Hindi News:- बिहार की दस बड़ी खबरें। Indian Local News.
बिहार की 10 बड़ी खबरें..!!
01: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर किशनगंज पुलिस लाइन में औचक निरीक्षण, एसपी की जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं, एसपी ने सभी कर्मियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, पुलिस लाइन की कंटीली तारों से घेराबंदी और संतरी की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं।
02: सुपौल- त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय से निकला जागरुकता रथ, एसडीओ विनय कुमार सिंह और बीडीओ ममता कुमारी की अगुवाई में पैदल मार्च, जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर मानव ऋंखला के लिए जागरुकता रैली।
03: बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में मानव ऋंखला की तैयारी तेज, BDO, CO, SHO के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली, 19 जनवरी को लोगों से भागीदारी निभाने की अपील।
04: अररिया में नागरिकता एक्ट के खिलाफ प्रतिरोध सभा, तेजस्वी यादव और इमरान प्रतापगढ़ी ने सभा को किया संबोधित, कई विधायक और सांसद मंच पर रहे मौजूद, हजारों की संख्या में अररिया कॉलेज मैदान में जुटे लोग, सरकार से कानून को वापस लेने की रखी मांग।
05: बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 18 और 19 जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान।
06: सुपौल उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब के साथ तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, त्रिवेणीगंज इलाके में पुलिस ने की कार्रवाई।
07: बायसी के चोपड़ा बाजार में मानव ऋंखला को लेकर जागरुकता अभियान, डीएम, डीडीसी, एसडीओ और अन्य अधिकारियों ने लिया हिस्सा, साइकिल रैली निकाल कर लोगों से की भागीदारी निभाने की अपील, 19 जनवरी को पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिहार में मानव ऋंखला।
08: अररिया के पलासी में जल जीवन हरियाली मानव ऋंखला को लेकर अहम बैठक, पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक, चिकित्सा पदाधिकारी और बीडीओ ने सहभागिता की अपील की है। 19 जनवरी को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरे बिहार में मानव कतार।
09: समस्तीपुर में अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को कब्जे में लेकर कार्यालय से लूटे 17 लाख रुपये।
10: अररिया में तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, 'देश को बांटने की साजिश कर रहे हैं भाजपाई', 'सीएए- एनआरसी थोपना चाह रही मोदी सरकार', 'मुल्क और मां बदले नहीं जाते हैं'।
आपका प्रदेश, आपका खबर।
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!