आशा कार्यकर्ताओं पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार, अब हर महीने देगी 1000 रुपए मानदेय..!!
बिहार के 94 हजार 249 आशा कर्मियों को अब प्रतिमाह एक हजार रु मानदेय मिलेगा. यह निर्णय नीतीश कैबिनेट की बैठक में बुधवार को लिया गया. आशा कर्मियों को अब प्रतिमाह एक हजार रु मानदेय देने के कैबिनेट के निर्णय से सरकार के खजाने पर 118 करोड़ रुपए का सालाना बोझ बढ़ेगा।
बता दें, अभी तक आशा कर्मियों का मानदेय नहीं मिल रहा था. बुधवार को हुई बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!