण ने एक परिवार की हत्या की नीयत से पहुंचे तकरीबन आधे दर्जन अपराधियों में सर 2 को दबोच लिया है। अपराधियों के पास से एक लोडेड बंदूक और एक रायफल भी बरामद किया गया है। आक्रोशित ग्रामीण ने खंभे से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की है। सूचना मिलते ही मनसाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों अपराधियों को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच जारी है।  ग्रामीण राम प्रसाद मंडल के अनुसार उनके छोटे भाई देवन मंडल ने ही इन अपराधियों को किराए पर बुलाया था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने जाल बिछा कर दो अपराधियों को दबोच लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधियों में मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत के हॉट टोला निवासी दिलीप मंडल और केवाला निवासी विकास मंडल के रूप में पहचान की गई है।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments