Kishanganj :- माह दिसंबर 2019 अपराध गोष्टी की बैठक एसपी कुमार आशीष की अध्यक्षता में किया गया।

Indian Local News.

किशनगंज :-  माह दिसंबर 2019 अपराध गोष्टी की बैठक एसपी कुमार आशीष की अध्यक्षता में किया गया। कुल गिरफ्तारी 135, जिसमें हत्या में एक आर्म्स एक्ट में दो  विभिन्न कांडों में 95 एवं 37 वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। माह में 192 कांडों का निष्पादन किया गया है। अगले माह में प्रतिवेदित कांडों की तुलना में डेढ़ गुना निष्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यवाही एक नजर में :-

● जुर्माने से वसूली गई राशि- जिले में 113 वाहनों से कुल  ₹81,700 (इक्यासी हजार सात सौ) रुपये जुर्माने के रूप में वसूली गई। कोटपा एक्ट के तहत ₹1000 की वसूली की गई है।

● बरामदगी :- 13 छोटी बड़ी वाहन जिसमें 9 मोटरसाइकिल एवं चार ट्रक जप्त किया गया है। विदेशी शराब 21 लीटर 410 एमएल एवं देसी शराब 63 लीटर 200 एमएल, पशु 105 रास बरामद, देसी आग्नेयास्त्र दो जिसमें देसी पिस्टल एक, कट्टा एक एवं कारतूस एक शामिल है। माह में 64 वारंट , इश्तेहार एक एवं 9 कुर्की का निष्पादन किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश तिवारी, सुमन कुमार सिंह, आरिज एहकाम और तरुण कुमार तरुणेश होंगे सम्मानित।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments