Hindi News || Latest News || News Today || News India || News In Hindi
Today Breaking News..!!
● सीएम नीतीश कुमार का आज का कार्यक्रम, मधेपुरा के गौरीपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री, 11 बजे विकास कार्यों का लेंगे जायजा, 12.15 बजे सीएम नीतीश पहुंचेंगे सुपौल, पिपरा में विकास कार्यों का लेंगे जायजा, 1.15 बजे जागरुकता सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, शाम में फिर मधेपुरा लौट जाएंगे सीएम।
● बेगूसराय मंडल कारा में सघन छापेमारी , एसडीओ डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं।
● NRC के खिलाफ यशवंत सिन्हा निकलेंगे यात्रा, 9 जनवरी को गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू होगी यात्रा, गुजरात, राजस्थान और यूपी में भी निकलेगी यात्रा, 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट में होगा समापन।
● गुवाहाटी में भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच का पहला मुकाबला आज, शाम 7 बजे से खेला जाएगा मैच।
● 6 जनवरी को स्मृति इरानी का अमेठी दौरा, कौशल विकास केंद्र का करेंगी लोकार्पण।
● राजस्थान- कोटा में बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 109 पहुंचा।
● दिल्ली की हवा आज भी खराब, AQI 260 के पार।
● राजनाथ सिंह का आज लखनऊ दौरा, CAA के लिए महासंपर्क अभियान में होंगे शामिल।
● नागरिकता कानून पर आज से शुरू बीजेपी का डोर-टू डोर कैंपेन।
● बिहार में 15 से 28 मई तक NPR के लिए डाटा इकट्ठा किया जाएगा-सुशील मोदी।
● इंदौर- बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय समेत 350 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज। डिविजनल कमिश्नर आकाश त्रिपाठी के आवास के बार प्रदर्शन के मामले में कार्रवाई।।
● हाजीपुर जेल में शूटआउट के बाद पुलिस अलर्ट, भभुआ मंडल कारा में ADM के नेतृत्व में छापा।
● आरा मंडल कारा में छापेमारी SP, ASP सदर रहे मौजूद सभी वार्डों में की सघन तलाशी।
● गोपालगंज - हथुआ सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए परीक्षा, 35 सीटों पर नामांकन के लिए होगी परीक्षा, 3517 छात्र होंगे शामिल।
● बक्सर लोकसभा के पहले सांसद सह डुमरांव महाराज कमल सिंह के निधन पर पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय ने जताया शोक, कहा- शाहाबाद को हुई अपूरणीय क्षति, काफी मिलनसार थे कमल सिंह।
● पटना में अपराधियों ने मचाया तांडव, पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने की लूट, लूट के दौरान कर्मियों के साथ मारपीट, सीसीटीवी के जरिए पुलिस कर रही जांच, दीघा थाना इलाके में है पेट्रोल पंप।
● बोधगया में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के प्रवचन आज चौथा दिन, कालचक्र मैदान में जारी है प्रवचन और पाठ, हजारों की संख्या में प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु और पर्यटक हैं मौजूद।
● पटनासिटी- महिला का शव बरामद, सिविल कोर्ट के पास शव बरामद, पत्थर से कूचकर की महिला की हत्या, आलमगंज पुलिस ने शव किया बरामद।
● दिल्ली- आज 12.45 बजे बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अमित शाह।
● योगी पर हमलावर प्रियंका बोलीं- प्राथमिक मुद्दों को छोड़ फूट फैलाने में व्यस्त सरकार।
● राजस्थान- कोटा के जेके लोन अस्पताल में अब तक 110 बच्चों की मौत।
● कोटा- जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले पर केंद्र सरकार की टीम ने दी रिपोर्ट, सर्दी के चलते हाइपोथरमिया की वजह से बच्चों की मौत हुई, कोटा अस्पताल में 77 प्रतिशत वार्मर खराब थे।
● दिल्ली- 150 नए मोहल्ला क्लिनिक का शुभारंभ आज, CM केजरीवाल करेंगे उद्घाटन।
● उत्तर रेलवे डिवीजन में कम विजिबिलिटी के चलते 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
● बेंगलुरु- नागरिकता कानून के लिए समर्थन जुटाने के लिए घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा।
● 20 भारतीय मछुआरे जो पाकिस्तानी सीमाओं का उल्लंघन कर रहे थे, उन्हें लन्धी जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें कल वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
● राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कोटा में हुई बच्चों की मौतों पर ने कहा- 'प्रत्येक व्यक्ति की जवाबदेही तय होनी चाहिए। मैं उनसे (बीजेपी) अनुरोध करता हूं कि इस पर राजनीति न करें। देश में बच्चों के लिए लगभग 2 लाख डॉक्टरों की जरूरत है।'
● सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मृत लोग पुलिस की गोली से मारे गए, हम देंगे पांच लाख का मुआवजा- अखिलेश यादव
● बिहार के राज्यपाल ने 2021 की जनगणना के तहत 15 मई से 28 जून, 2020 तक राज्य में जनगणना करने और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने का आदेश दिया है।
● केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- 'दुनिया में तेल उत्पादक देशों के बीच तनाव से भारत भी प्रभावित होता है। हम अपने देश में तेल उत्पादन बढ़ाने और वैकल्पिक ऊर्जा समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं। कुवैत, यूएई और सऊदी अरब में स्थिति शांतिपूर्ण है, इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।'
● गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'मुझे लगा वह हमारे कामों की कमियां बताएंगे और दिल्ली के विकास की बात करेंगे। लेकिन उन्होंने मुझे गाली देने के अलावा कुछ नहीं कहा।'
● बिहार- डुमरांव राजघराने के अंतिम महाराजा और पूर्व सांसद कमल बहादुर सिंह का आज बक्सर में निधन हो गया।
● सीबीआई ने 1993 से लेकर 2005 तक कोल ब्लॉक के आवंटन में घोटाले के मामले में सीबीआई ने एक और केस दर्ज किया।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!