मोदी सरकार ने इस साल बाढ़ राहत पैकेज में एक भी पैसा बिहार को नहीं दिया है, जानिए क्यों..?
दिल्ली :- मोदी सरकार ने इस साल बाढ़ राहत पैकेज में एक भी पैसा बिहार को नहीं दिया है, बीते मंगलवार को केन्द्र ने राज्यों के लिए 5908 करोड़ रूपये जारी किए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा राहत फंड के लिए बैठक हुई. मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं. जिसमें बिहार को आर्थिक मदद ना दिए जाने का फैसला हुआ. जबकि बीते दो सालों में बिहार बाढ़ की चपेट में रहा था। केन्द्र सरकार ने बाढ़ राहत के लिए कर्नाटक को 1869 करोड़ रूपये जारी किए. मध्य प्रदेश को 1749 करोड़ रूपये का पैकेज मिला. जबकि उत्तर प्रदेश को 956 करोड़ रूपये देने का फैसला हुआ. इससे पहले भी कर्नाटक को 1200 करोड़, मध्य प्रदेश को 1000 करोड़ और महाराष्ट्र को 600 करोड़ रूपये जारी किए गए थे. उस समय बिहार को भी 400 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मिला था. बिहार की नीतीश सरकार ने केन्द्र से राहत और पुनर्वास के लिए 4 हजार करोड़ रूपये की मांग की थी. केन्द्र की एक टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था. लेकिन जब मदद की बारी आई तो बिहार को कुछ नहीं मिला. जब राज्य सरकार के अफसरों ने केंद्र से पूछा तो जवाब मिला कि केन्द्र सरकार की एक टीम जल्द बिहार का दौरा कर सकती है।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!