Hindi News :- भारत की 50 बड़ी खबरें। Indian Local News.

Today Breaking News.

● बिहार के सीएम नीतीश कुमार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, मानव श्रृंखला को लेकर सभी जिलों से ले रहे हैं, रिपोर्ट।

● डीएसपी देविंदर सिंह के पकड़े जाने बोले जम्मू कश्मीर गर्वनर के सलाहकार फारुख खान, हर संगठन में ऐसे लोग होते हैं। लेकिन यहां जम्मू कश्मीर पुलिस की तारीफ करनी चाहिए कि उन्होंने उनका पर्दाफाश किया।

● आतंकियों के साथ पकड़े गए डीसीपी देविंदर सिंह पर जम्मू कश्मीर पुलिस की सफाई आई। पुलिस ने बताया कि उन्हें गृह मंत्रालय की तरफ से कोई वीरता पुरस्कार नहीं मिला है। देविंदर सिंह को सिर्फ जम्मू कश्मीर सरकार ने वीरता पुरस्कार दिया था।

● दिल्ली कोर्ट ने कहा, 'भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद एक उभरते हुए राजनेता हैं। विरोध करने में क्या गलत है? मैंने कई लोगों को देखा है और कई मामले भी देखे हैं जहां विरोध प्रदर्शन संसद के बाहर हुए।'

● दिल्लीः डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की 4 सदस्यीय टीम छात्रों के साथ बातचीत के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया पहुंची।

● दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को गवाहों को समन जारी करने और दो वॉट्सऐप ग्रुप 'फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस' और 'यूनिटी अगेन्स्ट लेफ्ट' के सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त करने के लिए कहा।

● दरियागंज हिंसा का मामला: कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा- 'लोग कहीं भी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। जामा मस्जिद पाकिस्तान में नहीं है जहां हमें विरोध करने की अनुमति नहीं है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान में भी होते हैं।'

● दरियागंज हिंसा का मामला: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की जमानत याचिका पर सुनवाई को कल तक के लिए स्थगित किया जिससे सहारनपुर में उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को प्रस्तुत किया जा सके।

● दिल्ली: डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज से जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के साथ बातचीत करेगा। यह बातचीत चार दिनों तक जारी रहेगी।

● दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू प्रशासन को भी पुलिस द्वारा मांगे गए सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

● नागरिकता (संशोधन) कानून, 2019 के खिलाफ केरल रेकॉर्ड पर रेकॉर्ड बनाता जा रहा है। अब यह देश का पहला राज्य बन गया है जिसने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

● केरल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इसे संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया है। इससे पहले राज्य में सीएए लागू नहीं करने का प्रस्ताव विधानसभा में पास कर रेकॉर्ड बनाया जा चुका है। वह ऐसा करने वाला देश का पहला और अकेला राज्य है।

● कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा, 'किस कानून में लिखा है कि किसी भी धार्मिक स्थल के सामने विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध है?'

● दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू के 3 प्रफेसरों की याचिका पर सुनवाई करते हुए गूगल और वॉट्सऐप को उनकी पॉलिसी के अनुसार, ईमेल आईडी समेत बेसिक सब्सक्राइबर इन्फर्मेशन के आधार पर डेटा संरक्षित करने को कहा।

● महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक ने स्पेशल आईजीपी अब्दुर रहमान से बात करके उनसे इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया। बता दें कि रहमान ने संशोधित नागरिकता कानून को संसद द्वारा पारित किए जाने के विरोध में दिसंबर 2019 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

● केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मधुपुर (झारखंड)-आनंद विहार (दिल्ली) के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई।

● कांग्रेस-आरजेडी में गठबंधन को लेकर चर्चा, दिल्ली विधानसभा में हो सकता है गठबंधन, आरजेडी ने कांग्रेस से 7 सीट की मांग रखी, अगले दो दिनों में होगा गठबंधन पर फैसला, कांग्रेस-आरजेडी के बीच दो दौर की बातचीत, आरजेडी सांसद मनोज झा ने दी जानकारी।

● संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केरल सरकार ने कहा- 'यह कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 के साथ-साथ धर्मनिरपेक्षता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।'

● उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे राज्य में अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' को टैक्स फ्री कर दिया है।

● वैशाली- बैंक से एक लाख 8 हजार की लूट, फाइनेंस कर्मी को बंधक बनाकर की मारपीट, बिदुपुर के चकमसुद बुलनसराय का मामला।

● जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वीसी ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात, एफआईआर दर्ज होने  को लेकर मुलाकात,  9 पहचाने जा चुके आरोपियों में 3 से हुई पूछताछ, बाकियों से भी जल्द होगी पूछताछ, 43 संदिग्धों में 34 एक वॉट्सऐप ग्रुप के सदस्य हैं, कुल 8 संदिग्धों से हो चुकी है पूछताछ, इसमें से 3 का नाम पुलिस ने बताया है।

● कटिहार के अहमदाबाद इलाके में दिनदहाड़े सात लाख रुपए की लूट, CSP संचालक से बाइक सवार अपराधियों ने लूटे रुपए।

● दिल्ली- CAA, NRC और NPR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने किया प्रदर्शन।

● पटना जिला अधिकारी ने स्कूल बंद करने का निर्देश किया जारी, 16 जनवरी तक पांचवी कक्षा के स्कूल बंद करने के आदेश।

● निरसा- अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से 2 लोगों की मौत, हादसे में 3 लोग घायल, ईसीएल के चापापुर आऊटसोर्सिंग खदान की घटना।

● जेएनयू हिंसा मामलाः 43 संदिग्धों में 34 को दिल्ली पुलिस के द्वारा भेजा गया नोटिस। सभी एक वॉट्सऐप ग्रुप का थे हिस्सा। कुल 8 संदिग्धों से पूछताछ हुई है, जिनमें 3 लोगों वो हैं जिनका नाम पुलिस बता चुकी है।

● राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों से की मुलाकात। 15 दिसंबर की घटना को लेकर मौखिक और लिखित बयान दर्ज किया।

● माइ़नॉरिटिज कमिशन ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बोबड़े से नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस बर्बरता का संज्ञान लेने का निवेदन किया।

● मधुबनी- झंझारपुर में वैन और ट्रक में टक्कर, हादसे में दारोगा सहित आधे दर्जन जवान जख्मी, कुहासे के कारण हुआ हादसा, कटिहार से दरभंगा जा रहे थे बीएमपी के सभी जवान, अनुमंडलीय अस्पताल में जवानों का उपचार जारी।

● नवादा- रजौली के चितरकोली चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दो स्कोर्पियो और बाइक जब्त, भारी मात्रा में शराब के साथ 9 धंधेबाजों को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार।

● कटिहार उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एक्साइज इंस्पेक्टर सहित दो लोग जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती, सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला रानीघाट की घटना।

● पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के लिए राशि को मंजूरी, 500 बेड का बनेगा अस्पताल, बिहार कैबिनेट में प्रस्ताव हुआ पास।

● JNU में छात्रों के पंजीकरण की तारीख 15 जनवरी तक बढ़ी, प्रशासन बोला-माहौल सामान्य।

● बीजापुर- प्रेशर बम के चपेट में आया जवान। जवान के दोनों पैर में आई गम्भीर चोट। जवान रामानुज यादव सीआरपीएफ 85 बटा.का है जवान। इलाहाबाद का रहने वाला है जवान। रोड ओपनिंग ड्यूटी के दौरान आया आईईडी के चपेट में।चिन्नाकोडेपाल के पास हुई घटना। घायल जवान को जिला हॉस्पिटल लाया गया। बीजापुर थाना क्षेत्र का मामला।

● बेगूसराय में पेट्रोल पंप लूटकांड का उद्भेदन, अलग अलग जगहों से 5 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 2 बाइक और 18 मोबाइल जब्त।

● बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की 16 जनवरी को बैठक, दिल्ली चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर।

● पूर्णिया चिकित्सा महाविद्यालय की क्षमता 300 बेड से बढ़ाकर किया जाएगा 500 बेड, कैबिनेट से 87.78 करोड़ राशि स्वीकृत, IGIMS शेखपुरा के लिए 78 करोड़ की राशि मंजूर।

● 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। 15 को बदला गया है। 9 अन्य सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। पिछली बार 6 महिलाओं को टिकट दिया गया था, इस बार 8 को टिकट दिया गया हैः मनीष सिसोदिया, डेप्युटी सीएम दिल्ली।

● बिहार के स्कूलों में कक्षा और शौचालय समेत अन्य सुविधाओं के लिए 409 करोड़ राशि मंजूर, क्लास 9वीं तक के विद्यालयों और विद्यालय विहीन पंचायतों में बनेंगे स्कूल।

● बिहार में धान अधिप्राप्ति के लिए 4 हजार करोड़ रुपए बैक गारंटी के रूप में स्वीकृत, सरकार किसानों से खरीदती है धान, कैबिनेट में प्रस्ताव पास।

● बिहार कराधान विवाद समाधान नियमावली 2020 को मंजूरी, राज्य औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2016 में संशोधन, मुंगेर के भीमबांध पथ निर्माण के लिए कुल 31.41 करोड़ की राशि को कैबिनेट ने दी मंजूरी।

● बिहार कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडा पर लगी मुहर, जल जीवन हरियाली अभियान के तहत 7319 कुओं का होगा जीर्णोद्धार, पहले चरण में 1068 कुआं का होगा जीर्णोद्धार , 45.67 करोड़ राशि को मिली मंजूरी।

● पूर्णिया चिकित्सा महाविद्यालय की क्षमता 300 बेड से बढ़ाकर किया जाएगा 500 बेड, कैबिनेट से 87.78 करोड़ राशि स्वीकृत, IGIMS शेखपुरा के लिए 78 करोड़ की राशि मंजूर।

● मुजफ्फरपुर जिले मेंं AES प्रभावित प्रखंडों के सभी पीड़ित परिवारों को मिलेगा पक्का मकान, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनेगा मकान, राज्य कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी।

● कटिहार उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एक्साइज इंस्पेक्टर सहित दो लोग जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती, सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला रानीघाट की घटना।

● दिल्ली विधानसभा चुनावों को लिए आम आदमी पार्टी की लिस्ट जारी, नई दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल, पटपड़गंज से डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया, तिमारपुर से दिलीप पांडे, कालकाजी से आतिशी को, मंत्री गोपाल राय को बाबरपुर, सत्येंद्र जैन को शकुर बस्ती, इमरान हुसैन को बल्लीमरान, राजेंद्र पाल गौतम को सीमापुरी, रामनिवास गोयल को शाहदरा और राघव चड्ढा को राजेंद्र नगर से टिकट।

● एनआईए ने इंफाल और दीमापुर के 5 जगहों पर चलाया सर्च ऑपरेशन। NSCN (IM) से जुड़ीं अल्मेला जमीर के सहयोगियों और रिश्तेदारों के यहां सर्च ऑपरेशन। 28 दिसंबर को टेरर फंडिंग केस में जमीर को किया गया था गिरफ्तार।

● सुपौल- व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपए की लूट, छातापुर के नरहैया क्षेत्र में हमला कर लूटपाट, घायल व्यवसायी संजीव वर्मा हायर सेंटर रेफर।

● बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 16 जनवरी को आएंगे ताराबाड़ी टप्पू, दिवंगत सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी को पेश करेंगे खराज ए अकीदत, दोपहर 3 बजे के करीब पहुंचेंगे तालीमाबाद।

● JNUSU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पहुंचे पटना के सब्जीबाग, NRC के खिलाफ सत्याग्रह में हुए शामिल।

● पलासी थाना के डेंगा चौक पर रात्रि वाहन चेकिंग अभियान, थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, सहायक दारोगा संजय कुमार के नेतृत्व में चेकिंग, बिना हेलमेट और कागजात के वाहन चालकों की आई शामत।

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड..!!
ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले गए ODI मैच में भारत को 10 wickets से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। जवाब में 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 37.4 ओवर में 0 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए।

● कमरतोड़ महंगाई, जानलेवा बेरोजगारी और गिरती GDP ने 'आर्थिक आपातकाल' की स्थिति बना दी है-राहुल।

● सब्जी, दाल, खाने का तेल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की महंगाई ने गरीब के मुंह का निवाला छीना-राहुल।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments