सुपौल: छातापुर के महद्दीपुर में CAA, NRC और NPR के विरोध में एक दिवसीय संविधान बचाओ देश बचाओ रैली का हुआ आयोजन।

छातापुर। सुपौल। संजय कुमार भगत छातापुर प्रखण्ड के महद्दीपुर मेला मैदान में रविवार को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में सीमांचल डेवलपमेंट फ्रंट के बैनर तले एक दिवसीय संविधान बचाओ देश बचाओ रैली का आयोजन किया गया । ख़ादिम ए मजलिस खलीकुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता सीमांचल डेवलपमेंट फ्रंट के प्रदेश महासचिव शाहजहां शाद और संचालन मौलाना जिलाउल्लाह जिया रहमानी ने की । 
आयोजित रैली में राजद समेत विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए । सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। वहीं सरकार में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पहले अपनी नागरिकता साबित करने की भी बात कही। कहा कि देश मे काला कानून लाकर मानवीय मूल्यों को दबाने की कोशिश हो रही है। कहा तब तक विरोध जारी रहेगी जब तक इस कानून को निरस्त नहीं कर दिया जाता। कहा कि आज देश मे अराजक स्थिति पैदा कर लोगों को भयभीत किया जा रहा है। लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं है, गरीबों एवं आम आदमी की आवाज को हम दबने नहीं देंगे। यह काला कानून वापस लेना ही होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपनों के नहीं हुए तो वो देश के कैसे हो सकते हैं। देश मे अराजक स्थिति पैदा कर सरकार आम आदमी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही हैं जो हमलोग नहीं होने देंगे। विभिन्न वक्ताओं द्वारा केंद्र सरकार से उक्त तीनों कानूनों को अविलंब वापस लेने का मांग करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो, यह आंदोलन और भी उग्र होगा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की नागरिकता समेत उक्त तीनों कानून के तहत लोगों से किया वादा को भुलाने की कोशिश मोदी सरकार कर रही है।जन सभा मे एआईएमआईएम के अररिया जिलाध्यक्ष राशिद अनवर, काजी मुफ़्ती समीम अकरम रहमानी इमारत ए शरिया पटना, वामसेफ जिला अध्यक्ष विपिन यादव, मुफ़्ती अंसार साहब, अकबर अली, सूर्यकांत सिंह, मौलाना नुरुल्लाह कासमी, मजहरुल हक खान, अकील अहमद, हसन अंसारी, प्रमोद यादव, उदित नारायण यादव, कृष्णा मिश्रा, ललन यादव, मौलाना नियमतुल्लाह, कारी मौलाना जसीमुद्दीन, अब्दुल मजीद, इंतेखाब खान, शेख जइम आदि वक्ताओं ने संबोधित किया । मौके पर मजहर उस्मानी, एजाजुल हक खा,  इजहार आलम, जफरुल होदा, सद्दाम हुसैन, सुभाष कुमार यादव, श्याम यादव,इजहार  सहित बड़ी संख्या में महिला,  पुरुष मौजूद थे। उधर, विधि व्यवस्था को लेकर छातापुर थानाध्यक्ष, सीओ समेत पुलिस बल मुस्तेद थे।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments

Popular Post

किशनगंज और अररिया की मुख्य बड़ी खबरें। Bihar News | Indian Local News.

दिघलबैंक :- प्रखंड के एएमएस तुलसिया में विदाई समारोह आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई।

Bihar || खिलाफत से नाराज हुए नीतीश कुमार, पवन वर्मा से कहा, "JDU छोड़ जहां जाना हो जाएं।"

Hindi News:- बिहार की दस बड़ी खबरें। Indian Local News.

हिंदी समाचार, Today Local News || Indian Local News.

Hindi News || News in India || Top News In India.

बिहार :- कतारों में लगी 192 देशों से बड़ी आबादी, बना मानव श्रृंखला का विश्‍व रिकार्ड। Indian Local News.

Bihar:- आज दिनभर की मुख्य खबरे।

मोदी-अमित शाह संविधान के भक्षक बन गए हैं : पप्पू यादव।

Kishanganj | बाहर से आये लोगों की जानकारी दें..!!