हिंदी समाचार, Today Local News || Indian Local News.

 Today Breaking News.

● दहेज के लिए महिला की पीटकर हत्या, ससुर गिरफ्तार।

पुर्णिया अमौर के धुरपैली पंचायत के बागढ़र गांव में शनिवार को दहेज के लिए एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का नाम गुलचमन है।
इस संबंध में मृत महिला के पिता शेख रजाबुल, ग्राम बागढर के फर्द बयान पर सात नामजद अभियुक्तों के खिलाफ 28 दिसंबर को अमौर थाना में कांड संख्या 189/19 दर्ज की गई। बता दें कि गत दिनों एक घटना के बाद शेख रजाबुल ने मो असलम पिता समसूदीन पर केस किया था। बाद में सामाजिक स्तर पर मेल मिलाप कराकर उसकी बेटी गुलचमन की शादी आरोपी मो असलम के साथ करा दी गई। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज लोभ में उसकी बेटी को तरह तरह से प्रताड़ित करने लगा और छोटी छोटी बात पर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस घटना पर गांव में कई बार पंचायत भी हुई।

● अमौक से कुर्की-जब्ती के वारंटी को किया गिरफ्तार।

पुर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में चलाए गए पुलिस छापेमारी अभियान के तहत लंबित मामलों में वर्षों से फरार एक कुर्की जब्ती वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार वारंटी सिकंदर तालबाड़ी पंचायत के भेलमाड़ा गांव का रहने वाला है। जिसे थानाध्यक्ष विजय कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 ● दिघलबैंक में सांप के काटने से युवती की मौत।

किशनगंज शनिवार की देर शाम प्रखंड के धनतोला पंचायत के जादूटोला गांव में सांप के कांटने के कारण एक युवती की मौत हो गयी है। भारत-नेपाल सीमा से सटे जादूटोला गांव की युवती अमृता कुमारी पिता मदन लाल गणेश को शनिवार की रात करीब आठ बजे आंगन में एक जहरीले सांप ने पांव में डंक मार दिया। घर के लोग युवती को ईलाज के लिए सीमापार नेपाल के चराली स्थित सर्प दंश उपचार केंद्र ले गये। रास्ते में ही युवती की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा शनिवार शाम गांव में घंटों बिजली नहीं रहने के कारण चारों ओर अंधकार के चलते ही युवती को आंगन में सांप पर नजर नहीं पड़ी और उसकी जान चली गई। कनकई नदी के किनारे और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में हर वर्ष दर्जनों लोगों को जहरीले सांपों का दंश झेलना पड़ता है।

 ● ठंड से प्रभावित हो रही आलू की खेती।

पिछले एक सप्ताह से लगातार शीतलहर व भीषण ठंड को लेकर पोठिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आलू किसान झुलसा रोग होने से चिंतित हैं।

● फाइनेशियल बैंक से 32 हजार नगद व सामान की चोरी।

किशनगंज कसेरा पट्टी स्थित आरइसीएफएल फाइनेेंशियल बैंक में शनिवार की रात नगद रुपये सहित अन्य सामानों की चोरी की घटना घटी। जिसमें उक्त शाखा से 32 हजार रुपये नगद व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुरा लिया गया। शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ने सूचना सदर पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। शाखा प्रबंधक ने कहा कलेक्शन को लेकर रविवार को भी शाखा खोल रहे हैं। रविवार को अंदर प्रवेश कर देखा तो बैंक के अंदर सामान बिखरा था। शाखा के आलमिरा में रखे रुपया गायब थे।

● अररिया- पेट्रोल पंप मालिकों पर जानलेवा हमला, हमला कर 3 लाख नकद और मोबाइल भी छीने, दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, फारबिसगंज के MBIT कॉलेज के पास वारदात।

● सीएम नीतीश कुमार का आज का कार्यक्रम, 6 जिलों में संचालित योजनाओं की समीक्षा, ज्ञान भवन में सुबह 11 बजे से होगी बैठक, शाम 4 बजे उद्यमी पंचायत की होगी बैठक, सीएम नीतीश कुमार बैठक में लेंगे हिस्सा।

पटना- बेऊर पुलिस ने की शराब जब्त, नए साल को लेकर हो रही थी तस्करी पानी और कोल्डड्रिंक की बोतलों में शराब, नाथूपुर रोड इलाके में पुलिस की कार्रवाई।

बेगूसराय- बाइक ने ट्रक में मारी टक्कर, टक्कर के बाद ट्रक ने डंपर में मारी ठोकर, सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, बछवारा के रानी गांव के पास हुआ हादसा।

● मैं यह साफ करना चाहता हूं कि जेडीयू एनआरसी और नागरिकता कानून के खिलाफ है। संसदीय स्टैंडिंग कमिटी का डिसेंट नोट आप देख सकते हैं। किस परिस्थिति में जेडीयू ने नागरिकता कानून का दोनों सदनों में समर्थन किया, यह नीतीश कुमार ही बता सकते हैंः प्रशांत किशोर, उपाध्यक्ष, जेडीयू।

● नीतीश कुमार जी बिहार का चेहरा हैं। 2004 से जेडीयू बड़ी पार्टी है। बीजेपी के साथ गठबंधन में भी जेडीयू बड़ी पार्टी के तौर पर लड़ती है। 2004 और 2009 विधानसभाा चुनावों में भी जेडीयू ने बीजेपी से ज्यादा सीटें जीती हैंः प्रशांत किशोर, उपाध्यक्ष जेडीयू।

● मेरा सवाल और चिंता यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष यह क्यों नहीं कह रहे हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों में एनआरसी लागू नहीं होगाः प्रशांत किशोर, जेडीयू।

● पूर्व आईपीएस 77 साल के दारापुरीजी को फेसबुक पोस्ट लिखने के बाद पुलिस उठाकर ले गई। वह बेहद ही ईमानदार आदमी हैंः प्रियंका गांधी।

● भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, 31 दिसंबर की रात दिल्ली, यूपी, हिमाचल में हो सकती है बारिश।

● भारतीय नौसेना ने अपने जवानों-कर्मचारियों के फेसबुक इस्तेमाल पर बैन लगाया। नेवी बेस, डॉकयार्ड और युद्धपोतों पर स्मार्टफोन इस्तेमाल पर रोक।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments