हिंदी समाचार || देश दुनिया की बड़ी खबरें || CAA, NRC, NPR, Bihar.
Today Breaking News
● मुजफ्फरपुर जीआरपी पुलिस ने स्टेशन से 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार, जिले के सदर थाना और पुरानी थाना क्षेत्र में कई लूटकांड को दिया अंजाम, कुख्यात माही यादव ग्रुप के है तीनों सदस्य।
● पटनासिटी- नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर में टेढ़ी पुल के पास मंदिर को ट्रक ने किया ध्वस्त, नशे में था ड्राइवर, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
● मुजफ्फरपुर- फौकनिया और मौलवी की परीक्षा , 8 केंद्रों पर दो पालिया में ली जाएगी परीक्षा, प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा की तैयारी की।
● खगड़िया - अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल युवक को भेजा अस्पताल, अलौली थाना इलाके के सन्छौती गांव की घटना।
● फोकानिया और मौलवी की परीक्षा शुरू..!!
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा जिले के शहरी इलाके में कई केंद्रों पर दो पालिया में ली जाएगी, जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए की तैयारी पूरी
● संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने इस कानून पर अंतरिम रोक लगाने और मामले को संविधान पीठ के पास भेजने की मांग की।
● दिल्ली- संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को चुनौती देने वाली 144 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, CAA की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं भी शामिल।
● बिहार केमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट असोसिएशन ने निरीक्षण के नाम पर ड्रग इंस्पेक्टरों द्वारा कथित उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आज से 3 दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का किया आह्वान।
● संशोधित नागरिकता कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई जारी।
● मुजफ्फरपुर में 23 जनवरी तक स्कूल बंद, शीतलहर के मद्देनजर डीएम का आदेश जारी, 8वीं तक के स्कूलों के लिए डीएम का आदेश, उच्च विद्यालयों का सुबह 10 बजे से संचालन।
● BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 143.32 अंकों की तेजी के साथ 41,467.13 पर खुला। वहीं, NSE का निफ्टी 48.5 अंक चढ़कर 12,218.35 पर खुला।
● सुप्रीम कोर्ट- कपिल सिब्बल बोले- 3 महीने के लिए टाल दी जाए CAA की प्रक्रिया
● CAA पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार, केंद्र सरकार से 4 सप्ताह में मांगा जवाब।
● दिल्लीः संशोधित नागरिकता कानून (CAA), नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC)और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के खिलाफ शाहीन बाग में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।
● महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर में अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर को टैक्स फ्री किया
● दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC), नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के खिलाफ रैली की।
● गृह मंत्री अमित शाह की चुनौती पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- अगर वह विकास पर बहस करने के लिए राजी हैं तो हम बहस करने के लिए तैयार हैं।
● दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा सनी देओल, हेमा मालिनी और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का नाम भी शामिल है।
● भारत-चीन बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को चीन द्वारा परेशान किए जान की शिकायत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'चिंता मत कीजिए। जहां तक हमारी सीमाओं का सवाल है, हमारे देश की सशस्त्र सेनाओं में अपना भरोसा रखें। किसी भी देश में भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं है।'
● रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में भी राष्ट्रवादी बच्चे हैं, उन्हें अन्यथा नहीं देखा जाना चाहिए। कभी-कभी लोग उन्हें सही तरीके से प्रेरित नहीं करते हैं, वे गलत दिशा में उनका मार्गदर्शन करते हैं। गलत दिशा में प्रेरित करने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए न कि बच्चों या युवाओं को।'
● खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए मध्य प्रदेश की सुदीप्ति हजेला को राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार। सुदीप्ति की गिनती कठिन श्रेणी के घुड़सवारों में होती है।
● खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए रूसिल खोसला को राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार। रूसिल टेनिस खिलाड़ी हैं।
● खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए हरियाणा पृथु गुप्ता को राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार। शतरंज में सबसे बड़ा खिताब हासिल किया।
● समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सुकृति चिड़ीपाल को राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार।
● समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए हरियाणा के शौर्य सिन्हा को राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार।
● शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए वेंकट सुब्रमण्यम को राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार।
● महाराष्ट्र के देवेश पंकज को गणित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाने के लिए नवाचार के क्षेत्र के बाल शक्ति पुरस्कार दिया गया।
● केरल के रिचर्ड जोसेफ को नवाचार के क्षेत्र में बाल शक्ति पुरस्कार। इनकी खोज के लिए सौरमंडल के किसी छोटे ग्रह का नाम इनके नाम पर रखा जाएगा।
● उत्तर प्रदेश की हर्षिता अरोड़ा को धोखाधड़ी से बचाने वाले एक ऐप का अविष्कार करने के लिए नवाचार के क्षेत्र में बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
● कुमारी अपर्णा चंद्रशेखर को नवाचार के लिए बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपर्णा ने अपराधियों पर बटन दबाकर स्प्रे छिड़कने वाला एक अविष्कार किया था।
● संशोधित नागरिकता कानून को लेकर दाखिल सभी नई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है और 4 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।
● हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कानून को लेकर कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया है जिसकी कपिल सिब्बल और अन्य वकील की मांग कर रहे थे। कोर्ट ने कहा कि सरकार के जवाब के बाद ही कोई आदेश जारी करेंगे।
● इसके अलावा सीजेआई ने यह भी कहा कि 144 याचिकाओं के बाद इस मामले में अब कोई नई याचिका सुप्रीम कोर्ट स्वीकार नहीं करेगा।
● CAA: असम की ओर से दाखिल याचिका पर CJI ने केंद्र सरकार से पूछा- आप असम से संबंधित याचिका पर जवाब कब दाखिल करेंगे? अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कोर्ट से कहा- हम दो सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करेंगे। इस पर सीजेआई ने कहा- ठीक है, हम इस पर दो सप्ताह के बाद सुनवाई करेंगे।
● सिब्बल ने कहा कि नागरिकता देकर वापस नहीं ली जा सकती है। उन्होंने दलील दी कि इसपर कोई अंतरिम आदेश जारी होना चाहिए। सिब्बल ने कहा कि हम कानून पर रोक की मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि इसे दो महीने के लिए निलंबित कर दें।
● CAA: अटॉर्नी जनरल द्वारा कोर्ट रूम में भीड़ को लेकर उठाए गए सवाल पर कपिल सिब्बल ने भी सहमति जताई। कपिल सिब्बल ने कोर्ट में मौजूद भारी भीड़ पर CJI से कहा कि इस स्थिति पर रोक लगाने के लिए कुछ उपाय होने चाहिए।
● संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ तकरीबन 150 याचिकाएं दाखिल की गई हैं जिनमें से कई याचिकाओं में इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है।
● राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग की गई है।
●कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए स्टार कैंपनरों की लिस्ट जारी की। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांदी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवोजत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम लिस्ट में शामिल।
● कांग्रेस और केरल के नेता विपक्ष रमेश चेन्निथला ने बताया, 'आज हम नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख कर रहे हैं। यह कानून इस देश के संविधान के खिलाफ है। हम कानून और संविधान को कायम रखना चाहते हैं। हम न्याय चाहते हैं।'
● दिल्लीः घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण रियाद, कुवैत और बैंकॉक से आने वाली तीन फ्लाइट्स लेट हैं जबकि काबुल और बहरीन से आने वाली दो फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।
● बिहार केमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट असोसिएशन ने निरीक्षण के नाम पर ड्रग इंस्पेक्टरों द्वारा कथित उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आज से 3 दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
● CBI ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश रचने के तहत 4 नए केस दर्ज किए। CBI ने महाराष्ट्र पुलिस केस को भी अपने हाथों में ले लिया है। आपको बता दें कि छोटा राजन इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
● जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां एनपीआर अपडेट की प्रक्रिया में कांग्रेस 'असहयोग' रुख अपना सकती है। केरल सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह अप्रैल से शुरू हो रहे एनपीआर का हिस्सा नहीं होगी।
● नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) पर सियासी तकरार के बीच अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर कांग्रेस ने तल्ख तेवर अपनाने के संकेत दिए हैं।
● दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा भारत कोहरे की चपेट में है। कम विजिबिलिटी का असर ट्रेनों और फ्लाइट्स भी पड़ रहा है। कोहरे की वजह से तकरीबन 150 से भी ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
● मुंबई में रिहायशी इलाकों को छोड़कर 24x7 खुले रहेंगे मॉल, मल्टीप्लेक्स, दुकान। महाराष्ट्र कैबिनेट से मिली हरी झंडी। हालांकि यह फैसला किसी पर थोपा नहीं जाएगा: आदित्य ठाकरे, मंत्री।
● नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) पर सियासी तकरार के बीच अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर कांग्रेस ने तल्ख तेवर अपनाने के संकेत दिए हैं।
● जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां एनपीआर अपडेट की प्रक्रिया में कांग्रेस 'असहयोग' रुख अपना सकती है। केरल सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह अप्रैल से शुरू हो रहे एनपीआर का हिस्सा नहीं होगी।
● भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, स्वामी अग्निवेश और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चैयरमैन वजाहत हबीबुल्लाह ने CAA और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की।
● CBI ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश रचने के तहत 4 नए केस दर्ज किए। CBI ने महाराष्ट्र पुलिस केस को भी अपने हाथों में ले लिया है। आपको बता दें कि छोटा राजन इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
● दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा भारत कोहरे की चपेट में है। कम विजिबिलिटी का असर ट्रेनों और फ्लाइट्स भी पड़ रहा है। कोहरे की वजह से तकरीबन 150 से भी ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
● बिहार में CAA के खिलाफ मानव ऋंखला का एलान, इमारत ए शरिया ने किया एलान, 25 जनवरी को बिहार में मानव ऋंखला, एक्ट को वापस लेने तक विरोध जारी रखने का किया आह्वान।
● किशनगंज पुलिस ने शराबबन्दी को लेकर चलाया विशेष अभियान, 90 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गलगलिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग 327 ई पर कार्रवाई।
● 26 जनवरी, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे करेंगे 'मन की बात'..!!
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!