भारत :- आज की बड़ी खबरें..!!

Today Breaking News.

● सुपौल-राजकीय समारोह के साथ पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की पुण्यतिथि आज, सूबे के ऊर्जा, आपदा व जल संसाधन मंत्री सहित अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल।

● सुपौल-भलुआही चौक पर एक किराना दुकान से हजारों की चोरी, ताला व फाटक तोड़कर दिया गया वारदात को अंजाम, मरौना थाना क्षेत्र की घटना।

● खगड़िया -बहादुर यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 2 पिस्टल और 5 चक्र जिंदा कारतूस किया बरामद, 20 अक्टूबर 2019 को बहादुर यादव की हुई थी हत्या, गोगरी थाना पुलिस ने फुदकीचक में किया कार्रवाई।

● कटिहार- चापाकल के नाले की पानी बहाने को लेकर उठे विवाद में दो सगे भाइयों को एक पड़ोसी ने चाकू मार कर गंभीर रूप से किया जख्मी,  दोनों जख्मी भाइयों का सीएचसी में चल रहा है इलाज, मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की कर रहे हैं तहकीकात, फलका थाना के मध्य रहटा गांव की घटना।

● मैं एनआरसी और नागरिकता कानून के खिलाफ लड़ रही हूं। मेरे साथ जुड़ें, मैं सभी लोगों से लोकतंत्र के लिए साथ आने की अपील करती हूं- ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल सीएम (सिलीगुड़ी में)।

● वह भारत के प्रधानमंत्री हैं लेकिन हमेशा पाकिस्तान की बात करते हैं। क्यों? हम भारतीय हैं और हम जरूर अपने राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे- सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल।

● ममता दीदी नागरिकता कानून का विरोध कर रही हैं, वो वोटबैंक की राजनीति कर रही हैं- अमित शाह।

● बिहार के हाजीपुर जेल में गोलीबारी, सोना लूटकांड का मुख्या आरोपी मनीष तैलिया हुआ ढेर।

● मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पटना सिटी दौरा, इश्क ए तकिया दरगाह में की चादर पोशी, सूबे की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं।

● सप्ताह के आखिरी दिन वैश्विक कारणों की वजह से शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 162.03 अंकों की गिरावट के साथ 41,464.61 पर और निफ्टी 55.55 अंकों की गिरावट के साथ 12,226.65 पर बंद हुआ।

● पोठिय़ा- पहाड़कट्टा ओपी क्षेत्र के दामलबाड़ी में सड़क हादसा, बिसानी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौैत।

● हाजीपुर मंडल कारा में गोलीबारी, सोना लुटेरा मनीष सिंह गैंग के गुर्गे की हत्या, जेल आईजी पहुंचे।

● हजारीबाग में नक्सली हमला, कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी, पोकलेन समेत कई गाड़ियां फूंकी।

● कोलकाता - नैहाटी थाना अंतर्गत देवक इलाके में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत।

● कटिहार में 4 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक सेना भर्ती परीक्षा, सिरसा गढ़वाल मैदान में डिजिटल प्रक्रिया के साथ होगी बहाली, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, अररिया सहित 12 जिलों के प्रतिभागियों का होगा चयन।

● कटिहार- कोढ़ा थाना पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश।

● झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सरायकेला में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार।

● कोचाधामन-  बलिया गांव देर रात चोरों ने मचाया उत्पात, विनोद कुमार के बथान से दो मवेशी लेकर चोर फरार, मवेशी पालक परेशान।

● राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री, रघु शर्मा ने कोटा में शिशुओं की मृत्यु पर कहा- 2012 में जब कांग्रेस सत्ता में थी तो अस्पताल के लिए 120 बेड स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 60 सिर्फ बाल रोग के लिए थे। लेकिन बाद में जब सरकार बदली तो 5 करोड़ रुपये में से सिर्फ 1.7 करोड़ रुपये ही जारी किए गए।

● उत्तर 24 परगना जिले के नैहाती इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और राहत व बचावकार्य जारी है।

● यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं कि एक बिस्तर पर 2 बच्चे हैं, वे 5 साल से सत्ता में थे। 60 बेड जिन्हें हमने 2012 में मंजूरी दी थी, वे कहां चले गए हैं? जवाब देने वाला कौन है?: रघु शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान

● उत्तर 24 परगना जिले के नैहाती इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और राहत व बचावकार्य जारी है।
● आज बिहार में पटना सहित कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। तापमान में इजाफा होने से बीती रात पटना में सर्दी से मामूली राहत मिली है

● बिहार में ठंड से अब तक 3 दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। समस्तीपुर में गुरुवार को 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है

● सूडान में सेना का विमान क्रैश, 18 लोगों की मौत।

● बेंगलुरु- भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी।

● दिल्ली का मौजूदा तापमान 9.4 डिग्री।

● बगदाद एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला, 8 लोगों की मौत।

● उत्तराखंड- हर्षिल में भारी बर्फबारी, कई रास्ते जाम।

● कोहरे की वजह से 19 ट्रेनें देरी से चल रही- उत्तर रेलवे

● इराकी एयरपोर्ट पर अमेरिकी स्ट्राइक से तनाव, सेंसेक्स 119 अंक गिरा।

● पटना के मोईनुल हक स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का चौथा मुकाबला जारी, बिहार और मिजोरम से भिड़ंत, पहले खेले गए 3 मैच में बिहार को एक में मिली है हार।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments