भारत :- हिंदी समाचार || भारतीय स्थानीय समाचार || Indian Local News.
Today Breaking News.
★ CAAके खिलाफ मोर्चा बनाने की कोशिश तेज..!!
केरल के CMने 11मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र बचाने की कही बात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी।
★ पाकिस्तान के झूठ का फिर हुआ पर्दाफाश, प्रधानमंत्री इमरान खान ने बांग्लादेश के सात साल पुराने वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर ट्वीट किया था, विदेश मंत्रालय ने इस फेक वीडियो को जारी करने पर इमरान खान की आलोचना की जिसके बाद इमरान खान ने ट्वीट हटा दिया।
★ दिल्ली- केंद्र सरकार के विशेषज्ञों के एक उच्चस्तरीय दल ने किया कोटा अस्पताल का दौरा, अस्पताल में कई नवजातों की हुई है मौत, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गहलोत सरकार को जारी किया नोटिस।
★ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज खगड़िया में बेलदौर प्रखंड के तेलिहार दौरा, 2 करोड़ 20 लाख की लागत से बन रहे बैसा जलकर कार्य का करेंगे निरीक्षण, 2200 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 73 करोड़ की लागत बने बिजली पावर सब-स्टेशन समेत अन्य कार्य का करेंगे उद्घाटन।
★ बिहार में IPL की तर्ज पर मई से क्रिकेट लीग का होगा आगाज, सूबे की 8 टीमों के 120 खिलाड़ियों का होगा चयन, सभी मैच का होगा लाइव टेलिकास्ट।
★ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर 457 अरब 46 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा।
★ भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन आज आज बेंगलुरू में बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू होगी। राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर सी एन आर राव और नोबल पुरस्कार विजेता इज़राइल के अडा योनथ इसका उद्घाटन करेंगे।
★ भारत ने पाकिस्तान में ननकाना साहेब गुरुद्वारे में हुए हिंसक प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत, ननकाना साहेब गुरुद्वारे में कल हुई घटना को लेकर चिंतित है।
★ भारतीय रेल विभाग ने शिकायतों के जल्दी निपटारे और यात्रा अवधि के दौरान यात्रियों की पूछताछ संबंधी जरूरतों को निपटाने के लिए नया हेल्पलाइन नम्बर 139 जारी किया है। अब पहले के सभी हेल्पलाइन नम्बर निरस्त कर दिये गये हैं।
★ पटना- रौटा के डॉ कमरुल अहसन साहेब हमारे बीच नहीं रहे, दुआ ए मग़फ़िरत की गुजारिश है। नमाज ए जनाजा शाहगंज कब्रिस्तान में मगरिब के वक्त होगी।
★ संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा, एक फरवरी को आम बजट पेश होगा, एक फरवरी को शनिवार है लेकिन बजट पेश किया जाएगा, बजट सत्र दो भागों में होगा, पहला सत्र 7 फरवरी तक चलने की संभावना है, इसके बाद दूसरा भाग मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू होगा।
★ चुनाव से पहले हर घर नल का जल, पीने के स्वच्छ पानी पर सरकार का जोर, हर घर में नल का जल योजना लागू किया, हर घर में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है- नीतीश कुमार, खगड़िया (बेलदौर)
★ कोचाधामन की उप राजधानी सोन्था से प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च, नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ मार्च, जेडीयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम के नेतृत्व में हजारों लोगों ने किया मार्च।
★ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना चाहते हैं, आसपास जल का संचयन करेंगे, 2012 में हरियाली मिशन की शुरूआत की थी, हमें जल संरक्षण को लेकर सचेत होना होगा, बिहार में भू-जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है- नीतीश कुमार, खगड़िया (बेलदौर)
★ आपदा में हमने लोगों की मदद की थी, सरकारी खजाने पर आपदा पीड़ितों का हाथ है, नल के जल की बर्बादी ठीक नहीं है, जल और हरियाली के बीच जीवन संभव है- नीतीश कुमार, खगड़िया (बेलदौर)
★ नागरिकता कानून / प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजन को प्रियंका ने लिखा भावुक पत्र कहा- अपनों के खोने का गम हमें पता है
★ छोटी नदियों के पानी को संरक्षित करेंगे, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की होगी व्यवस्था, अक्षय ऊर्जा पर देंगे ध्यान, सौर उर्जा को देंगे बढ़ावा, निरंतर जागृति फैलाने की करेंगे कोशिश- नीतीश कुमार, खगड़िया (बेलदौर)
★ जल और हरियाली रहेगा तभी जीवन बचेगा, कुएं, तालाब और पैन का होगा जीर्णोद्धार, जल जीवन हरियाली अभियान के तहत 13 योजनाएं बनाई गई हैं, मौसम आधारित खेती को देंगे बढ़ावा- नीतीश कुमार, खगड़िया (बेलदौर)
★ मुझे लगता है इसपर हमारी प्रतिक्रिया और ज्यादा संवेदनशील होनी चाहिए थी। 13 महीने तक सत्ता में होने के बाद मुझे नहीं लगता कि पिछली सरकारों के काम को इसके लिए दोष देना ठीक है। जवाबदेही तय होनी चाहिए- सचिन पायलट, उपमुख्यमंत्री राजस्थान
★ ननकाना साहिब हिंसा का मामला, पाकिस्तान जाएगी सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का 4 सदस्यीय प्रतिनिधमंडल। प्रांत के गवर्नर और अन्य सीनियर अधिकारियों से मुलाकात करेगा प्रतिनिधिमंडल।
★ भारत के कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा प्रस्तावित चार दिवसीय टेस्ट मैचों के पक्ष में नहीं।
★ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की खबरों पर बोले शिवसेना नेता संजय राउत, 'कैबिनेट में कोई मतभेद नहीं है। अगर कोई मंत्री इस्तीफा देता है तो इसकी जानकारी सीएम या राजभवन को भेजी जाती है। दोनों को पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।'
★ ननकाना साहिब में भीड़ के हमले पर बोले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, 'मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ननकाना साहिब सिखों की पवित्र जगह है और हर धर्म के लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।'
★ लोगों को गिफ्ट में बुके की जगह किताब देने को कहने पर बोले झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, 'हां मैंने ऐसा निर्णय लिया है, क्योंकि लोग बुके देते हैं, जो काफी महंगा भी होता है। मैंने फैसला लिया है, गिफ्ट की गई किताबों से लाइब्रेरी बनवाऊंगा और लोगों को इससे फायदा होगा।'
★ अस्पताल में मृत कुछ बच्चों के परिजनों से मैंने मुलाकात की। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं अस्पताल की हालत सुधारने के लिए 2 बार राजस्थान के सीएम को पत्र लिख चुका हूं- ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष
★ मौलाना असद हुसैनी से मैंने मुलाकात की, जिनकी पुलिस के द्वारा निर्ममता के साथ पिटाई की गई थी। मदरसा के छात्र जिनमें नाबालिग भी शामिल थे, उन्हें पुलिस बेवजह उठाकर ले गई। उनमें से कुछ को रिहा कर दिया गया है और कुछ अभी भी कस्टडी में हैं- प्रियंका गांधी (मुजफ्फरनगर में)
★ कल गुवाहाटी में भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच पर बोले असम क्रिकेट असोसिएशन के सेक्रटरी देवजीत सैकिया, स्टेडियम के अंदर मोबाइल और पर्स के अलावा कुछ लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। खाना-पीने का सामान अंदर मिलेगा।
★ दिल्ली में डीजल की कीमत 68.40 रुपये प्रतिलीटर और पेट्रोल की कीमत 75.45 रुपये प्रतिलीटर।
★ ऑस्ट्रेलिया के के पीएम जिम स्कॉट ने जंगलों में लगी आग की वजह से भारत और जापान का दौरा कैंसल किया। भारत की तैयारियों की प्रशंसा करते हुए दौरा रद्द होने पर अफसोस जताया।
★ कटिहार के रोतारा पंचायत में आगामी 6 जनवरी को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत आदर्श चमरू पोखर सहित खेतो में ड्रिप सिचाई के साथ साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जल संचय सिस्टम का भी अवलोकन करेंगे।
★ खगड़िया- महेशखुंट थाना क्षेत्र के राजधाम पेट्रोल पंप के समीप पिकअप और टेम्पू की टक्कर में गोगरी थाना क्षेत्र के पौराओपी सहरौन निवासी मैनिका देवी पति पप्पू सिंह उम्र करीब 40 वर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप और टेम्पू की जबरदस्त टक्कर में टेम्पू में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।साथ लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हे बेहतर इलाज के सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही महेशखुंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर,एसआई धर्मदेव राम पहुंचे और मामले की जांच में जुटी।
★ सुरसंड (सीतामढ़ी) भारत नेपाल सीमा स्थित धरहरवा पिलर संख्या 307/05 के नजदीक सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने 170 बोतल नेपाली सौफी शराब बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरसंड एसएसबी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर शिवशंकर कुमार, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, सामान्य आरक्षी रवि रंजन कुमार, दर्शन लाल, शामिल थे। जप्त शराब को उत्पाद विभाग को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सौप दिया।
★ कोटा मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने कहा- 'मैंने मुद्दे की जानकारी ली है और अधिक जानकारी के लिए कांग्रेस की एक टीम वहां गई है।'
★ नागरिकता संशोधन क़ानून, एनआरसी और एनपीआर के विरुद्ध घूरना पाटकोई से डे- मार्केट पौआखाली मोड़ तक सर्वदलीय पैदल मार्च एंव विरोध सभा में शिरकत करते हुए विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम।
★ पीएमसीएच में चिकित्सकों और शिक्षकों की कमी, 586 पदों में से 277 हैं खाली।
पटना:- पटना मेडिकल काॅलेज अस्पताल इस समय चिकित्सकों और शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। इससे मरीजों के बेहतर इलाज के साथ ही मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। यहां प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और ट्यूटर के कुल 586 पद हैं।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!