Today Top Hindi News || Indian Local News.

Today Breaking News.
Indian Local News

● दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी, सफदरजंग और आयानगर इलाके में 2 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

● 2019 की विदाई के पल हमारे समाने हैं, अब हम न सिर्फ नए साल में प्रवेश करेंगे, बल्कि नए दशक में प्रवेश करेंगे।

● इसमें देश के विकास को गति देने में वे लोग सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिनका जन्म 21वीं सदी में हुआ है- पीएम मोदी

● इन दिनों हमारे देश के युवा सही व्यवस्था को पसंद करते हैं, वे सिस्टम को फोलो करते हैं।

● युवाओं को अराजकता के प्रति नफरत है। अव्यवस्था, अराजकता के प्रति उन्हें चिढ़ है। जातिवाद, परिवारवाद जैसी अव्यवस्था को वो पसंद नहीं करते हैं-पीएम मोदी

● स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि युवावस्था की कीमत को न आंका जा सकता है। ये जीवन का सबसे मूल्यवान कालखंड होता है।

● आपका जीवन इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी युवावस्था का उपयोग किस प्रकार करते हैं- पीएम मोदी

● हम अलग अलग कॉलेजों में, यूनिवर्सिटीज में और स्कूल्स में पढ़ते तो हैं, लेकिन पढ़ने के बाद Alumni meet एक बहुत सुहाना अवसर है। इस अवसर पर सभी नौजवान पुरानी यादों में खो जाते हैं, इसका एक अलग ही आनंद है- पीएम मोदी

● मुझे विश्वास है कि भारत में ये दशक न सिर्फ युवाओं के विकास के लिए होगा बल्कि युवाओं के सामर्थ्य से देश का विकास करने वाला भी साबित होगा। भारत को आधुनिक बनाने में युवा पीढ़ी की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है- पीएम मोदी

● मैंने 15 अगस्त को लालकिले से देशवासियों से एक आग्रह किया था और देशवासियों से local खरीदने का आग्रह किया था।

●आज फिर से मेरा सुझाव है कि क्या हम स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को प्रोत्साहन दे सकते हैं?

● क्या उन्हें अपनी खरीदारी में स्थान दे सकते हैं?- पीएम मोदी

● क्या हम संकल्प ले सकते हैं कि 2022 तक जब आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे, इन 2-3 साल हम स्थानीय उत्पाद खरीदने के आग्रही बनें?

● भारत में बना, जिसमें हमारे देशवासियों के पसीने की महक हो, ऐसी चीजों को खरीदने का हम आग्रह कर सकते हैं क्या?- पीएम मोदी

● महात्मा गांधी ने स्वदेशी की इस भावना को एक ऐसे दीपक के रूप में देखा जो लाखों के जीवन को रोशन करता हो। गरीब से गरीब के जीवन में समृद्धि लाता हो। सौ साल पहले गांधी जी ने एक बड़ा जन आन्दोलन शुरु किया। इसका एक लक्ष्य था भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना-पीएम मोदी

● हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि देश के नागरिक आत्मनिर्भर बनें और सम्मान के साथ अपना जीवन व्यापन करें। मैं एक ऐसी पहल की चर्चा करना चाहूंगा। वो पहल है जम्मू-कश्मीर का 'हिमायत' कार्यक्रम। हिमायत कार्यक्रम स्किल डेवलपमेंट और रोजगार से जुड़ा है- पीएम मोदी

● आपको जानकार अच्छा लगेगा कि हिमायत कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले 2 साल में 18 हजार युवाओं को अलग -अलग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

● इनमें से करीब 5 हजार लोग तो अलग अलग जगह Job कर रहे हैं और बहुत सारे स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ रहे हैं- पीएम मोदी

● भारत में Astronomy यानि खगोल-विज्ञान का बहुत ही प्राचीन और गौरवशाली इतिहास रहा है। आकाश में टिमटिमाते तारों के साथ हमारा संबंध उतना ही पूराना है जितनी हमारी सभ्यता-पीएम मोदी

● आर्यभट ने सूर्य-ग्रहण, चन्द्र-ग्रहण की विस्तार से व्याख्या की है। भास्कर जैसे उनके शिष्यों ने इस Knowledge को आगे बढ़ाने के प्रयास किये। केरल में, संगम ग्राम के माधव, इन्होंने ब्रहमाण्ड में मौजूद ग्रहों की स्थिति की गणना करने के लिए Calculus का उपयोग किया- पीएम मोदी

● ISRO के पास ASTROSAT नाम का एक Astronomical satellite है।

● सूर्य पर रिसर्च करने के लिए ISRO 'आदित्य' के नाम से एक दूसरा satellite भी लॉन्च करने वाला है।

● खगोल विज्ञान को लेकर चाहे हमारा प्राचीन ज्ञान हो या आधुनिक उपलब्धियां, हमें इन्हें अवश्य समझना चाहिए- पीएम मोदी

● पिछले 6 महीने में, 17वीं लोकसभा के दोनों सदन बहुत ही Productive रहे हैं।

● लोकसभा ने 114% काम किया, तो राज्यसभा ने 94% काम किया।

● मैं दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों, सभी राजनैतिक दलों और सभी सांसदों को उनकी सक्रिय भूमिका के लिये बधाई देना चाहता हूं- पीएम मोदी

● बिहार में ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, पटना में 7 साल बाद पारा 4 डिग्री के करीब पहुंचा, गया जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, 31 से 3 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं। सूबे में शीतलहर से अब तक दर्जनभर लोगों की मौत हो चुकी है

● मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए राजगीर के गुरुद्वारा पहुंचे, उन्होंने यहां पहुंचकर मत्था टेका, उसके बाद शबद कीर्तन में शामिल हुए

● मुजफ्फरपुर में छात्रा को जिंदा जलाने का मामला, आरोपी राजा राय और मुकेश को लिया रिमांड पर, 24 घंटे से पुलिस रिमांड में हो रही है पूछताछ, दुष्कर्म में नाकाम होने पर छात्रा को जलाया था, इलाज के दौरान पटना में छात्रा की हुई थी मौत

● कोहरे को लेकर ECR ने कैंसिल की कई ट्रेनें
   13240- पटना कोटा एक्सप्रेस,
   14223/24- बुद्धपूर्णिमा एक्स
   13120- आनंद विहार सियालदह एक्स
   11105- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्स
   12328- उपासना एक्सप्रेस को किया
   12369- कुंभ एक्सप्रेस, 15955- ब्रह्मपुत्र मेल
   13007/08- उद्यान आभा तूफान एक्स

● मुजफ्फरपुर- सदर थाना क्षेत्र में कैश वैन से 24 लाख लूट मामले में अबतक पुलिस को नहीं मिली है कामयाबी

● हेमंत सोरेन आज 2 बजे लेंगे झारखण्ड के सीएम पद की शपथ, सूबे में नहीं होगा कोई डिप्टी सीएम, जाने माने लोग शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल, दोपहर 2 बजे रांची के मोरहाबादी में समारोह का आयोजन।

● किशनगंज अनुमंडल पदाधिकारी शाहनवाज नियाजी ने जरुरतमंदों में कंबल का किया वितरण।

● पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल ने मसौढ़ी सिविल कोर्ट में एडीजे और सब जज कोर्ट का उदघाटन किया।

● कोलकाता एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने गोल्ड स्मग्लिंग के आरोप में दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

● हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ।

● जामिया मल्लिया इस्लामिया की छात्रा आयशा ने कहा, पिछले दो सप्ताह में केरल की सरकार ने जामिया के कई स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है।

● किशनगंज में AIMIM नेता असदुद्दीन औवेसी की जनसभा, नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध रैली।

● बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के डीजी मोहम्मद शफीनुल इस्लाम ने NRC पर कहा, यह पूरी तरह से आंतरिक मामला है। बीजीबी अवैध रूप से देश में घुसने वालों को रोकने का काम करती रहेगी।

● मायावती का ऐक्शन। बहुजन समाज पार्टी से विधायक रमाबाई परिहार को निलंबित किया। वह मध्य प्रदेश के पथेरिया से विधायक हैं। उन्होंने CAA का समर्थन किया था।

● राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। लोधी रोड इलाके में दर्ज किया गया 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान

● मौसम विभाग के मुताबिक आज लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री, पालम में 3.2 डिग्री और सफदरजंग में 3.4 डिग्री दर्ज किया गया

● मेरठ के एसपी के वायरल विडियो पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'अगर यह सच है तो निंदनीय है और कार्रवाई करनी चाहिए।'

● मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में पारा गिरा है।

● भारत पेट्रोलियम के सेल्स मैनेजर (कटिहार, अररिया एवं किशनगंज) के द्वारा माँ मंसा फ्यूल सेन्टर, बिशनपुर में ग्राहक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया एवं बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए पम्प संचालक उत्तम चौधरी एवं गौतम चौधरी का सराहना किया। नये साल के मौके पर जनवरी से पम्प में एटीएम की सुविधा भी ग्राहकों को प्रदान किये जाने की जानकारी भी ग्राहकों को दिया गया जिससे लोगों को कैश लेन देन में सुविधा होगी।

● रामेश्वर उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस पार्टी के कोटे से मंत्री पद की शपथ ली, 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत को हरा कर विधायक चुने गए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं रामेश्वर उरांव।

● रामेश्वर उरांव राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, रामेश्वर उरांव पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने बिहार का डीआईजी रहते हुए बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया था।

● चतरा विधानसभा सीट से साल 2000 से 2009 तक विधानसभा के सदस्य रहे सत्यानंद भोक्ता, बीजेपी की टिकट पर विधायक निर्वाचित होते रहे, 2014 में बीजेपी ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया तब उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा का दामन थाम लिया, 2019 में RJD की टिकट पर फिर से विधायक चुने गए।

● आलमगीर आलम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पाकुड़ विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने इस सीट से साल 2000, 2004, 2014 और 2019 की चुनाव जीता, आलमगीर आलम ने पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली है. इस बार कांग्रेस की तरफ से वो विधायक दल के नेता चुने गए।

● बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर कहा है कि ''झारखंड में हुए आज शपथ ग्रहण समारोह में पूरब से चिट फंड पंहुचा था, तो दक्षिण से 2G, वहीं उत्तर से चारा घोटाला, तो मध्य से नेशनल हेराल्ड और रही सही कसर मुख्यमंत्री जी के पिता जी के कोयला घोटाले ने पूरी कर दी।

● पूर्णिया - सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो की मौत।
घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के धमदाहा स्टेट हाईवे 65 बेहवलिया स्थान के समीप हुई है। मृतक की पहचान नही हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

● पूर्णिया - सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो की मौत।
घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के धमदाहा स्टेट हाईवे 65 बेहवलिया स्थान के समीप हुई है। मृतक की पहचान नही हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

● अररिया- पेट्रोल पंप संचालक से 3 लाख की लूट, फारबिसगंज में मारपीट कर लुटेरों ने छीने रुपए, अपराधियों के हमले में पंप संचालक का भाई भी जख्मी।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments