Hindi News || News Hindi Bihar || Top Today Breaking News Bihar.
Today Breaking News..!!
● 19 जनवरी को बिहार में बनेगी मानव श्रृंखला, जल जीवन हरियाली है मानव श्रृंखला का थीम, सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों से की अपील, श्रृंखला से जुड़ने और सफल बनाने की अपील।
● कटिहार और भागलपुर सीमा पर हादसा, ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत और एक जख्मी, कुर्सेला के नजदीक कटरिया के पास हुआ हादसा, किशनगंज के रहने वाले हैं दोनों लोग।
● पूर्णिया के अमौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार को सरकार ने किया बर्खास्त।
● कटिहार के सनौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार पोद्दार को सरकार ने किया बर्खास्त।
● अररिया के बरदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अकरम रिजवी को सरकार ने किया बर्खास्त।
● बिहार के कई जिलों में 2 जनवरी से नियोजन मेला, श्रम संसाधन विभाग ने नियोजन मेला किया आयोजित, नवादा, मधेपुरा, भोजपुर, जहानाबाद, खगड़िया शामिल।
● बिहार कैबिनेट की बैठख में 21 एजेंडों पर मुहर, 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने के लिए 19 करोड़ राशि आवंटित।
● पटना- JDU का राजगीर में होगा JDU का प्रशिक्षण शिविर, 22 और 23 जनवरी को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, 400 मास्टर ट्रेनरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, नीतीश कुमार समेत तमाम नेता रहेंगे मौजूद।
● बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन में खींचतान
सीएम नीतीश कुमार ने कहा- 'सब ठीक है'..!!
● किशनगंज के फरिंगगोला चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 72 बोतल विदेशी शराब के साथ मोतीहारी निवासी मुन्ना कुमार को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार।
● गोपालगंज- कोहरे की वजह से 3 गाड़ियों में टक्कर, स्कॉर्पियो के ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत, ट्रक और स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर, बरौली एनएच 28 पर सलोना गांव के पास हादसा।
● सुपौल डीएम महेंद्र कुमार और एसपी ने जरुरतमंदों में बांटे कंबल, इलाके में भीषण सर्दी से जिंदगी बेहाल है।
● महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आज तीन महिलाओं समेत पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इन 5 नक्सलियों के ऊपर 27 लाख रुपए का इनाम था।
● दिघलबैंक- ताराबाड़ी चौक पर बाइक सवार ने बुज़ुर्ग को मारी ठोकर, घायल व्यक्ति को भेजा गया पौआखाली पीएचसी, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, हादसे में बाइक सवार और बुजुर्ग को भी आई गंभीर चोट।
● कोचाधामन - किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघाडी पोखरिया के शिक्षक शमीम अख्तर साहब हुए रिटायर, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित, कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मास्टर मुजाहिद आलम और स्थानीय लोग हुए शामिल।
● बहादुरगंज रसल हाईस्कूल ग्राउंड में पप्पू यादव औऱ रंजीत रंजन की सभा, नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ सैकड़ों लोग जुटे, केंद्र सरकार से कानून को वापस लेने की मांग, जिले लगातार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
●मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, सरैया थाना पुलिस ने तीन देसी कट्टा, चार कारतूस और दो बाइक को किया बरामद।
● वैशाली- भगवानपुर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन कुख्यात को किया गिरफ्तार, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और अन्य सामानों को किया बरामद।
● आज सफदरजंग में 4.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 4.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 3.7 डिग्री सेल्सियस और आय नगर में 4.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा- मौसम विभाग।
● कटिहार के कुर्सेला के पास कटैया में डंपर का कहर, झिलझिली के मास्टर शम्स कमर साहब की बाइक के उड़े परखच्चे, हादसे में एक युवक गंभीर रुप से जख्मी, हमारे बीच नहीं रहे शम्स कमर साहब, जमुूई के झाझा में पोस्टेड थे।
● मेल और एक्सप्रेस नॉन एसी ट्रेनों के किराए में 2 पैसे/किमी की बढ़ोतरी, 1 जनवरी से होगा प्रभावी।
● रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी की। सब अर्बन किराया में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। नॉन एसी और नॉन-सबअर्बन किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर के मुताबिक बढ़ोतरी की गई।
● बिहार सरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती 28 दिसंबर को राज्य समारोह के रूप में मनाएगी।
● जुलाई - सितंबर में चालू खाते का घाटा कम होकर जीडीपी के 0.9 प्रतिशत या 6.3 अरब डॉलर पर, एक साल पहले इसी तिमाही में यह जीडीपी के 2.9 प्रतिशत पर था-आरबीआई।
● पटना रेलवे स्टेशन के पास निहत्थे ने लूट लिया बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में घुसकर 9 लाख रुपए लेकर हुआ फरार।
● एनसीपी चीफ शरद पवार ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ जारी उनके विरोध का समर्थन किया।
● जोकीहाट थाना पुलिस ने नशे के कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गेरकी गांव से धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नशीली दवाई और शराब बरामद की गई है। एसएचओ विकास कुमार आजाद के मुताबिक धंधेबाज गोपाल शर्मा लंबे समय से इस धंधे में लिप्त रहा है। छापेमारी के दौरान 285 बोतल नशीली दवाई और 11 पीस टेट्रा पैक शराब और एक लीटर देसी शराब बरामद किया गया है।
● बिहार की रणजी टीम में चार परिवर्तन- बिहार का अगला मैच तीन जनवरी से मोईनुल हक़ स्टेडियम में मिजोरम से है। बिहार टीम में साबिर खान , समर कादरी , निशांत और शशि शेखर के स्थान पर शब्बीर खान (U-23), अभिजीत साकेत , लखन राजा और यशश्वी रिषभ को शामिल किया गया है।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!