Breaking News || बिहार में एक BDO ने लागू करवा दिया NRC, सोशल मीडिया पर लेटर वायरल। Indian Local News.
पटना:- बिहार में NRC पर पहले से बवाल मचा हुआ है। अब एक नया मामला सामने आ गया है। राजधानी पटना मुख्यालय के अंतर्गत आनेवाले मोकामा प्रखंड के बीडीओ सतीश कुमार ने तो एक कदम आगे बढ़कर बिहार में एनआरसी को लागू करा दिया है। इतना ही नहीं, इस संबंध में उन्होंने पत्र भी जारी कर दिया है। बीडीओ का यह विवादित पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक से लेकर ट्विटर होते हुए यह पत्र अब बिहार के सियासी गलियारे में भी पहुंच चुका है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि बाद में बीडीओ ने भूल सुधार कर नया लेटर जारी किया और कहा गया कि भूलवश एनपीआर की जगह एनआरसी लिखा गया था।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!