पूर्णिया: बैसा प्रखंड के रौटा बाजार में समस्याओं का अंबार..!! Indian Local News.

बैसा (पूर्णिया) : प्रखंड के रौटा बाजार में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। हजारों की संख्या में दुकानों वाले रौटा बाजार में कूड़ा-कचरा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। बरसात के दिनों में कचरा से दुर्गंध निकलती है। बाजार में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल तो दूर जरूरत के हिसाब से चापाकल की भी व्यवस्था नहीं है। बाजार होकर गुजरने वाली एसएच 99 सड़क का स्थायी व फुटपाथी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लेने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे यातायात घटों बाधित हो जाती है। जाम के कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही साथ बाजार जाने वाली लगभग सभी गलियों को दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments