दिघलबैंक :- प्रखंड के एएमएस तुलसिया में विदाई समारोह आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई।
दिघलबैंक :- प्रखंड के एएमएस तुलसिया के दो शिक्षक हुए सेवानिवृत्त, इस अवसर पर आज विद्यालय में विदाई समारोह आयोजन कर प्रधानाध्यापक मोहम्मद अकलीम जो पिछले साल 30 अप्रैल को हुए थे सेवानिवृत्त वही प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री देव नारायण सिंह जो पिछले महीने 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। आज विदाई समारोह आयोजन कर दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई,इस अवसर पर शिक्षकों ने शॉल,डायरी,बुके आदि भेंट स्वरूप प्रदान किया। मोहम्मद अकलीम जो मूल निवासी अररिया जिले के है वे शिक्षा के जगत में अलग अलग विद्यालय में लगभग 37 वर्ष पद स्थापित रहे। वहीं श्री देव नारायण सिंह जो मूल रूप से किशनगंज के ही निवासी हैं उन्होंने भी शिक्षा के क्षेत्र में अलग अलग स्कूलों में लगभग 35 वर्ष का योगदान दिया है। आज विद्यालय प्रांगण में विदाई समारोह आयोजन कर दोनों ही शिक्षकों को भाव भीनी विदाई दी गई। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित प्रखंड के अलग अलग स्कूलों के शिक्षक,प्रखंड प्रमुख, समाजसेवी एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!का खबर..!!
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!का खबर..!!

Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!