Bahadurganj | एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरी..!!

Indlocalnews.blogspot.com

बहादुरगंज। बीती रात अज्ञात चोर द्वारा एलआरपी चौक बहादुरगंज स्थित तीन किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एस्बेस्टस के छत का नट खोलकर ऊपर के रास्ते दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की। जानकारी के अनुसार कुछ सामान और गल्ले में रखी राशि को शामिल कर लगभग दस हजार की चोरी को अंजाम देने की पीड़ित दुकानदारों ने हवाला दिया है। चोरी की घटना जिन किराना दुकानों में घटी उसमें लाखों का सामान मौजुद था। मगर एक दुकान में सीसीटीवी लगे रहने के कारण बड़ी चोरी की घटना को अंजाम नही दिया जा सका। चोरी की घटना से जुड़े किराना दुकानों में अब्दुल हकीम उर्फ बच्चा बाबु, प्रवेज एवम मरगूब का दुकान शामिल है। चोरों ने बच्चा बाबु के दुकान में लगे कैमरा के साथ छेड़छाड़ किया है।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments