Hindi News || देश-दुनिया की आज की 50 बड़ी खबरें..!!

Today Breaking News..!!

● पटना- AIFTU संगठन का प्रदर्शन, भारत बंद का संगठन कर रहा समर्थन, राजेंद्रनगर के पास कर रहे हैं विरोध।

● कैमूर- 3 नाबालिग चोर रंगेहाथ गिरफ्तार, चैनपुर बीडीओ आवास में कर रहे थे चोरी, दो चोर फरार, पुलिस की छापेमारी जारी।

● दरभंगा- ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल, आंदोलनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को रोका, बंद समर्थक ट्रेन रोक कर रहे नारेबाजी।

● बक्सर- 25 लाख का नशीला पदार्थ बरामद, कई थानों की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, ब्रह्मपुर थाना इलाके से नशीला पदार्थ बरामद।

● आज दस सेंट्रल ट्रेडयूनियनों का भारत बंद।
पटना में कई छात्र संगठनों ने मचाया हुड़दंग, राजेंद्र नगर के पास की ट्रेन रोकने की कोशिश, छात्र नेताओं को पुलिस ने स्टेशन से हटाया।

● गोपालगंज- शीतलहर का प्रकोप, कोहरे और पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी, फिलहाल 11 डिग्री है न्यूनतम तापमान।

● गोपालगंज- सारण स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 16 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा।

● कोहरे और ठंड के कारण रद्द होने वाली ट्रेनें
13120 - आनंद विहार सियालदह एक्सप्रेस
12369/12370 - कुम्भ एक्सप्रेस है रद्द
13007/13008 तूफान एक्सप्रेस है रद्द
14223/14224 - बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस है रद्द
12393 - संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को किया रद्द

● वैशाली में ठंड से दो लोगों की मौत, महुआ और बेलसर में दो की मौत।

● आज दस सेंट्रल ट्रेड यूनियनों का भारत बंद।
17 सूत्री मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन की हड़ताल, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाई हड़ताल, हड़ताल में करीब 25 करोड़ लोग होंगे शामिल, बिहार-झारखंड के कई संगठनों ने किया समर्थन, JNU में छात्रों, शिक्षकों पर हुए हमले, CAA, NRC बिल पर विरोध।

● ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का आरा में असर, माले कार्यकर्ताओं ने सड़क को किया जाम, आरा-पटना बस स्टैंड के पास लगाया जाम।

● बहादुरगंज- अपग्रेड मिडिल स्कूल तकिया ने 19 जनवरी 2020 को जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, मद्द निषेध एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में राज्यव्यापी मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्कूली बच्चें और शिक्षकों ने निकाली प्रभातफेरी।

● कटिहार- शहीद चौक पर प्रदर्शनकारियों ने किया जाम, ट्रेड यूनियन का निजीकरण के खिलाफ भारत बंद।

● मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, ब्रह्मपुरा के ज्ञान लोक गली में पति और पत्नी की हत्या, रिटायर्ड निबंधन महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा और रेणु देवी की हत्या।

● CPIM की कोई विचारधारा नहीं है। रेलवे पटरियों पर बम लगाना 'गुंडागर्दी' है। आंदोलन के नाम पर यात्रियों की पिटाई की जा रही है और पथराव किया जा रहा है। यह 'दादागिरी' है, आंदोलन नहीं। मैं इसकी निंदा करती हूं: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी।

● महिला भारोत्तोलक सरबजीत कौर पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने डोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध लगाया है।

● एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों नें आज जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार से मुलाकात की और कैंपस में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया।

● जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के आयुर्वेदिक इस्टिट्यूशंस को इंस्टिट्यूट ऑफ नैशनल इंपॉर्टेंस का दर्जा देने को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी।

● दिल्ली- कैबिनेट ने MMTC और NMDC के कुछ हिस्से के विनिवेश को मंजूरी दी, पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों में गैस ग्रिड तैयार करने का फैसला लिया, कैबिनेट ने स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलिडा और बिल गेट्स के साथ समझौते को मंजूरी दी।

● केंद्रीय कैबिनेट ने नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड, मिनरल्स ऐंड मेटल्स ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेडस नैशनल मिनरल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन, MECON और BHEL में विनिवेश को मंजूरी दी।

● जेएनयू कैंपस को अस्थाई रूप से बंद करने का कोई सुझाव एचआरडी मंत्रालय को नहीं दिया गया। - जगदीश कुमार, वीसी।

● जेएनयू में जो कुछ हुआ,कोई भी इसके विरोध में बोलेगा, दीपिका पादुकोण के जेएनयू प्रदर्शन को समर्थन करने में मुझे कुछ गलत नहीं दिखता, अशोक चव्हाण, मंत्री महाराष्ट्र

● JNU में छात्रों से मिलने के बाद दीपिका पादुकोण की फिल्म का बहिष्कार करने वाले एक सोशल मीडिया अभियान पर DMK सांसद कनिमोझी ने कहा- मैंने कई हिंदी फिल्में नहीं देखीं, वास्तव में वे ऐसा करके मेरे जैसे लोगों को फिल्म देखने और दीपिका का समर्थन करने के लिए उकसा रहे हैं।

● सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि वह टेलिकॉम कंपनियों द्वारा दायर याचिका पर चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े से बात करने के बाद निश्चय करेगा कि अजेस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू(AGR) के खिलाफ दिए अपने फैसले की सुनवाई वह ओपन कोर्ट में करे अथवा नहीं।

● महाराष्ट्र विधानसभा ने दिसंबर 2019 में पास किए एससी/एसटी आरक्षण के विस्तार से संबंधित 126वें संविधान संशोधन को मंजूरी दी।

● जेएनयू में हुई हिंसा बिना प्रशासन की मिलीभगत और पुलिस की जानबूझकर की गई अनदेखी के मुमकिन नहीं हो सकती: जेएनयू शिक्षक संघ।

● भारत बंद के दौरान पश्चिम बंगाल के बर्द्धवान में टीएमसी और एसएफआई के कार्यकर्ता भिड़े, पंजाब में भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकरियों ने अमृतसर में रेलवे ट्रैक जाम किया।

● ईरान का कहना है कि उसने इराक के अमेरिकी सैन्य अड्डों पर कुल 22 मिसाइलें दागी हैं।

● केंद्र सरकार की 'कर्मचारी विरोधी नीतियों' को लेकर बुलाए गए बंद के दौरान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में बस में तोड़फोड़।

● दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 11 जनवरी को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर होगी।

● ईरान-अमेरिका में जारी हालिया तनाव के बीच सिंगापुर एयरलाइंस ने यूरोप जाने वाली अपनी उड़ानों को ईरान का एयरस्पेस इस्तेमाल करने से मना किया।

● सुप्रीम कोर्ट 10 जनवरी को केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई करेगा। विभिन्न हाई कोर्ट में CAA की वैधता के खिलाफ दायर और लंबित PIL को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए यह याचिका दायर की गई है।

● राज्य सरकार अलग-अलग ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का समर्थन करती है। केंद्र की सरकार मजदूर विरोधी है - अशोक चव्हाण, पीडब्ल्यूडी मंत्री, महाराष्ट्र।

● भारत सरकार ने भारतीय विमान कंपनियों से ईरान, इराक समेत खाड़ी देशों के एयरस्पेस के इस्तेमाल से बचने को कहा है।

● पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना के हृदयपुर स्टेशन के निकट 4 कच्चे बम जब्त किए।

● गाजियाबाद में एक फ्लैट में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में मंगलवार शाम की घटना है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

● भारत ने जारी की ट्रैवल अडवाइजरी इराक में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीयों को अगले आदेश तक इराक की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में इराक में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और वहां यात्रा न करने की सलाह दी गई है। बगदाद में हमारे हाई कमीशन और इरबिल स्थित काउंसुलेट सामान्य कामकाज जारी रखेंगे और इराक में रह रहे भारतीयों को सभी प्रकार की सेवाएं जारी रखेंगे।

● अच्छा आई थीं? हम नहीं देख पाए, मैं उनसे बात नहीं कर पाया। मैं उनसे मिल नहीं पाया: कन्हैया कुमार, पूर्व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष (दीपिका पादुकोण के स्टूडेंट्स के समर्थन में कैंपस में आने पर)

● महाराष्ट्र: बीजेपी नागपुर में जिला परिषद चुनाव हार गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गांव धापेवाड़ा में भी बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई है। कांग्रेस इस चुनाव में 31 सीटों पर जीत के साथ अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

● हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद, 588 रोड बंद हो चुकी हैं, 2436 बिजली की लाइनें ठप्प हो गई हैं और 33 पानी की सप्लाई प्रभावित हुई हैं। राज्य के 8 जिलों में विभिन्न जगहों में एक से चार फीट तक बर्फ जमी है।

● जेएनयू हिंसा में शामिल कुछ मास्क लगाए व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही पुलिस विडियो में मौजूद मास्क लगाए व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक करेगी।

● दिल्ली की एक अदालत ने भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट में चंद्रशेखर को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए उनके द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई चल रही थी। मामले को 9 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है क्योंकि जांच अधिकारी ने कोर्ट में आजाद का मेडिकल रिपोर्ट सबमिट नहीं किया।

● कैबिनेट मंत्रालय ने आज भारत-फ्रांस के बीच छात्रों के आने-जाने को आसान बनाने और अकादमिक और रिसर्च को बेहतर बनाने के लिए माइग्रेशन एंड मोबेलिटी पार्टनरशिप समझौते को मंजूरी दी।

● अमेरिका-इरान में बढ़ते तनाव के बीच हैदराबाद में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

● बीएसएफ ने अगरतला से 95 लाख रुपये की कीमत वाले 2.267 किलो सोने को जब्त किया है। इस कन्साइनमेंट में 12 सोने के बिस्किट और 4 बार शामिल थे। इस कन्साइनमेंट को बांग्लादेश से ला रहे जहांगीर हसन नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।

● जेएनयू हिंसा मामले में पुलिस को 11 शिकायतें मिली हैं, जिसमें शिकायत करने वालों में 1 प्रोफेसर, 3 एबीवीपी और 7 जेएनयूएसयू के छात्र हैं। लोकल पुलिस ने सारी शिकायतें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांन्च SIT को सौंप दी है।

● दिल्ली पुलिस मोदी सरकार की कठपुतली है,कोर्ट की देखरेख में हो जेएनयू हिंसा की जांच - सीताराम येचुरी, जनरल सेक्रेटरी, CPI(M)

● हम परिसर में सामान्य स्थिति की अपील करते हैं। JNUTF प्रशासन से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करता है कि जो छात्र नए सेमेस्टर में पंजीकरण करवा रहे हैं उन्हें जेएनयू में हिंसक तत्वों द्वारा किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जाए: प्रो अश्विनी महापात्रा, जेएनयू टीचर्स फेडरेशन।

● गोपालगंज- बाइक और साइकिल के बीच टक्कर, दो लोगों की मौत, दो घायल कुचायकोट के एनएच 28 पर अमवा पोखरा के पास हादसा।

● पटना- BBA की छात्रा से गैंगरेप का मामला, तीसरे आरोपी विनायक ने कोर्ट में किया सरेंडर।

● छपरा- शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए आठवी कक्षा तक के सभी विद्यालयों में पठन पाठन बन्द। 12 जनवरी को खुलेंगे विद्यालय।

● छपरा- युवती के साथ गैंगरेप, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया केस, जलालपुर थाना क्षेत्र की घटना।

● कैबिनेट ने शांतिपूर्ण और नागरिक उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के इस्‍तेमाल और वहां खोज गतिविधियों के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और मंगोलिया के बीच समझौते को मंजूरी दी।

● कैबिनेट ने भारत और स्वीडन के बीच ध्रुवीय विज्ञान में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंज़ूरी दी।

● कैबिनेट ने भारतीय रेल को ऊर्जा के मामले में आत्म निर्भर बनाने के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन को मंज़ूरी दी।

● कैबिनेट को मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2019 में हुए संशोधनों की जानकारी दी गई।

● कैबिनेट ने भारत तथा बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) के बीच स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में सहयोग के समझौता ज्ञापन को पूर्व प्रभाव से मंजूरी दी।

● कैबिनेट ने भारत और फ्रांस के बीच आवागमन और स्वतंत्र गतिशीलता साझेदारी समझौते को मंज़ूरी दी।

● कैबिनेट ने गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर, जामनगर में आयुर्वेद संस्थानों के समूह को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने को मंज़ूरी दी।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments