पूर्णिया: एक महीने से जारी है, NRC, NPR, और CAA के खिलाफ धरना प्रदर्शन। Indian Local News.
पूर्णिया लाइन बाजार में एक महीने से एनआसी और सीएए के खिलाफ धरना चल रहा है। पिछले महीने की छह तारीख को हसीब कांप्लेक्स के सामने समाज के कुछ जिम्मेदार लोगों ने धरना शुरू किया था। उधर रेणू पार्क में एनआरसी और सीएए के खिलाफ धरना जारी है।मंगलवार को दोनों जगहों पर दर्जनों महिला और पुरुषों ने एनआरसी, सीएए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लाइन बाजार में धरना का नेतृत्व कर रहे तनवीर मुस्तफा ने कहा कि देश को बांटने वाले काले कानून को जब तक वापस नहीं लिया जाता है जब तक हमारा शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। फिरोजा दानिश ने कहा कि केंद्र सरकार समाज को बांटने की साजिश कर रही है। और उनके भक्तगण उनको साथ दे रहे हैं। लेकिन हमें ये कानून नहीं चाहिए। हम जैसे थे वैसे ही रहेंगे। उधर रेणू पार्क में धरना पर बैठक शाहिद हुसैन ने कहा कि एनआरसी और सीएए किसी खास समुदाय के खिलाफ नहीं है। ये कानून पूरे देश के गरीबों के खिलाफ है।मंगलवार को धरना पर तनवीर मुस्तफा,अब्दुल वासे,तनवीर आलम,साजिद रज़ा,मुश्ताक आलम,गयास उद्दिन, तन्ज़ील, अहमद रज़ा, शाहनवाज़ आलम,गुलाम नबी, सालीक रज़ा, सादिक आलम, अलाउद्दिन, रिदा तनवीर, हिना आमरीन, जहां आरा, रूबी, फरोजा दानिश, जमीला के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!