पूर्णिया सत्र 2018-19 के B.A Part 1 का Marksheet नहीं मिलने से छात्र परेशान। Indian Local News.

पूर्णिया सत्र 2018-19 के बीए पार्ट वन का मार्कशीट जारी नहीं होने से छात्रों को परेशानी हो रही है। इसी परेशानी को लेकर पूर्णिया छात्र संघर्ष मोर्चा के नेता सौरभ कुमार ने मंगलवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनय सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता सौरभ कुमार ने ज्ञापन में कहा है कि बीए पार्ट वन, बी कॉम एवं बी एससी सत्र 2018 -19 का मार्कशीट पीयू के सभी कॉलेजों में अभी तक भेजा नहीं गया है। मार्कशीट नहीं मिलने से छात्रों को परेशानी हो रही है। सौरभ कुमार ने कहा कि 8 महीना बीत जाने के बाद भी पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया में बी ए पार्ट वन का मार्कशीट जारी नहीं किया। छात्र हित को ध्यान रखते हुए पीयू प्रशासन को शीध्र मार्कशीट जारी करना चाहिए। छात्र नेता पीयू के परीक्षा नियंत्रक से मांग किया है कि बी ए पार्ट वन के छात्रों का अंक प्रमाण पत्र जारी करवाया जाय।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments