Bihar CM Nitish Kumar || Hindi News Bihar || Hindi News || हिंदी न्यूज़ बिहार ||

Today Breaking News Bihar.
Indian Local News

● किशनगंज के ठाकुरगंज नगर के भातडाला पोखर का करेंगे जन उद्धार सौंदर्यीकरण, दिन के 3:00 बजे पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार, सीएम का आगमन को लेकर प्रशाशनिक तैयारी पूरी, सीमा समेत ठाकुरगंज इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती।

● सभी संकुल समन्वयक अपने संकुलाधिन विद्यालय प्रधान को सूचित करें कि वे अपने विद्यालय से दिनांक 07/01/2020 को अपने पोषक क्षेत्र में जल जीवन हरियाली पर प्रभातफेरी निकालना सुनिश्चित करेंगे।
आदेशानुसार..!!
                प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिघलबैंक।

● अररिया में जल जीवन हरियाली यात्रा का छठा चरण, रजोखर में राजपोखर तालाब का सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, सीएम ने किया वृक्षारोपण।

● मधुबनी- ठंड को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश, 8 जनवरी तक रहेंगे जिले के सभी स्कूल बंद, कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल रहेंगे बंद।

● अररिया जिले में जल जीवन और हरियाली यात्रा, सीएम नीतीश कुमार ने रजोखर का किया दौरा, राजापोखर के जीणोद्धार कार्य का किया अवलोकन, सीएम ने गांव में पौधारपोण का किया अवलोकन।

● जल जीवन हरियाली जागरूकता सम्मेलन, सीएम कॉलेज स्टेडियम में सीएम की सभा, मुख्य सचिव, डीजीपी, सांसद, विधायक मौजूद।

● अररिया जिले को सीएम नीतीश की सौगात, 727.93 करोड़ के योजनाओं की दी सौगात, 478 योजनाओं का किया उदघाटन-शिलान्यास।

● अररिया में सूबे के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा, 'जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सभी तालाब और कुओं को अतिक्रमण मुक्त कर जीर्णोद्धार किया जाएगा'।

● बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार की अपील, बिजली बचाने और सौर ऊर्जा के इस्तेमाल करने की लोगों से अपील।

● अररिया में सीएम नीतीश कुमार का संबोधन, 'हमलोग हर तबके के लिए विकास कर रहे हैं', 'बिजली और शौचालय निर्माण का कार्य पूरा'।

● जल- जीवन- हरियाली मिशन के तहत 9 क्षेत्रों में काम जारी, हमने न्याय के साथ विकास किया है, हर घर नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, हर घर तक पक्की सड़क और नाली भी पहुंचाने का लक्ष्य- नीतीश कुमार।

● हर क्षेत्र में विकास का कार्य जारी है, हाशिए पर पड़े तबके को मुख्य धारा से जोड़ना है, समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं, जब से आप लोगों ने काम करने का मौका दिया, हम काम कर रहे हैं- नीतीश कुमार।

● बिजली और शौचालय के निर्माण का कार्य पूरा हुआ, अब बिजली से खेतों की सिंचाई करेंगे किसान, हर घर बिजली पहुंचाने का काम किया, विधानसभा चुनाव के पहले हर घर जल नल पहुंचा देंगे- नीतीश कुमार।

● 'हमने बिहार में 19 करोड़ पौधे लगवाए हैं', 'अगले तीन सालों में 8 करोड़ और पौधे लगाने हैं', जलवायु परिवर्तन से बिहार में बाढ़ और सूखे से कई जिले प्रभावित हुए, हमने आपदा पीड़ितों की पूरी मदद की है, सरकारी खजाने में आपदा पीड़ितों का पहला हक है- नीतीश कुमार।

● जलवायु में असंतुलन हो रहा है, पहले बिहार का हरित आवरण 9 फीसदी था, हरित आवरण को 17 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य, अगले तीन सालों में 8 करोड़ और पौधे लगाने हैं- नीतीश कुमार।

● तालाब, पईन, पोखर और कुएं को अतिक्रमणमुक्त किया गया, सार्वजनिक हैंडपम्प को भी दुरूस्त किया, जलवायु परिवर्तन से सचेत रहने की जरूरत, नए जल स्त्रोतों का निर्माण किया जा रहा है, पानी की बर्बादी को रोकना है- नीतीश कुमार।

● आज सभी सरकारी भवनों पर सोलर प्लेट लगाने का काम शुरू, सौर ऊर्जा को लेकर लोगों को जागरूक होना होगा, बाल- विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ भी अभियान चलाया- नीतीश कुमार, अररिया।

● जल संचयन को लेकर भी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर काम जारी, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाना है- नीतीश कुमार।

● अररिया कॉलेज में अगले सत्र से PG कोर्स शुरु अररिया में सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान पूर्णिया यूनिवर्सिटी के VC को CM का आदेश।

● फणीश्वरनाथ रेणु होगा अररिया इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम, अररिया कॉलेज को जल जीवन हरियाली अभियान में सहयोग करने पर पूरी मदद मिलेगी- नीतीश कुमार।

● दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान
8 फरवरी को वोटिंग, 11 फरवरी को काउंटिंग
14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 तक नामांकन।

● पटना- मानव ऋंखला को लेकर शिक्षा विभाग का निर्देश, क्लास 4 से ऊपर के छात्र स्कूल के सामने खड़े होंगे, बच्चे और टीचर सुबह 9:00 बजे तक स्कूल पहुंचेंगे, 10:30 बजे तक दोपहर का भोजन कर लिया जाएगा, 11:30 से 12:00 बजे तक मानव श्रृंखला में भागीदारी, बिहार में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला को लेकर निर्देश।

● कोचाधामन के चारघरिया से सीएम नीतीश कुमार का काफिला निकला, एनएच 327ई के रास्ते ठाकुरगंज जा रहे हैं सीएम, भातडाला में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत हुए कार्यों का लेंगे जायजा।

● गोपालगंज- कमला राय कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मामला, ABVP के सभी अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द।

● किशनगंज के ठाकुरगंज पहुंचे सीएम नीतीश कुमार भातडाला में तालाब जीर्णोद्धार और वृक्षारोपण कार्यक्रम।

● बिहार के सीएम नीतीश कुमार के ठाकुरगंज दौरे की तस्वीरें, जल जीवन हरियाली यात्रा के दौरान पहुंचे भातडाला, तालाब जीर्णोद्धार और वृक्षारोपण कार्यों का किया अवलोकन, बेनुगढ़ के बाद भातडाला बना हॉट स्पाट, सीएम के दौरे के दौरान कोचाधामन विधायक, स्थानीय विधायक, डीएम, एसपी और सीएम के साथ चल रहे आला अधिकारी रहे मौजूद।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments