Posts

मोदी सरकार ने इस साल बाढ़ राहत पैकेज में एक भी पैसा बिहार को नहीं दिया है, जानिए क्यों..?

Image
दिल्ली :- मोदी सरकार ने इस साल बाढ़ राहत पैकेज में एक भी पैसा बिहार को नहीं दिया है, बीते मंगलवार को केन्द्र ने राज्यों के लिए 5908 करोड़ रूपये जारी किए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा राहत फंड के लिए बैठक हुई. मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं. जिसमें बिहार को आर्थिक मदद ना दिए जाने का फैसला हुआ. जबकि बीते दो सालों में बिहार बाढ़ की चपेट में रहा था। केन्द्र सरकार ने बाढ़ राहत के लिए कर्नाटक को 1869 करोड़ रूपये जारी किए. मध्य प्रदेश को 1749 करोड़ रूपये का पैकेज मिला. जबकि उत्तर प्रदेश को 956 करोड़ रूपये देने का फैसला हुआ. इससे पहले भी कर्नाटक को 1200 करोड़, मध्य प्रदेश को 1000 करोड़ और महाराष्ट्र को 600 करोड़ रूपये जारी किए गए थे. उस समय बिहार को भी 400 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मिला था. बिहार की नीतीश सरकार ने केन्द्र से राहत और पुनर्वास के लिए 4 हजार करोड़ रूपये की मांग की थी. केन्द्र की एक टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था. लेकिन जब मदद की बारी आई तो बिहार को कुछ नहीं मिला. जब राज्य सरकार के अफसरों ने केंद्र से पूछा तो जवाब मि...

CAA-NRC के विरोध में आज जनाधिकार पार्टी के संरक्षक सह पूर्व सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ठाकुरगंज के गांधी मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे।

Image
आज गुरूवार को जनाधिकार पार्टी के संरक्षक सह पूर्व सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ठाकुरगंज से सीएए, एनआरसी के विरोध ठाकुरगंज के गांधी मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे। उक्त बातों की जानकारी देते हुए जनाधिकार पार्टी के विधाधसभा प्रभारी कल्लू उर्फ शहनवाज आलम ने बताया कि केन्द्र सरकार के एनआरसी और सीएए कानून के विरोध मे पूर्व सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व मे जाप पार्टी लगातार विरोध -प्रदर्शन बिहार के विभिन्न क्षेत्रों मे कर रही है। लेकिन बिहार सरकार द्धारा एनआरपी लागू करने की धोषणा के बाद जनाधिकार पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध का निर्णय पूरे बिहार में करने का लिया है। जिसका शंखनाद ठाकुरगंज से आरंभ होगा। जिसके लिए जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को ठाकुरगंज के गांधी मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे। जिसको लेकर जनसंपर्क जारी है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Hindi News || देश-दुनिया की आज की 50 बड़ी खबरें..!!

Today Breaking News..!! ● पटना- AIFTU संगठन का प्रदर्शन, भारत बंद का संगठन कर रहा समर्थन, राजेंद्रनगर के पास कर रहे हैं विरोध। ● कैमूर- 3 नाबालिग चोर रंगेहाथ गिरफ्तार, चैनपुर बीडीओ आवास में कर रहे थे चोरी, दो चोर फरार, पुलिस की छापेमारी जारी। ● दरभंगा- ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल, आंदोलनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को रोका, बंद समर्थक ट्रेन रोक कर रहे नारेबाजी। ● बक्सर- 25 लाख का नशीला पदार्थ बरामद, कई थानों की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, ब्रह्मपुर थाना इलाके से नशीला पदार्थ बरामद। ● आज दस सेंट्रल ट्रेडयूनियनों का भारत बंद। पटना में कई छात्र संगठनों ने मचाया हुड़दंग, राजेंद्र नगर के पास की ट्रेन रोकने की कोशिश, छात्र नेताओं को पुलिस ने स्टेशन से हटाया। ● गोपालगंज- शीतलहर का प्रकोप, कोहरे और पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी, फिलहाल 11 डिग्री है न्यूनतम तापमान। ● गोपालगंज- सारण स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 16 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा। ● कोहरे और ठंड के कारण रद्द होने वाली ट्रेनें 13120 - आनंद विहार सियालदह एक्सप्रेस 12369/12370 - कुम्भ एक्सप्रेस है रद्द...

Bahadurganj | एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरी..!!

Image
बहादुरगंज। बीती रात अज्ञात चोर द्वारा एलआरपी चौक बहादुरगंज स्थित तीन किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एस्बेस्टस के छत का नट खोलकर ऊपर के रास्ते दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की। जानकारी के अनुसार कुछ सामान और गल्ले में रखी राशि को शामिल कर लगभग दस हजार की चोरी को अंजाम देने की पीड़ित दुकानदारों ने हवाला दिया है। चोरी की घटना जिन किराना दुकानों में घटी उसमें लाखों का सामान मौजुद था। मगर एक दुकान में सीसीटीवी लगे रहने के कारण बड़ी चोरी की घटना को अंजाम नही दिया जा सका। चोरी की घटना से जुड़े किराना दुकानों में अब्दुल हकीम उर्फ बच्चा बाबु, प्रवेज एवम मरगूब का दुकान शामिल है। चोरों ने बच्चा बाबु के दुकान में लगे कैमरा के साथ छेड़छाड़ किया है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

PG Exam 2020 की प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ी..!!

Image
किशनगंज| पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2019-21 तथा तृतीय सेमेस्टर सत्र 2018-20 की परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित कर दी है। वहीं बीसीए प्रथम सेमेस्टर सत्र 2019-22 व बीसीए तृतीय सेमेस्टर सत्र 2018-21 की परीक्षा प्रपत्र भरने की भी तिथि घोषित कर दी गई है। पीजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि आठ जनवरी व बीसीए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि सात जनवरी निर्धारित की गई है। ये जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दी।

Bharat bandh in Bihar : श्रमिक संगठनों की हड़ताल आज, बैंक रहेंगे बंद..!!

Image
पटना :-   देश के विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल 8 जनवरी यानी बुधवार को होगी। नए मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के विरोध और बेरोजगारी-महंगाई, निजीकरण, एनआरसी-सीएए के खिलाफ उन्होंने इसका आह्वान किया है। हड़ताल को विभिन्न श्रमिक संगठनों व वाम दलों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं, भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल से अलग रहेगा। हड़ताल के कारण बैंकों और बीमा कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा। राज्य के एआईबीईए, एआईबीओ समेत सभी बैंक कर्मचारी संगठनों, विद्युत कर्मचारी संगठनों, अभियंताओं से लेकर टेम्पो यूनियनों, जीवन बीमा निगम और करीब 250 किसान संगठनों ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। कुल 13 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए बिहार सरकार के सरकारी कर्मचारी भी शामिल होंगे। इस सम्बंध में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) महासचिव प्रेमचंद सिन्हा ने सरकार को सूचना भेज दी है। खेत मजदूर, मनरेगा मजदूर, आशाकर्मियों, रसोइया संघ, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, निर्माण मजदूरों, अन्य स्कीम वर्करों, संगठित क्षेत्र के कामगारों, छात्र-युवाओं ने भी समर्थन की घोषणा की है। ...

JNU में छात्रों व अध्यापकों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च..!!

Image
दरभंगा :- देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू में पिछले दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा कैंपस में घुसकर छात्र-छात्राओं व अध्यापकों पर जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार की शाम शहर के नाका-5 से एक कैडल मार्च निकाला गया। संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ अभियान दरभंगा बैनर तले निकला यह कैंडल मार्च खानकाह चौक, मिर्ज़ापुर, भगत सिंह चौक होते हुए दरभंगा टॉवर पहुंचा, जहाँ लोगों ने केंद्र सरकार की निंदा की और हमले में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ़्तारी व घायलों का समुचित इलाज की मांग की। आंदोलनकारियों का कहना था कि इस तरह की घटनाओं को केंद्र सरकार के संरक्षण में आरएसएस, छात्र इकाई एबीवीपी, बजरंग दल आदि के लोगों से करवाया जा रहा है। सरकार की इस तानाशाही के आगे हमारे नौजवान शहीद हो रहे हैं लेकिन सरकार देश को धर्म के आधार पर बाँटने में लगी है। कैंडल मार्च में सक्रिय तौर पर पूर्व पार्षद नफीसुल हक़ रिंकू, पूर्व पार्षद रियाज खान कादरी, अब्दुस्सलाम खान उर्फ़ मुन्ना खान, पार्षद रियासत अली,  रुस्तम कुरैशी, डॉ. राहत अली, गुलाम मोहम्मद, आस मोहम्मद, मोहम्मद उमर, जहांगीर कुरैशी, खलिकुज़्ज़मां उर्फ़ प...

Bihar CM Nitish Kumar || Hindi News Bihar || Hindi News || हिंदी न्यूज़ बिहार ||

Image
Today Breaking News Bihar. ● किशनगंज के ठाकुरगंज नगर के भातडाला पोखर का करेंगे जन उद्धार सौंदर्यीकरण, दिन के 3:00 बजे पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार, सीएम का आगमन को लेकर प्रशाशनिक तैयारी पूरी, सीमा समेत ठाकुरगंज इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती। ● सभी संकुल समन्वयक अपने संकुलाधिन विद्यालय प्रधान को सूचित करें कि वे अपने विद्यालय से दिनांक 07/01/2020 को अपने पोषक क्षेत्र में जल जीवन हरियाली पर प्रभातफेरी निकालना सुनिश्चित करेंगे। आदेशानुसार..!!                 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिघलबैंक। ● अररिया में जल जीवन हरियाली यात्रा का छठा चरण, रजोखर में राजपोखर तालाब का सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, सीएम ने किया वृक्षारोपण। ● मधुबनी- ठंड को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश, 8 जनवरी तक रहेंगे जिले के सभी स्कूल बंद, कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल रहेंगे बंद। ● अररिया जिले में जल जीवन और हरियाली यात्रा, सीएम नीतीश कुमार ने रजोखर का किया दौरा, राजापोखर के जीणोद्धार कार्य का किया अवलोकन, सीएम ने गांव में पौधारपोण का किया अवलोकन। ...

Hindi News || Latest News || News Today || News India || News In Hindi

Image
Today Breaking News..!! ● आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 171 अस्पताल पैनल से बाहर, 4.5 करोड़ का जुर्माना। ● सीएम नीतीश कुमार का आज का कार्यक्रम, मधेपुरा के गौरीपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री, 11 बजे विकास कार्यों का लेंगे जायजा, 12.15 बजे सीएम नीतीश पहुंचेंगे सुपौल, पिपरा में विकास कार्यों का लेंगे जायजा, 1.15 बजे जागरुकता सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, शाम में फिर मधेपुरा लौट जाएंगे सीएम। ● बेगूसराय मंडल कारा में सघन छापेमारी , एसडीओ डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं। ● NRC  के खिलाफ यशवंत सिन्हा निकलेंगे यात्रा, 9 जनवरी को गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू होगी यात्रा, गुजरात, राजस्थान और यूपी में भी निकलेगी यात्रा, 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट में होगा समापन। ● गुवाहाटी में भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच का पहला मुकाबला आज, शाम 7 बजे से खेला जाएगा मैच। ● 6 जनवरी को स्मृति इरानी का अमेठी दौरा, कौशल विकास केंद्र का करेंगी लोकार्पण। ● राजस्थान- कोटा में बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 109 पहुंचा। ● दिल्ली की हवा आज भी खराब, AQI 260 के पार। ...

Kishanganj :- माह दिसंबर 2019 अपराध गोष्टी की बैठक एसपी कुमार आशीष की अध्यक्षता में किया गया।

Image
किशनगंज :-  माह दिसंबर 2019 अपराध गोष्टी की बैठक एसपी कुमार आशीष की अध्यक्षता में किया गया। कुल गिरफ्तारी 135, जिसमें हत्या में एक आर्म्स एक्ट में दो  विभिन्न कांडों में 95 एवं 37 वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। माह में 192 कांडों का निष्पादन किया गया है। अगले माह में प्रतिवेदित कांडों की तुलना में डेढ़ गुना निष्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यवाही एक नजर में :- ● जुर्माने से वसूली गई राशि- जिले में 113 वाहनों से कुल  ₹81,700 (इक्यासी हजार सात सौ) रुपये जुर्माने के रूप में वसूली गई। कोटपा एक्ट के तहत ₹1000 की वसूली की गई है। ●  बरामदगी :- 13 छोटी बड़ी वाहन जिसमें 9 मोटरसाइकिल एवं चार ट्रक जप्त किया गया है। विदेशी शराब 21 लीटर 410 एमएल एवं देसी शराब 63 लीटर 200 एमएल, पशु 105 रास बरामद, देसी आग्नेयास्त्र दो जिसमें देसी पिस्टल एक, कट्टा एक एवं कारतूस एक शामिल है। माह में 64 वारंट , इश्तेहार एक एवं 9 कुर्की का निष्पादन किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश तिवारी, सुमन कुमार सिंह, आरिज एहकाम और तरुण कुमार तरुणेश होंगे सम्मानित। आपका प्रदेश, आपक...

भारत :- हिंदी समाचार || भारतीय स्थानीय समाचार || Indian Local News.

Today Breaking News. ★ CAAके खिलाफ मोर्चा बनाने की कोशिश तेज..!! केरल के CMने 11मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र बचाने की कही बात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी। ★ पाकिस्तान के झूठ का फिर हुआ पर्दाफाश, प्रधानमंत्री इमरान खान ने बांग्लादेश के सात साल पुराने वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर ट्वीट किया था, विदेश मंत्रालय ने इस फेक वीडियो को जारी करने पर इमरान खान की आलोचना की जिसके बाद इमरान खान ने ट्वीट हटा दिया। ★ दिल्ली- केंद्र सरकार के विशेषज्ञों के एक उच्चस्तरीय दल ने किया कोटा अस्पताल का दौरा, अस्पताल में कई नवजातों की हुई है मौत, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गहलोत सरकार को जारी किया नोटिस। ★ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज खगड़िया में बेलदौर प्रखंड के तेलिहार दौरा, 2 करोड़ 20 लाख की लागत से बन रहे बैसा जलकर कार्य का करेंगे निरीक्षण, 2200 करोड़ की  योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 73 करोड़ की लागत बने बिजली पावर सब-स्टेशन समेत अन्य कार्य का करे...

भारत :- आज की बड़ी खबरें..!!

Today Breaking News. ● सुपौल-राजकीय समारोह के साथ पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की पुण्यतिथि आज, सूबे के ऊर्जा, आपदा व जल संसाधन मंत्री सहित अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल। ● सुपौल-भलुआही चौक पर एक किराना दुकान से हजारों की चोरी, ताला व फाटक तोड़कर दिया गया वारदात को अंजाम, मरौना थाना क्षेत्र की घटना। ● खगड़िया -बहादुर यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 2 पिस्टल और 5 चक्र जिंदा कारतूस किया बरामद, 20 अक्टूबर 2019 को बहादुर यादव की हुई थी हत्या, गोगरी थाना पुलिस ने फुदकीचक में किया कार्रवाई। ● कटिहार- चापाकल के नाले की पानी बहाने को लेकर उठे विवाद में दो सगे भाइयों को एक पड़ोसी ने चाकू मार कर गंभीर रूप से किया जख्मी,  दोनों जख्मी भाइयों का सीएचसी में चल रहा है इलाज, मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की कर रहे हैं तहकीकात, फलका थाना के मध्य रहटा गांव की घटना। ● मैं एनआरसी और नागरिकता कानून के खिलाफ लड़ रही हूं। मेरे साथ जुड़ें, मैं सभी लोगों से लोकतंत्र के लिए साथ आने की अपील करती हूं- ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल सीएम (सिलीगुड़ी में)। ...

Bihar News, Hindi News Bihar, बिहार की मुख्य खबरे..!!

Image
बिहार की मुख्य खबरें..!! ● आज कर्नाटक के टुमकुर में किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखण्ड के मदन कुमार सिंह को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि कर्मण पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा। ● पटना :- ठेकेदार से ठगी मामले में तीन गिरफ्तार MPपुलिस ने खगौल से ठगों को किया गिरफ्तार IAS ऑफिसर बनकर की थी 6.50 लाख की ठगी MP के मंदसौर में ठेकेदार ने दर्ज कराया था मामला। ● पटना :- बिहार की राजधानी पटना में पोस्‍टरबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शहर के इनकम टैक्‍स चौराहे पर पोस्‍टर लगाया गया है। इसमें एक तरफ लालू-राबड़ी तो दूसरी तरफ प्रदेश के मौजूदा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हैं और लिखा है- हिसाब दो, हिसाब लो। इस पोस्‍टर में लालू-राबड़ी और सीएम नीतीश के 15 साल के शासनकाल को फोटो के माध्‍यम से दिखाया गया है. इसकी तुलना करते हुए लिखा गया है '15 साल बनाम 15 साल' हालांकि, इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका है कि पोस्‍टर राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) या JDU के समर्थकों द्वारा लगाई गई है। ● बिहार से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें रद्द! ◆12024/12023 हावड़ा जनशताब्दी एक्स रद्द, ...

Hindi News || News in India || Top News In India.

Image
Today Breaking News. ● महाराष्‍ट्र कैबिनेट विस्‍तार के बाद नहीं थम रहा महागठबंधन का असंतोष, शिवसेना सांसद संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया। ● मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना गंठबंधन के नेताओं के बीच असंतोष नजर आने लगा है। हालांकि, अभी कोई खुलकर विरोध तो नहीं जता रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि बीड के माजलगांव से राकांपा के चार बार के विधायक प्रकाश सोलंके ने सोमवार की रात अपनी सीट से इस्तीफा देने के साथ ही साथ राजनीति से ही संन्यास लेने की धमकी दे दी। वहीं, शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने यह कहकर पार्टी में असंतोष को थामने की कोशिश की है कि गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री के पास विकल्प सीमित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को भी जगह देनी थी। वैसे खुद राउत भी दो बार के विधायक अपने भाई सुनील राउत को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। ● नालंदा :- एक तरफ जहां पूरे उत्‍तर भारत समेत बिहार में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं, तो वहीं ...

Hindi News || News Hindi Bihar || Top Today Breaking News Bihar.

Today Breaking News..!! ● 19 जनवरी को बिहार में बनेगी मानव श्रृंखला, जल जीवन हरियाली है मानव श्रृंखला का थीम, सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों से की अपील, श्रृंखला से जुड़ने और सफल बनाने की अपील। ● कटिहार और भागलपुर सीमा पर हादसा, ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत और एक जख्मी, कुर्सेला के नजदीक कटरिया के पास हुआ हादसा, किशनगंज के रहने वाले हैं दोनों लोग। ● पूर्णिया के अमौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार को सरकार ने किया बर्खास्त। ● कटिहार के सनौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार पोद्दार को सरकार ने किया बर्खास्त। ● अररिया के बरदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अकरम रिजवी को सरकार ने किया बर्खास्त। ● बिहार के कई जिलों में 2 जनवरी से नियोजन मेला, श्रम संसाधन विभाग ने नियोजन मेला किया आयोजित, नवादा, मधेपुरा, भोजपुर, जहानाबाद, खगड़िया शामिल। ● बिहार कैबिनेट की बैठख में 21 एजेंडों पर मुहर, 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने के लिए 19 करोड़ राशि आवंटित। ● पटना- JDU का राजगीर में होगा JDU का प्...

हिंदी समाचार, Today Local News || Indian Local News.

Image
  Today Breaking News. ● दहेज के लिए महिला की पीटकर हत्या, ससुर गिरफ्तार। पुर्णिया अमौर के धुरपैली पंचायत के बागढ़र गांव में शनिवार को दहेज के लिए एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का नाम गुलचमन है। इस संबंध में मृत महिला के पिता शेख रजाबुल, ग्राम बागढर के फर्द बयान पर सात नामजद अभियुक्तों के खिलाफ 28 दिसंबर को अमौर थाना में कांड संख्या 189/19 दर्ज की गई। बता दें कि गत दिनों एक घटना के बाद शेख रजाबुल ने मो असलम पिता समसूदीन पर केस किया था। बाद में सामाजिक स्तर पर मेल मिलाप कराकर उसकी बेटी गुलचमन की शादी आरोपी मो असलम के साथ करा दी गई। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज लोभ में उसकी बेटी को तरह तरह से प्रताड़ित करने लगा और छोटी छोटी बात पर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस घटना पर गांव में कई बार पंचायत भी हुई। ● अमौक से कुर्की-जब्ती के वारंटी को किया गिरफ्तार। पुर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में चलाए गए पुलिस छापेमारी अभियान के तहत लंबित मामलों में वर्षों से फरार एक कुर्की जब्ती वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटी सिकंदर तालबाड़ी पंचायत के भेलमाड़ा गांव...

Today Top Hindi News || Indian Local News.

Image
Today Breaking News. ● दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी, सफदरजंग और आयानगर इलाके में 2 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान ● 2019 की विदाई के पल हमारे समाने हैं, अब हम न सिर्फ नए साल में प्रवेश करेंगे, बल्कि नए दशक में प्रवेश करेंगे। ● इसमें देश के विकास को गति देने में वे लोग सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिनका जन्म 21वीं सदी में हुआ है- पीएम मोदी ● इन दिनों हमारे देश के युवा सही व्यवस्था को पसंद करते हैं, वे सिस्टम को फोलो करते हैं। ● युवाओं को अराजकता के प्रति नफरत है। अव्यवस्था, अराजकता के प्रति उन्हें चिढ़ है। जातिवाद, परिवारवाद जैसी अव्यवस्था को वो पसंद नहीं करते हैं-पीएम मोदी ● स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि युवावस्था की कीमत को न आंका जा सकता है। ये जीवन का सबसे मूल्यवान कालखंड होता है। ● आपका जीवन इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी युवावस्था का उपयोग किस प्रकार करते हैं- पीएम मोदी ● हम अलग अलग कॉलेजों में, यूनिवर्सिटीज में और स्कूल्स में पढ़ते तो हैं, लेकिन पढ़ने के बाद Alumni meet एक बहुत सुहाना अवसर है। इस अवसर पर सभी नौजवान पुरानी यादों में खो जाते हैं, इसका एक अलग ह...

आशा कार्यकर्ताओं पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार, अब हर महीने देगी 1000 रुपए मानदेय..!!

Image
बिहार के 94 हजार 249 आशा कर्मियों को अब प्रतिमाह एक हजार रु मानदेय मिलेगा. यह निर्णय नीतीश कैबिनेट की बैठक में बुधवार को लिया गया. आशा कर्मियों को अब प्रतिमाह एक हजार रु मानदेय देने के कैबिनेट के निर्णय से सरकार के खजाने पर 118 करोड़ रुपए का सालाना बोझ बढ़ेगा। बता दें, अभी तक आशा कर्मियों का मानदेय नहीं मिल रहा था. बुधवार को हुई बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी।