किशनगंज:- नियोजित शिक्षकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी।
किशनगंज :- बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय टाऊन हॉल परिसर में नियोजित शिक्षकों के मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है। नियोजित शिक्षकों का कहना है कि एक की कार्य के लिए सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार करती है, शिक्षकों को प्रशिक्षित होने के बाद भी प्रशिक्षित वेतन से वंचित रखना सरकार की एक सोची समझी रणनीति है जो गलत है साथ हो शिक्षकों का कहना है कि वर्षो से लंबित पड़े अनुग्रह राशि मृत शिक्षकों के आश्रितों को नही मिल पाया है प्रखंड एंव नगर के शिक्षकों को मातृत्व अवकाश चिकित्सा अवकाश एवं लंबित वेतन का भुगतान नही हुवा है। वही धरने पर बैठे प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रागिबुर रहमान का कहना है कि बिहार सरकार और शिक्षा विभाग नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरी नही करेगी हम लोग अनशन पर डटे रहेंगे।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!