CAA-NRC के विरोध में आज जनाधिकार पार्टी के संरक्षक सह पूर्व सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ठाकुरगंज के गांधी मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे।
आज गुरूवार को जनाधिकार पार्टी के संरक्षक सह पूर्व सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ठाकुरगंज से सीएए, एनआरसी के विरोध ठाकुरगंज के गांधी मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे। उक्त बातों की जानकारी देते हुए जनाधिकार पार्टी के विधाधसभा प्रभारी कल्लू उर्फ शहनवाज आलम ने बताया कि केन्द्र सरकार के एनआरसी और सीएए कानून के विरोध मे पूर्व सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व मे जाप पार्टी लगातार विरोध -प्रदर्शन बिहार के विभिन्न क्षेत्रों मे कर रही है। लेकिन बिहार सरकार द्धारा एनआरपी लागू करने की धोषणा के बाद जनाधिकार पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध का निर्णय पूरे बिहार में करने का लिया है। जिसका शंखनाद ठाकुरगंज से आरंभ होगा। जिसके लिए जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को ठाकुरगंज के गांधी मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे। जिसको लेकर जनसंपर्क जारी है।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!