JNU में छात्रों व अध्यापकों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च..!!


Indian Local News

दरभंगा :- देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू में पिछले दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा कैंपस में घुसकर छात्र-छात्राओं व अध्यापकों पर जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार की शाम शहर के नाका-5 से एक कैडल मार्च निकाला गया।

संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ अभियान दरभंगा बैनर तले निकला यह कैंडल मार्च खानकाह चौक, मिर्ज़ापुर, भगत सिंह चौक होते हुए दरभंगा टॉवर पहुंचा, जहाँ लोगों ने केंद्र सरकार की निंदा की और हमले में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ़्तारी व घायलों का समुचित इलाज की मांग की।

आंदोलनकारियों का कहना था कि इस तरह की घटनाओं को केंद्र सरकार के संरक्षण में आरएसएस, छात्र इकाई एबीवीपी, बजरंग दल आदि के लोगों से करवाया जा रहा है। सरकार की इस तानाशाही के आगे हमारे नौजवान शहीद हो रहे हैं लेकिन सरकार देश को धर्म के आधार पर बाँटने में लगी है।

कैंडल मार्च में सक्रिय तौर पर पूर्व पार्षद नफीसुल हक़ रिंकू, पूर्व पार्षद रियाज खान कादरी, अब्दुस्सलाम खान उर्फ़ मुन्ना खान, पार्षद रियासत अली,  रुस्तम कुरैशी, डॉ. राहत अली, गुलाम मोहम्मद, आस मोहम्मद, मोहम्मद उमर, जहांगीर कुरैशी, खलिकुज़्ज़मां उर्फ़ पप्पू बदरे आलम पूर्व पार्षद डॉ, इमामुल हक इमाम, जफर करीम, शाकिर खलीक तनवीर आलम, मोहमद अमजद अब्बास मुखिया, ख्वाजा फरिदुद्दिन रुस्तम, शाहिद अतहर, मोहम्मद इकबाल, रेजाउल्ला अंसारी,साजिद कैसर, मोहम्मद आरजू, अकरम सिद्दीकी हाफ़िज़ लईक मंजर वाजदी,कैस खान, मयंक कुमार यादव, रजी अहमद, मुमताज़ अंसारी, फुजैल अंसारी,मोहम्मद नसीम अहमद दुलारे, , मोहम्मद नौशाद, मौलाना अरशद रहमानी, कारी नसीम अहमद, तहसीन मुश्ताक, राशिद जमाल अर्शी अंसारी, मिन्नत अंसारी, मोहम्मद जुगनू, साहेब खान, सय्यद नसर आलम, राजा खान, महाराजा खान, मोहम्मद आजाद, डॉ, शारिक, अमन नवाज खान, गुलाम मोहम्मद नूरी, नफीस बेग, डॉक्टर तस्कीन आजमी, रहमतुल्ला आजाद, हमिदुल आजाद,आदि शामिल थे।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments