Corona Virus केरल में राजकीय आपदा घोषित, तीन मामले सामने आए..!! Indian Local News.
केरल:- पड़ोसी देश चीन में कहर मचाने वाले कोरोना वायरस के तीन मामले भारत में भी सामने आए हैं। ये तीनों के तीनों मामले केरल के हैं। इसके प्रकोप को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कोरोना वायरस को राजकीय आपदा घोषित किया है।स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने विधानसभा में बताया कि रविवार तक राज्य में 104 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई है।तीनों चीन से केरल लौटे लोगों में हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि हाल ही में चीन के वुहान विश्वविद्यालय से केरल लौटा एक छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित है। छात्र को कासारगोड में कान्हानगढ़ जिला अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।इससे पहले आए दो अन्य मामले भी वुहान से लौटे केरल के लोगों में ही आए हैं।दोनों त्रिशूर और अल्पुझा के रहने वाले हैं।सरकार ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को घरों में रहने को कहा गया है वे कहीं भी आने-जाने से बचें और 28 दिन तक किसी भी कार्यक्रम या आयोजन का हिस्सा ना बनें।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!