Hindi News || News in India || Top News In India.

Today Breaking News.

● महाराष्‍ट्र कैबिनेट विस्‍तार के बाद नहीं थम रहा महागठबंधन का असंतोष, शिवसेना सांसद संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया।

● मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना गंठबंधन के नेताओं के बीच असंतोष नजर आने लगा है। हालांकि, अभी कोई खुलकर विरोध तो नहीं जता रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि बीड के माजलगांव से राकांपा के चार बार के विधायक प्रकाश सोलंके ने सोमवार की रात अपनी सीट से इस्तीफा देने के साथ ही साथ राजनीति से ही संन्यास लेने की धमकी दे दी। वहीं, शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने यह कहकर पार्टी में असंतोष को थामने की कोशिश की है कि गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री के पास विकल्प सीमित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को भी जगह देनी थी। वैसे खुद राउत भी दो बार के विधायक अपने भाई सुनील राउत को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं।

● नालंदा :- एक तरफ जहां पूरे उत्‍तर भारत समेत बिहार में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं, तो वहीं नालंदा जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में पंच पहाड़ियों के बीच कड़ाके की ठंड में भी पर्यटकों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां देश-विदेश से आए हजारों पर्यटक कड़ाके की ठंड के बीच राजगीर की वादियों में आनंद उठा रहे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन भी उनकी सुरक्षा में पूरी मुस्‍तैदी से जुटा हुआ है।

नव वर्ष मानने देश-विदेश से राजगीर पहुंचे सैलानी..!!

बता दें कि राजगीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यहां तापमान करीब 5-6 डिग्री होने के बावजूद देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी आ रहे हैं। राजगीर की वादियों के अलावा विदेशी पर्यटक घोड़ा कटोरा, विश्व शांति स्तूप, सोन भंडार, जरासंध की अखाड़ा, मनियार मठ, वेणुवन, पांडु पोखर जैसे मनोरम दृश्य को देखने पहुंच रहे हैं। यकीनन इससे यह साबित हो रहा है कि देशी-विदेशी सैलानियों के ऊपर कड़ाके की ठंड भी कोई असर नहीं डाल रही है।

● दिल्ली- नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

● जम्मू-कश्मीर- नौशेरा सेक्टर (J&K) में एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के दो जवान शहीद. ऑपरेशन अभी भी जारी है।

● दिल्ली- SBI ने एटीएम से 10 हजार रुपए से ज्यादा कैश निकालने के नियम बदले हैं. रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पैसे निकालने के लिए OTP  अनिवार्य होगा।

● दिल्ली :- IRDA ने चेंज लिंक्ड और नॉन लिंक्ड जीवन बीमा पॉलिसी में बदलाव की घोषणा की है. इससे प्रीमियम महंगा होगा. वहीं, #LIC ने क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लगने वाले चार्ज को भी खत्म करने की घोषणा की है।

● दिल्ली :- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर रामलला को आज 56 भोग लगेगा. 70 वर्षो बाद भक्त फल, मिष्ठान, पकवान का भोग लगाएंगे. हजारों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचे हैं।

● तमिलनाडु :- चेन्नई में भारी बारिश हो रही है।

 नालंदा :- नववर्ष पर बारिश ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित।

● पटना- नए साल के पहले दिन महंगाई का झटका - गैस कंपनियों ने गै़र सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम में 19 रुपये का इज़ाफा किया. अब  दिल्ली में घरेलू LPG सिलिंडर 714 रुपये का हो गया है ।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments