बैसा/पूर्णिया: अमौर विधायक जलील मस्तान ने किया 2 सड़को का शिलान्यास, मलहरा गांव में लगी आग, विधायक ने लिया स्थिति का जायजा..!!
बैसा (पूर्णिया): पूर्व मंत्री सह अमौर विधायक जलील मस्तान ने बुधवार को 2 सड़कों का शिलान्यास किया। पहली सड़क कठलबाड़ी pmsy सड़क से अरथा तक एवं दूसरी सड़क
T o1 सड़क से महाल टोली तक जाएगी। वही रौटा में आयोजित बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ के प्रखंड सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बुधवार दोपहर शीशाबाड़ी पंचायत के मलहरा गाँव में भीषण आग लग गई जिससे दर्जनों घर जलकर राख हो गया।आग कैसे लगी अभी इसकी जांच चल रही है। आग लगी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक जलील मस्तान स्थिति का जायजा लेने खुद मलहरा गांव पहुंचे। उन्होंने लोगो की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तथा SDO को भी मलहरा अग्निकांड की जानकारी दी एवं उचित मदद करने का निर्देश दिया।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!