पूर्णिया में पप्पू यादव का नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला, बोले- दुनिया का बेशर्म इंसान है, नीतीश कुमार..!!

पूर्णिया:- CAA और एनपीआर के विरोध में पूर्णिया के लाइन बाजार रेणु स्मृति उद्यान में कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। आज शाम इसी विरोध सभा को संबोधित करने जाप अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे। अपने संबोधन के दैरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया। पप्पू यादव ने नीतीश कुमार,पीएम मोदी, अमित शाह तथा अनुराग ठाकुर पर जमकर बरसे। उन्होंने नीतीश कुमार को दुनिया का सबसे गिरा हुआ इंसान बताया। पप्पू यादव ने CAA को देश विरोधी तथा समाज को बांटने वाला बताया। दिल्ली में पिछले 3 दिनों से लगातार गोली बारी की घटना को अनुराग ठाकुर से जोड़कर बताया। कहा कि अनुराग ठाकुर के गोली मारो..बयान के वजह से दिल्ली में महिलाओं तथा छात्रों पर संघ समर्थित लोग गोली चला रहे है।पीएम मीदो की तुलना उन्होंने हिटलर से की।जाप अध्यक्ष ने महिलाओं के हौसलों को जमकर सराहा और उन्हें रजिया सुल्तान तथा लक्ष्मी बाई की उपाधि दी। उन्होंने 1947 के आजादी के बाद इस लड़ाई को बेरोजगारी, अशिक्षा, भुखमरी, भेदभाव, गरीबी से मुक्ति लेने की लड़ाई बताया। 

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments