DMU : चक्के में आयी खराबी, डेढ़ घंटे तक यात्रियों का हंगामा


पूर्णिया से सहरसा जा रही 75257 डाउन डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के चक्के में एकाएक गड़बड़ी आ गयी। इससे रेल पटरी को नुकसान पहुंच रहा था। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही रेल अधिकारियों ने सतर्कता बरता। और ट्रेन का परिचालन रोक दिया। जिससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी। रेल अधिकारियों ने सहायक स्टेशन अधीक्षक बनमनखी जंक्शन को मेमो देकर ट्रेन रोकने का आदेश दिया था। जिससे तकरीबन एक घंटे से अधिक डीएमयू पैसेंजर ट्रेन बनमनखी जंक्शन पर खड़ी रही। ट्रेन में सफर कर रहे सैकड़ों यात्रियों ने ट्रेन परिचालन कराने को लेकर जमकर बवाल काटा। पूर्णिया और बनमनखी के पार्ट 2 के कई परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने में विलंब भी हो गया। इससे छात्र-छात्राओं ने भी स्टेशन कंट्रोल रूम गेट पर पहुंच कर हंगामा किया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि सहरसा से पूर्णिया आने के क्रम में ही मुरलीगंज और जानकीनगर के बीच डीएमयू के चक्के में गड़बड़ी आ गयी थी। जिससे रेलवे स्टेशन में एलार्म मिला था।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments