Posts

Hindi News :- भारत की 50 बड़ी खबरें। Indian Local News.

Image
Today Breaking News. ● बिहार के सीएम नीतीश कुमार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, मानव श्रृंखला को लेकर सभी जिलों से ले रहे हैं, रिपोर्ट। ● डीएसपी देविंदर सिंह के पकड़े जाने बोले जम्मू कश्मीर गर्वनर के सलाहकार फारुख खान, हर संगठन में ऐसे लोग होते हैं। लेकिन यहां जम्मू कश्मीर पुलिस की तारीफ करनी चाहिए कि उन्होंने उनका पर्दाफाश किया। ● आतंकियों के साथ पकड़े गए डीसीपी देविंदर सिंह पर जम्मू कश्मीर पुलिस की सफाई आई। पुलिस ने बताया कि उन्हें गृह मंत्रालय की तरफ से कोई वीरता पुरस्कार नहीं मिला है। देविंदर सिंह को सिर्फ जम्मू कश्मीर सरकार ने वीरता पुरस्कार दिया था। ● दिल्ली कोर्ट ने कहा, 'भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद एक उभरते हुए राजनेता हैं। विरोध करने में क्या गलत है? मैंने कई लोगों को देखा है और कई मामले भी देखे हैं जहां विरोध प्रदर्शन संसद के बाहर हुए।' ● दिल्लीः डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की 4 सदस्यीय टीम छात्रों के साथ बातचीत के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया पहुंची। ● दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को गवाहों को समन जारी करने और...

आज किशनगंज जिला का 30वां स्थापना दिवस..!!

Image
किशनगंज बिहार का एक शहर है, यह किशनगंज जिला का मुख्यालय है। बिहार की राजधानी पटना से 425 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित यह जगह पहले कृष्‍णाकुंज के नाम से जाना जाता था। पर्यटन की दृष्टि से यहां पर पर्यटक खगरा मेला, नेहरु शांति पार्क, चुर्ली किला, जैसे जगह घूम सकते है। किशनगंज का क्षेत्रफल 1,884 वर्ग किलोमीटर है। किशनगंज जिले के पश्चिम में अररिया जिला, दक्षिण-पश्चिम में पूर्णिया जिला, पूर्व में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला, और उत्तर में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला और नेपाल से घिरा हुआ है। 2011 की जनगणना के अनुसार किशनगंज जिले की आबादी लगभग 16,90,948 है। जिले में जनसंख्या घनत्व 898 प्रति व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर (2,330 / वर्ग मील) है। किशनगंज में प्रत्येक 1,000 के लिए 946 महिलाओं का लिंग अनुपात पुरुष, और 57.04% की साक्षरता दर है। किशनगंज जिले के गठन की कहानी..!! किशनगंज पूर्णिया के पुराने और महत्वपूर्ण अनुमंडल थे। सोशल वर्कर्स, नेताओं, पत्रकार, व्यापारी, किसान आदि सहित किशनगंज के लोगों के सत्रह वर्षों के लंबे और कठिन संघर्ष के बाद, किशनगंज जिला 14 जनवरी 1990 को अस्तित्व...

Hindi News :- देश-दुनिया की 50 बड़ी खबरें - Indian Local News.

Today Breaking News. ● मायावती- राजस्थान में कांग्रेस ने BSP को तोड़ा, इसलिए बैठक में शामिल नहीं होगी पार्टी। ● दिल्ली- कांग्रेस की ओर से CAA के विरोध में बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होगी BSP। ● पटना- सब्जी बाग में CAA-NRC के खिलाफ सत्याग्रह,दिल्ली के शाहीन बाग की तरह सब्जी बाग में धरना प्रदर्शन,सभी समुदाय के लोग धरना प्रदर्शन में हुए शामिल,भारी संख्या में महिला और पुरुष धरना में ले रहे हैं हिस्सा। ● पटना- सफाई कर्मियों ने कामकाज किया ठप 4 माह के बकाए वेतन भुगतान की है मांग,कंकड़बाग और बांकीपुर अंचल के कर्मी शामिल,कामकाज ठप कर सभी कर रहे हैं प्रदर्शन। ● न्यू जीलैंड दौरे के लिए उप कप्तान रोहित शर्मी की भारत की टी20 टीम में वापसी, संजू सैमसन को नहीं मिला मौका। टी20 टीम: विराट कोहली (C), रोहित शर्मा (VC), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर। ● शबरिमला में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, CJI एसए बोबडे की अ...

Jharkhand :- NRC, CAA और NPR के ख़िलाफ़ झारखंड में विरोध प्रदर्शन तेज. - Indian Local News

झारखंड विधानसभा चुनाव के नागरिकता संशोधन एक्ट 2019 के खिलाफ सूबे में आंदोलन अब तेज हो गया है। इसी कड़ी में लोहरदगा शहर में भी लोगों ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार की नीति का विरोध किया है। यहां पर जुलूस में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की है। लोगों का मार्च बड़ी मस्जिद से निकला और अंजुमन इस्लामिया तक पहुंचा, भीड़ में शामिल लोगों ने एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में जमकर नारे लगाए। जुलूस में शामिल हजारों की संख्या में लोग बड़ी मस्जिद होते हुए सोमवार बाजार, सुभाष चौक, रेलवे साईडिंग, ब्लॉक मोड़ से समाहरणालय तक पहुंचा, लोग तिरंगा और तख्ती हाथों में लेकर चल रहे थे। इन लोगों के जनसभा के बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदर्शन का कांग्रेस पार्टी, जेएमएम, सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, बहुजन क्रांति मोर्चा ने भी समर्थन दिया था। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Bihar | आज की बड़ी खबरें - Indian Local News.

Image
आज की बड़ी खबरें..!! ● बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की परीक्षा आज, 11880 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज और 20 जनवरी को ली जाएगी परीक्षा, परीक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, दो पालियों में परीक्षा का किया गया आयोजन, सुबह 10 से 12 बजे और 2 से 4 बजे परीक्षा। ● बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा:- परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी होगी बॉयोमेट्रिक तरीके से फिंगरप्रिंट भी लिए जाएंगे परीक्षा के लिए बिहार में 550 सेंटर बनाए गए एक शिफ्ट में होंगे करीब 3.25 लाख अभ्यर्थी। ● ठंड और घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट:- 12392 - श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई चल रही घंटे लेट। 12326 नागालैंड कोलकाता सुपरफास्ट 5 घंटे लेट। 12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे लेट। 12436 आनंद विहार जयनगर गरीब रथ 5 घंटे लेट। 12368 आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला 4 घंटे लेट। 15635 गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस भी 2 घंटे है लेट। 13007/13008 - तूफान एक्सप्रेस को किया रद्द। 12369 - हरिद्वार हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस रद्द। 12328 - उपासना एक्सप्र...

बिहार कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर मुहर।

बिहार कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर मुहर..!! ★बिहार में गवाहों को मिलेगी विशेष सुरक्षा सुविधा ★सरकार ने गवाह सुरक्षा योजना के लिए दी मंजूरी ★अतिसंवेदनशील केस के गवाह- परिजन को सुरक्षा कैबिनेट विशेष सचिव  ★उपेंद्रनाथ पांडेय की सेवा बढ़ी ★उपेंद्रनाथ पांडेय का एक साल के लिए एक्सटेंशन ★अररिया पॉलटेक्निक कॉलेज के नाम में बदलाव फणीश्वर नाथ रेणु के नाम पर रखा गया नाम ★कई सरकारी निर्माण के लिए 61.57 करोड़ स्वीकृत ★धौंस नदी पर बराज और सिंचाई योजना को मुहर ★सिंचाई योजना के लिए 47 करोड़ की राशि स्वीकृत ★शराब बंदी के लिए बने पुलिस निरीक्षक के 50 पद ★वनक्षेत्रों को बढ़ाने के लिए 141 करोड़ की स्वीकृति ★पूर्णिया के चिकित्सा पदाधिकारी सेवा से बर्खास्त ★कटिहार के चिकित्सा अधिकारी सेवा से बर्खास्त आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

बिहार की 20 बड़ी खबरें - Indian Local News.

Image
बिहार की 20 बड़ी खबर..!! 1: पटना यूनिवर्सिटी का स्थापना दिवस समारोह आज, सम्मानित किए जाएंगे 41 टॉपर्स। 2: गोपालगंज जिले में अबतक नही शुरू हुई धान की खरीद, 15 नवम्बर से ही सरकार ने धान खरीद का जारी किया था निर्देश, निर्देश के बावजूद किसी भी पैक्स पर नहीं हो रही खरीद। 3: गोपालगंज- मानव श्रृंखला को लेकर तैयारी तेज, डीएम के नेतृत्व में सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में जागरूकता बैठक का आयोजन, सभी विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों को दी जा रही है जानकारी, 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली को लेकर आयोजित है मानव श्रृंखला। 4: पटनासिटी- नंदी थाना के मौजीपुर में छत के रास्ते से घुसे चोर, नकद और गहने सहित लाखों के सामान की चोरी 5: पटना विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह, कुल 41 टापर्स को किया जाएगा सम्मानित, सीनेट हॉल में विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल, 1 अक्टूबर को मनाया जाता है स्थापना दिवस, जलजमाव के कारण स्थगित हुआ था समारोह। 6: सरकार ने तो गेहूं किसानों को ठग लिया..!! कोचाधामन में गेहूं किसान बेहद परेशान हैं,  सरकारी बीज लेने का किसानों को इतना बड़ा फायदा हुआ है, 32 एकड़ एरिय...

धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति नहीं होने देंगे : पप्पू यादव.

Image
पूर्णिया:- बैसा प्रखंड के रौटा बाजार में गुरुवार को जन सहयोग समिति व सामाजिक भागीदारी के संयुक्त तत्वाधान में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि देश में जो नागरिकता संशोधन कानून लाया गया है, उससे देश के लोगों के बीच मतभेद पैदा किया जा रहा है। धर्म के आधार पर राजनीति कर यह तानाशाही सरकार देश में बटवारें की राजनीति कर रही है। हमारा भारत विश्व के सभी देशों से बिल्कुल अलग है क्योंकि यह गुलदस्ते की तरह विश्व में यह संदेश देता आ रहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब एक हैं। हमें कोई भी ताकत न तो जुदा कर सकती है और न ही मिटा सकती है। उन्होंने कहा कि ये सीएए और एनआरसी नहीं है, बल्कि ये भारत की सत्ता और सियासत है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का सव...

बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा मालिकों पर होगी कार्रवाई.

Image
पूर्णिया| शहर में निबंधन करवाए बिना सड़क पर फर्राटे भरने वाले ई-रिक्शा पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला परिवहन विभाग अब वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात के नियम तोड़ने वाले ई- रिक्शा को जब्त करेगी। इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों को लाइसेंस भी बनवाना होगा। जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार ने आदेश जारी कर कहा कि शहर में बिना निबंधन और लाइसेंस वाले ई रिक्शा चलाना गैर कानूनी है। जल्द ही जिले में नियमों को ताक पर रख कर चलने वाले ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सभी ई- रिक्शा चालकों और मालिकों को निर्देश दिया जाता है कि 15 जनवरी तक किसी भी हाल में अपने वाहन का निबंधन करवा लें। निबंधन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत इनसे पांच हजार रुपए फाइन तक वसूला जाएगा। इसके अलावा ई-रिक्शा बेचने वाले एजेंसियों को नोटिस भेज दिया गया है कि उनके यहां से बेचे गए ई-रिक्शा का जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। हाल के दिनों में रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की कवायद तेज हुई है। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के लगभग सभी नियम ई-रिक्शा पर भी लागू होंगे। नियम के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए...

DMU : चक्के में आयी खराबी, डेढ़ घंटे तक यात्रियों का हंगामा

Image
पूर्णिया से सहरसा जा रही 75257 डाउन डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के चक्के में एकाएक गड़बड़ी आ गयी। इससे रेल पटरी को नुकसान पहुंच रहा था। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही रेल अधिकारियों ने सतर्कता बरता। और ट्रेन का परिचालन रोक दिया। जिससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी। रेल अधिकारियों ने सहायक स्टेशन अधीक्षक बनमनखी जंक्शन को मेमो देकर ट्रेन रोकने का आदेश दिया था। जिससे तकरीबन एक घंटे से अधिक डीएमयू पैसेंजर ट्रेन बनमनखी जंक्शन पर खड़ी रही। ट्रेन में सफर कर रहे सैकड़ों यात्रियों ने ट्रेन परिचालन कराने को लेकर जमकर बवाल काटा। पूर्णिया और बनमनखी के पार्ट 2 के कई परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने में विलंब भी हो गया। इससे छात्र-छात्राओं ने भी स्टेशन कंट्रोल रूम गेट पर पहुंच कर हंगामा किया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि सहरसा से पूर्णिया आने के क्रम में ही मुरलीगंज और जानकीनगर के बीच डीएमयू के चक्के में गड़बड़ी आ गयी थी। जिससे रेलवे स्टेशन में एलार्म मिला था। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

छातापुर के मिडिल स्कूल में हुई विविध कार्यक्रम, सफल बच्चे हुये पुरस्कृत..!!

Image
छातापुर।सुपौल। सोनू कुमार भगत छातापुर में बाल विवाह, दहेज उन्मूलन,जल जीवन  हारियाली, सरक सूरक्षा को लेकर सी आर  सी  मध्य विद्यालय छातापुर  से उच्च विद्यालय सुरपतगंज  तक जागरूकता रैली आज शनिवार को निकाली गई।  जिसमें स्कूली बच्चे भाग लेकर 19 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके बाद म. वि. छातापुर  में निबंध ,भाषन , चित्रांकन ओर  मेहंदी प्रतियोगिता  का आयोजन किया  गया  सफल  प्रतिभागी  के बीच पुरस्कार  भाषन , चित्रांकन ओर  मेहंदी प्रतियोगिता  का आयोजन किया  गया  सफल  प्रतिभागी  के बीच पुरस्कार  वितरन किया  गया । सफल बच्चों को स्कूली शिक्षकों समेत मुख्यत अतिथि थाना अध्यक्ष   अनमोल कुमार  द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर बिभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षिका समेत अभिभावक व  गुंजन भगत, सुभाष कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, पीयूष कुमार पिंकू मौजूद थे। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

डीएम और एसपी ने सुपौल के बिभिन्न प्रखंडों में सुपौल में की मानव श्रीखला की सफलता को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक।

Image
सुपौल: डीएम और एसपी ने सुपौल के बिभिन्न प्रखंडों में सुपौल में की मानव श्रीखला की सफलता को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक। सुपौल। सोनू कुमार भगत  जिले के अलग अलग प्रखंडों में  डीएम और एसपी ने मानव श्रीखला की सफलता को लेकर बैठक की। यहाँ बतादे की गुरुवार को आगामी 19.01.2020 को बनने बाली राज्यव्यापी मानव श्रृखंला की तैयारी में जुटे सभी कर्मियों/पदाधिकारी सभी प्रतिनिधिगण यथा -मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, सदस्य एवं वार्ड सदस्यों के साथ जिलाधिकारी, सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा संयुक्त रूप से निर्मली व मरौना प्रखंड में बैठक की गई। मद्य निषेद्य, बाल विवाह, व दहेज प्रथा रोकने तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान महत्व पर कई बातें व अनुभव साझा की गई। इस माध्यम से आमजनों के मध्य मानव श्रृखंला के सफल क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक वातावरण निर्माण हेतु जन प्रतिनिधिगण से अपील की गई। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Today Breaking News, Hindi News, -Indian Local News.

Image
Today Breaking News. ● जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के सरकार के निर्णय के बाद इस पूर्व राज्य में लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और अन्य की याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय आज फैसला सुना रहा है। जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस बी आर गवई की तीन सदस्यीय पीठ ने इन प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पिछले साल 27 नवंबर को सुनवाई पूरी की थी। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान समाप्त करने के बाद वहां लगाए गए प्रतिबंधों को 21 नवंबर को सही ठहराया था। ● वैशाली- चकमजाहिद गांव मे तीन घरों में चोरी, लाखों के कीमती सामान लेकर चोर हुआ फरार, महुआ थाना क्षेत्र की घटना। ● शेखपुरा- दो पक्षों के बीच गोलीबारी,वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी, सदर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की घटना। ● बेगूसराय- मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी,दुकान का दीवार काटकर चोरी, बखरी थाना क्षेत्र के सलोना रेलवे स्टेशन के पास की घटना। ● अमेरिकी रक्षा मंत्री ...

News - Today's Breaking News Headlines, Hindi News,

Image
Today Breaking News. ● अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयान के बाद ईरान के साथ जंग की स्थिति टलने की उम्मीद से शेयर बाजार झूम उठा। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 398.93 अंक तेजी होकर 41,216.67 पर खुला। ● कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी के दौरे पर। बीएचयू छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिलेंगी। ● दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया। ● जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सभी तालाब और कुओं का किया जाएगा जीर्णोद्धार- नीतीश कुमार। ● सभी तबके को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की है, विकास का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है- नीतीश कुमार। ● जल-जीवन-हरियाली यात्रा अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में जागरूकता सम्मेलन और विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ● पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 24 परगना के मध्यमग्राम में CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन शुरू। ● जेएनयू के वीसी ने 5 जनवरी को हुई हिंसा के मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमिटी बनाई। ● ...

मोदी सरकार ने इस साल बाढ़ राहत पैकेज में एक भी पैसा बिहार को नहीं दिया है, जानिए क्यों..?

Image
दिल्ली :- मोदी सरकार ने इस साल बाढ़ राहत पैकेज में एक भी पैसा बिहार को नहीं दिया है, बीते मंगलवार को केन्द्र ने राज्यों के लिए 5908 करोड़ रूपये जारी किए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा राहत फंड के लिए बैठक हुई. मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं. जिसमें बिहार को आर्थिक मदद ना दिए जाने का फैसला हुआ. जबकि बीते दो सालों में बिहार बाढ़ की चपेट में रहा था। केन्द्र सरकार ने बाढ़ राहत के लिए कर्नाटक को 1869 करोड़ रूपये जारी किए. मध्य प्रदेश को 1749 करोड़ रूपये का पैकेज मिला. जबकि उत्तर प्रदेश को 956 करोड़ रूपये देने का फैसला हुआ. इससे पहले भी कर्नाटक को 1200 करोड़, मध्य प्रदेश को 1000 करोड़ और महाराष्ट्र को 600 करोड़ रूपये जारी किए गए थे. उस समय बिहार को भी 400 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मिला था. बिहार की नीतीश सरकार ने केन्द्र से राहत और पुनर्वास के लिए 4 हजार करोड़ रूपये की मांग की थी. केन्द्र की एक टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था. लेकिन जब मदद की बारी आई तो बिहार को कुछ नहीं मिला. जब राज्य सरकार के अफसरों ने केंद्र से पूछा तो जवाब मि...

CAA-NRC के विरोध में आज जनाधिकार पार्टी के संरक्षक सह पूर्व सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ठाकुरगंज के गांधी मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे।

Image
आज गुरूवार को जनाधिकार पार्टी के संरक्षक सह पूर्व सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ठाकुरगंज से सीएए, एनआरसी के विरोध ठाकुरगंज के गांधी मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे। उक्त बातों की जानकारी देते हुए जनाधिकार पार्टी के विधाधसभा प्रभारी कल्लू उर्फ शहनवाज आलम ने बताया कि केन्द्र सरकार के एनआरसी और सीएए कानून के विरोध मे पूर्व सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व मे जाप पार्टी लगातार विरोध -प्रदर्शन बिहार के विभिन्न क्षेत्रों मे कर रही है। लेकिन बिहार सरकार द्धारा एनआरपी लागू करने की धोषणा के बाद जनाधिकार पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध का निर्णय पूरे बिहार में करने का लिया है। जिसका शंखनाद ठाकुरगंज से आरंभ होगा। जिसके लिए जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को ठाकुरगंज के गांधी मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे। जिसको लेकर जनसंपर्क जारी है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Hindi News || देश-दुनिया की आज की 50 बड़ी खबरें..!!

Today Breaking News..!! ● पटना- AIFTU संगठन का प्रदर्शन, भारत बंद का संगठन कर रहा समर्थन, राजेंद्रनगर के पास कर रहे हैं विरोध। ● कैमूर- 3 नाबालिग चोर रंगेहाथ गिरफ्तार, चैनपुर बीडीओ आवास में कर रहे थे चोरी, दो चोर फरार, पुलिस की छापेमारी जारी। ● दरभंगा- ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल, आंदोलनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को रोका, बंद समर्थक ट्रेन रोक कर रहे नारेबाजी। ● बक्सर- 25 लाख का नशीला पदार्थ बरामद, कई थानों की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, ब्रह्मपुर थाना इलाके से नशीला पदार्थ बरामद। ● आज दस सेंट्रल ट्रेडयूनियनों का भारत बंद। पटना में कई छात्र संगठनों ने मचाया हुड़दंग, राजेंद्र नगर के पास की ट्रेन रोकने की कोशिश, छात्र नेताओं को पुलिस ने स्टेशन से हटाया। ● गोपालगंज- शीतलहर का प्रकोप, कोहरे और पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी, फिलहाल 11 डिग्री है न्यूनतम तापमान। ● गोपालगंज- सारण स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 16 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा। ● कोहरे और ठंड के कारण रद्द होने वाली ट्रेनें 13120 - आनंद विहार सियालदह एक्सप्रेस 12369/12370 - कुम्भ एक्सप्रेस है रद्द...

Bahadurganj | एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरी..!!

Image
बहादुरगंज। बीती रात अज्ञात चोर द्वारा एलआरपी चौक बहादुरगंज स्थित तीन किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एस्बेस्टस के छत का नट खोलकर ऊपर के रास्ते दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की। जानकारी के अनुसार कुछ सामान और गल्ले में रखी राशि को शामिल कर लगभग दस हजार की चोरी को अंजाम देने की पीड़ित दुकानदारों ने हवाला दिया है। चोरी की घटना जिन किराना दुकानों में घटी उसमें लाखों का सामान मौजुद था। मगर एक दुकान में सीसीटीवी लगे रहने के कारण बड़ी चोरी की घटना को अंजाम नही दिया जा सका। चोरी की घटना से जुड़े किराना दुकानों में अब्दुल हकीम उर्फ बच्चा बाबु, प्रवेज एवम मरगूब का दुकान शामिल है। चोरों ने बच्चा बाबु के दुकान में लगे कैमरा के साथ छेड़छाड़ किया है। आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

PG Exam 2020 की प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ी..!!

Image
किशनगंज| पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2019-21 तथा तृतीय सेमेस्टर सत्र 2018-20 की परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित कर दी है। वहीं बीसीए प्रथम सेमेस्टर सत्र 2019-22 व बीसीए तृतीय सेमेस्टर सत्र 2018-21 की परीक्षा प्रपत्र भरने की भी तिथि घोषित कर दी गई है। पीजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि आठ जनवरी व बीसीए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि सात जनवरी निर्धारित की गई है। ये जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दी।

Bharat bandh in Bihar : श्रमिक संगठनों की हड़ताल आज, बैंक रहेंगे बंद..!!

Image
पटना :-   देश के विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल 8 जनवरी यानी बुधवार को होगी। नए मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के विरोध और बेरोजगारी-महंगाई, निजीकरण, एनआरसी-सीएए के खिलाफ उन्होंने इसका आह्वान किया है। हड़ताल को विभिन्न श्रमिक संगठनों व वाम दलों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं, भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल से अलग रहेगा। हड़ताल के कारण बैंकों और बीमा कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा। राज्य के एआईबीईए, एआईबीओ समेत सभी बैंक कर्मचारी संगठनों, विद्युत कर्मचारी संगठनों, अभियंताओं से लेकर टेम्पो यूनियनों, जीवन बीमा निगम और करीब 250 किसान संगठनों ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। कुल 13 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए बिहार सरकार के सरकारी कर्मचारी भी शामिल होंगे। इस सम्बंध में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) महासचिव प्रेमचंद सिन्हा ने सरकार को सूचना भेज दी है। खेत मजदूर, मनरेगा मजदूर, आशाकर्मियों, रसोइया संघ, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, निर्माण मजदूरों, अन्य स्कीम वर्करों, संगठित क्षेत्र के कामगारों, छात्र-युवाओं ने भी समर्थन की घोषणा की है। ...