Hindi News || आज की 20 बड़ी खबरें - Indian Local News.
Today Breaking News
01: जामिया ने प्रदर्शन का आह्वान किया, AIIMS के डॉक्टर और SC के वकील हो सकते हैं शामिल।
02: जामिया यूनिवर्सिटी में आज CAA को लेकर विरोध, AIIMS के डॉक्टर और वकील होंगे मार्च में शामिल।
03: दिल्ली- सेना दिवस पर भव्य परेड का आज, परेड की अगुवाई करेंगी कैप्टन तान्या शेरगिल।
04: दिल्ली- शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों ने नहीं मानी पुलिस की अपील।
05: दिल्ली- JNU हिंसा मामले में कोमल शर्मा ने लिखी महिला आयोग को चिट्ठी, बोलीं- तस्वीरों में मैं नहीं।
06: हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को क्रिकेटर ऑफ द ईयर (वनडे) अवॉर्ड से नवाजा गया। रोहित ने वर्ल्ड कप के दौरान 5 और 2019 में 7 शतक जड़े थे।
07: कप्तान विराट कोहली को 2019 आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड से नवाजा गया। कोहली को यह अवॉर्ड वर्ल्ड कप मैच के दौरान लोगों को स्टीव स्मिथ को टीज से करने से मना करने के लिए दिया गया।
08: दिल्ली- संशोधित नागरिकता कानून और संभावित एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शन में आज पंजाब से आए प्रदर्शनकारियों ने भी हिस्सा लिया। इन प्रदर्शनकारियों में भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहण) के सदस्य भी शामिल हैं।
09: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 80.12 अंक (0.19%) लुढ़ककर 41,872.51 पर खुला, वहीं निफ्टी 12.90 अंकों (0.10%) की गिरावट के साथ 12,349.40 पर खुला।
10: पटना- विधानसभा चुनाव पर बोले नंदकिशोर यादव, '2020 के चुनाव में 2010 का दुहरायेंगे परिणाम'।
11: निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी नहीं होगी, डेथ वारंट पर सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा- 22 को फांसी नहीं हो सकती. दया याचिका खारिज होने के बाद भी 14 दिन का वक्त दिया जाना जरूरी।
12: ASG और दिल्ली सरकार ने कोर्ट में कहा कि दया याचिका के कारण अब 22 जनवरी को फांसी मुश्किल। दया याचिका पर फैसले के बाद 14 दिन का वक्त मिलेगा। बता दें कि निर्भया के दोषी मुकेश ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी है।
13: NRC और CAA के सवाल पर बोले नीतीश कुमार, '19 जनवरी के बाद करेंगे मामले पर बातचीत'।
14: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में पेशी। फिलहाल रिम्स में उनका इलाज चल रहा है।
15: बिहार के लोगों को ज्ञान देने की जरूरत नहीं है', CAA की सारी हकीकत जनता जान चुकी है- राजेश राठौड़, नेता कांग्रेस।
16: अमित शाह के वैशाली आने से हमारा वोट बैंक और मजबूत होगा, बिहार में इस बार गठबंधन की सरकार बनना तय है- भाई बीरेंद्र, नेता आरजेडी।
17: बिहार में 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला पर तेजस्वी यादव ने कहा, बेरोजगारों की श्रृंखला बनती तो अच्छा होता', बिहार में बेरोजगारी की तस्वीर रोज दिखाई पड़ती है।
18: आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी देविंदर सिंह पर बोले जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी, 'उसे निलंबित किया जा चुका है, बर्खास्तगी की सिफारिश सरकार से की गई है। उसके साथ आतंकियों की तरह बर्ताव किया जाएगा।'
19: उत्तर बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी, 16 और 17 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार, सुबह और रात में भारी फॉग की संभावना।
20: वेतन बढ़ोतरी को लेकर वार्ता विफल होने के बाद बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने कहा कि बैंक कर्मचारी 11-13 मार्च को भी तीन दिन की हड़ताल करेंगे।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!